Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंडमान की सैर! काला पानी वाले जेल से लेकर रॉस द्वीप तक की पूरी जानकारी

अंडमान की सैर! काला पानी वाले जेल से लेकर रॉस द्वीप तक की पूरी जानकारी

हरे-भरे वनों और नीले पानी वाले समुद्र के किनारे पर स्थित दक्षिणी अंडमान की सैर आपको आपके बचपन की याद दिला देगी। जी हां, यहां की रेत इतनी महीन है कि जब आप इसे स्पर्श करेंगे तब आपको ये किसी टालकम पाउडर से कम नहीं लगेगा। दक्षिणी अंडमान भारतीयों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, इसमें पोर्ट ब्लेयर भी स्थित है।

बंगाल की खाड़ी में स्थित ताड़ के वृक्षों से सुसज्जित इस द्वीप में लगभग 250 से भी अधिक द्वीप है, जो मूंगे की चट्टान के कारण जाना जाता है। याद रखिए कि आपको यहां घूमने के लिए परमिट की आवश्यकता पड़ती है तो अपनी आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो अपने पास जरूर रखें। यहां आपको आसानी से कार या टैक्सी मिल जाएगी, जो आपको अंडमान की सैर कराएगी। इसके अलावा आप यहां पर बाइक भी किराए पर ले सकते हैं, जो करीब 500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मिल जाएंगे। यहां घूमने के लिहाज से काफी जगहें है, जहां घूमकर आप इतिहास के पन्नों में एक बार झांक सकते हैं।

सेल्यूलर जेल राष्ट्रीय स्मारक

सेल्यूलर जेल राष्ट्रीय स्मारक

अंग्रेजी हूकुमत की भयानक और क्रूरता भरी दास्तान बयां करने वाला यह सेल्यूलर जेल 'काला पानी' के नाम से भी जाना जाता है। इस जेल की दीवारों में ब्रिटिश सरकार की यातनाओं को अपनी आंखों से देखा है। इस जेल में बने छोटे-छोटे कमरों में कैदियों को नजरबंद किया जाता था। 1906 में बनकर तैयार हुई इस जेल में 698 कमरे बनाए गए थे, जो 15×8 फीट के थे। इन कमरों में करीब 10 फीट की ऊंचाई पर एक रोशनदान बनाया गया था ताकि एक कैदी दूसरे कैदी से बात न कर सकें। इस पूरे जेल को आप 2-3 घंटे में कवर कर सकते हैं। यहां का लाइट शो भी काफी फेमस है, तो जब भी जाए एक बार जरूर यहां घूमें।

रॉस द्वीप

रॉस द्वीप

रॉस द्वीप का भी इतिहास से गहरा नाता है। ब्रिटिश काल में यह स्थान अंग्रेजी हूकुमत का प्रशासनिक मुख्यालय हुआ करती थी। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे इसकी अहमियत खत्म होती चली गई। लेकिन आज भी आपको यहां पर जर्जर हालत में कुछ शाही ढांचे दिख जाएंगे। यहां पर एक छोटा सा म्यूजियम भी है, जहां से आप कुछ यादगार तोहफे खरीद सकते हैं। यहां पर होने वाला लाइट एंड साउंड शो हमें ब्रिटिश काल में ले जाता है और उनके स्थानांतरण पर प्रकाश डालता है और ऐतिहासिक घटनाओं की गहराई से रूबरू करवाता है।

नॉर्थ बे द्वीप

नॉर्थ बे द्वीप

अंडमान की खूबसूरती इसके हर द्वीप पर देखी जा सकती है और इसका हर द्वीप अपने खासियत के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही है नॉर्थ बे द्वीप, जहां का अंडर वाटर सी वॉक काफी फेमस है। अगर आप समुद्री जीवन का लाभ उठाना चाहते हैं तो यहां 6 से 7 मीटर नीचे समुद्र तल पर समुद्री जीवन की खूबसूरती जैसे मूंगे की चट्टानें, रंग बिरंगी मछलियाँ और कई तरह के जीव अपने प्राकृतिक प्रारूप में दिखाई देंगे, जो बेहद रोमांचक लगते हैं।

हैवलॉक द्वीप

हैवलॉक द्वीप

हैवलॉक द्वीप, भारतीय द्वीप समूह का सबसे फेमस द्वीप है। यहां के हरे-भरे जंगल और सफेद रेत वाले समुद्र तट आपको इसकी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की स्कूबा डाइविंग काफी मशहूर है, जो पर्यटकों की इस यात्रा को और भी रोमांचकारी बना देता है।

बर्ड आइलैंड

बर्ड आइलैंड

पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए चिड़िया टापू (बर्ड आइलैंड) एक शानदार जगह है, जहां हरे-भरे घने जंगल के साथ-साथ सुनहरे सूर्यास्त को देखना एक अलग ही आनंद की अनूभुति करवाता है। यहां स्थानीय पक्षियों के साथ सफेद धब्बे वाले हिरण भी दिखाई पड़ते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+