Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल में है एशिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, पैदल चलने में भी कांपने लग जाते हैं लोग

हिमाचल में है एशिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, पैदल चलने में भी कांपने लग जाते हैं लोग

भारत में घूमने की जगहों की कमी नहीं है। इन जगहों की प्राकृतिक सुन्दरता लोगों का मन मोह लेती है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उन जगहों की जहां रोमांच पसंद करने वाले सैलानी अक्सर जाना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में हम बता रहे हैं हिमाचल प्रदेश में मौजूद चिचम ब्रिज के बारे में, जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया में सबसे ऊंचाई पर बना ब्रिज है।

asias heighest bridge chicham

इस ब्रिज के बन जाने से लोगों का आना-जाना तो सुगम हो गया है लेकिन इससे होकर गुजरते समय निश्चित रूप से लोगों के हाथ-पांव फुलने लगते हैं।

कहां है यह ब्रिज

चिचम ब्रिज हिमाचल के लाहौल स्पिति में मौजूद है जो स्पिति के दुर्गम चिचम गांव को बाकी क्षेत्र से जोड़ता है। इस ब्रिज की लंबाई करीब 120 मीटर है। किसी भी आम ब्रिज की तरह लोग आसानी से इस ब्रिज से होकर नहीं गुजर पाते हैं। ब्रिज को पार करना अपने आप में ही बड़ा चैलेंज का काम है। ब्रिज के बीचोबीच खड़े होकर भी अगर नीचे झांकने की कोशिश की जाए तो हमारा दावा है कि आपका दिल व दिमाग को झटका जरूर लगेगा। हालांकि इस खतरनाक ब्रिज को देखने आने वाले सैलानियों की भी कोई कमी नहीं होती है। खास तौर पर बाइकर्स यहां आते रहते हैं।

ब्रिज को बनाने का समय और लागत

chicham bridge 2

चिचम ब्रिज को पूरी तरह से बनाने में करीब 16 सालों का समय लगा है। साढे 5 करोड़ रुपयों की लागत से बने इस ब्रिज को तैयार करने में लंबा समय जरूर लगा है लेकिन इसके बन जाने से क्योटो चिचम काजा से जुड़ गया। साल 2017 में इस ब्रिज को आम जनता को समर्पित कर दिया गया। चिचम ब्रिज, क्योटो चिचम काजा बाईपास का हिस्सा है, जो मनाली आने वाले लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है।

इसके बन जाने से मनाली आने वाले लोगों को अब क्योटो जाने के लिए रंगरिक पांग का रुख नहीं करना पड़ता है बल्कि किबर और चिचम होते हुए वे क्योटो के लिए निकल जाते हैं। इससे समय और रुपयों दोनों की बचत होती है।

एशिया का सबसे ऊंचा ब्रिज

Chicham bridge in winter

चिचम ब्रिज को सांबा-लांबा नाले पर बनाया गया है जो 120 मीटर लंबा और 150 मीटर की ऊंचाई पर है। यह एशिया का सबसे अधिक ऊंचाई पर बना रोड ब्रिज है। इससे पहले चीन में सिंधु नदी पर बना ब्रिज एशिया का सबसे ऊंचा रोड ब्रिज कहलाता था। यह ब्रिज 14,500 फीट ऊंचे कुंजम पास पर बना हुआ है जो इसे एशिया का सबसे ऊंचा रोड ब्रिज बनाता है। यह जगह एडवेंचर के शौकिनों को काफी पसंद आती है। सैलानी इस ब्रिज से होकर चंद्रताल की तरफ बढ़ते हैं जो एक बहुत सुन्दर झील है। यह जगह टूरिस्ट और ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग कही जा सकती है।

लाहौल स्पिति घाटी के ट्रिप पर जब भी जाएं तो इस ब्रिज को अपने प्रोग्राम में जरूर शामिल करें।

More News

    Read more about: travel himachal pradesh spiti
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+