Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नॉर्दन लाइट्स के दुर्लभ नजारे के लिए नहीं करना पड़ेगा Foreign Trip, रोमांचित हैं खगोलप्रेमी

नॉर्दन लाइट्स के दुर्लभ नजारे के लिए नहीं करना पड़ेगा Foreign Trip, रोमांचित हैं खगोलप्रेमी

नॉर्दन लाइट्स या ऑरोरा, आसमान में चमकती ऐसी रोशनी जो किसी अजूबे से कम नहीं दिखती। इस रोशनी का दीदार करने की हसरत ना जाने कितने लोगों के मन में होती है। आमतौर पर उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव में नजर आने वाली नॉर्दन लाइट्स को देखने के लिए लोग अपनी पूरी जिंदगी इस खास फॉरेन ट्रिप को प्लान करते रहते हैं।

Northern Lights

अगर आपकी Bucket List में भी नॉर्दन लाइट्स को देखना शामिल है तो हो सकता है आपको भारत में ही यह खूबसूरत नजारा दिख जाए।

नॉर्दन लाइट्स को देखने जाने के लिए आपको कहीं विदेश या दूर-दराज के देश में जाने की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी। नॉर्दन लाइट्स आपको अपने देश में लद्दाख में ही दिख सकता है। एक असामान्य खगोलशास्त्रिय घटना की वजह से ही बीते दिनों लद्दाख के आसमान में नॉर्दन लाइट्स की चमकती तस्वीर को लद्दाख में स्थित भारतीय खगोलिय वेधशाला ने कैद किया है। अलास्का, नॉर्वे और अन्य देशों में नजर आने वाली ऑरोरा काफी अधिक ऊंचाई पर ही दिखाई देती है। लेकिन भारतीय खगोलीय वेधशाला ने 21-22 अप्रैल की रात को भारत के लद्दाख में पहली बार ऑरोरा की फोटो लेने में कामयाबी हासिल की है।

Aurora ladakh

नॉर्दन लाइट्स या ऑरोरा एक प्राकृतिक घटना है। आसमान में हरा, लाल, गुलाबी या फिर पर्पल कलर का खास प्रकाश नजर आता है जो आम रोशनी से काफी अलग होता है। इसे देखकर ऐसा लगता है मानों किसी ने आसमान के कैनवास को इन रंगों से रंग दिया है या फिर आसमान को पर्दा बनाकर कोई लाइट शो चल रहा है। जब सूर्य से विद्युत आवेशित कण पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसी गैसों के कणों से टकराती है तो ये प्रकाश उत्पन्न होता है।

दरअसल, 21 अप्रैल को पृथ्वी से टकराने वाले एक तीव्र भू-चुम्बकीय तूफान की वजह से ही इतनी कम ऊंचाई पर लद्दाख में नॉर्दन लाइट्स नजर आयी है। 21 अप्रैल की रात को लगभग 11.42 बजे सूर्य ने पृथ्वी की तरफ कोरोनल मास इजेक्शन फेंका जो 500/600 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 23 अप्रैल को रात को लगभग 10 बजे पृथ्वी पर पहुंचा। इसकी वजह से ही लद्दाख में नॉर्दन लाइट्स दिखायी दिया।

ये लाइट्स लद्दाख के अलावा यूरोप और चीन में भी नजर आया था। इससे पहले इतना गंभीर भू-चुम्बकीय तूफान 2015 में आया था। तो संभव है कि अगली बार अगर ऐसा ही कोई भू-चुम्बकीय तूफान फिर से पृथ्वी से टकराया तो आपको लद्दाख में फिर से नॉर्दन लाइट्स नजर आ जाए। इसका एक वीडियो भारतीय ताराभौतिकी संस्थान ने जारी भी किया है।

More News

    Read more about: leh ladakh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+