अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने में महज 6 दिनों का समय शेष रह गया है। इस मंदिर के उद्घाटन के बाद ही अयोध्या की गिनती भारत के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में होगी। राम मंदिर को केंद्र कर अयोध्या नगरी का विकास करने के साथ-साथ परिवहन संपर्क बढ़ाने और यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विकास कार्य किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल ऐप 'दिव्य अयोध्या' लॉन्च किया है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अयोध्या में घूमने वाली सभी जगहों के के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाता है। 'दिव्य अयोध्या' मोबाइल ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
एक ऐप से मिलेगी सारी जानकारी
अयोध्या आने वाले तीर्थ यात्रियों को 'दिव्य अयोध्या' मोबाइल ऐप एक ही मंच पर होटल और कैब की बुकिंग से लेकर अयोध्या में घूमने की सभी जगहों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराता है। यहां आने वाले श्रद्धालु अगर किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जो उन्हें अयोध्या की सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दे सकें या फिर अयोध्या के ऐसे हिडेन जेम्स जिनके बारे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी कम जानकारी रहती है।

उन सबके बारे में विस्तार से इस ऐप पर जानकारी साझा की गयी है। अगर कोई पर्यटक सोलो ट्रिप पर अयोध्या जाना चाहता है और इसे अकेले एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहा है तो उसके लिए यह ऐप काफी सुविधाजनक होने वाली है।
लोकल गाईड से भी करवाएगा संपर्क
किसी भी जगह पर घूमने के लिए इंटरनेट से मिली जानकारी ही काफी नहीं होती है। उन जगहों पर टूर करवाने वाले लोकल गाईड के पास निश्चित रूप से इंटरनेट की तुलना में अधिक जानकारी उपलब्ध होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 'दिव्य अयोध्या' मोबाइल ऐप में यह सुविधा भी दी गयी है कि पर्यटक इस ऐप के जरिए अयोध्या के लोकल प्रशिक्षित टूर गाईड से संपर्क कर सकें।

इस मोबाइल ऐप के माध्यम से पर्यटक अयोध्या में होटल, होमस्टे और यहां तक की टेंट सिटी में भी अपनी बुकिंग कर सकता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए ऐप के माध्यम से व्हीलचेयर और गोल्फ कार्ट बुक करने का विकल्प भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से पर्यटक सरयू नदी में चलने वाली क्रूज और नाव, म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड आदि की बुकिंग भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications














