Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाने से पहले नोट कर लें, आरती का समय से लेकर मंदिर खुलने का समय

रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाने से पहले नोट कर लें, आरती का समय से लेकर मंदिर खुलने का समय

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन संपन्न हो चुका है। मंदिर के भूतल के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो चुके हैं। 23 जनवरी से ही आम नागरिकों के लिए राम मंदिर के कपाट खोल दिये गये हैं। भगवान राम के बाल स्वरूप का दर्शन करने के लिए पहले दिन ही मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

ayodhya ram mandir

मिली जानकारी के अनुसार नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन पाने के लिए मंदिर के सामने अहले सुबह 3 बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु इंतजार कर रहे थे। अगर आप भी कुछ दिनों में राम मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं तो मंदिर खुलने, आरती का समय से लेकर गेट पास तक कैसे प्राप्त करेंगे, इन सभी बातों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें।

कब खुला रहेगा राम मंदिर

आम भक्तों के लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिये गये हैं। लेकिन मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पूरे दिन नहीं खुले रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक राम मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर में ढाई घंटे के लिए मंदिर को बंद कर दिया जाएगा। यह समय रामलला के विश्राम का होगा। इसके बाद शाम को फिर से मंदिर के कपाट खोल दिये जाएंगे। भक्त शाम 7 बजे तक आकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

दिन में 3 बार होगी आरती

ram lalla smile

रामलला की दिन में तीन बार आरती होगी। सुबह की सबसे पहली आरती श्रृंगार आरती, दोपहर को भोग आरती और शाम को संध्या आरती होगी। इसके अलावा मंगलारती, किसी भी बुरी नज़र से बचाने के लिए उत्थापन आरती और रात को सुलाने के लिए शयन आरती भी होगी। दिन में एक बार रामलला की महाआरती भी की जाएगी।

  • सुबह की श्रृंगार आरती 6.30 बजे होगी।
  • दोपहर में भोग आरती 12 बजे होगी।
  • शाम को संध्या आरती 7.30 बजे होगी।

आरती में कैसे होंगे शामिल?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए पास लेने की जरूरत होगी। जिन लोगों के पास वैलीड पास होगा, सिर्फ उन्हें ही आरती के समय मंदिर के गर्भगृह में उपस्थित रहने की अनुमति दी जाएगी। एक बार आरती में 30 लोगों को शामिल किया जाएगा। रामलला की आरती का पास ट्रस्ट से ले सकते हैं। पास लेने के लिए आपके पास वैलिड पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।

रामलला के दर्शन करने के लिए मंदिर को कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार आरती का पास भी अभी निःशुल्क ही मिलेगा। आरती का पास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है। इनमें से सुबह की श्रृंगार आरती के लिए पास की बुकिंग एक दिन पहले करनी होगी। लेकिन जो लोग संध्या आरती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आरती से आधा घंटा पहले पास बुक करानी होगी।

ram mandir laser show

राम मंदिर में क्या लेकर न करें प्रवेश

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए राम मंदिर में ह्विलचेयर की सुविधा उपलब्ध होगी। ह्विलचेयर पूरी तरह से निःशुल्क होगा लेकिन ह्विलचेयर को लेकर जाने के लिए अगर किसी व्यक्ति की जरूरत होती है तो उसके लिए निर्धारित शुल्क चुकाने की जरूरत होगी। राम मंदिर परिसर में कोई भी खाने-पीने की वस्तु, चमड़े से बनी वस्तु जैसे बेल्ट, पर्स, जूते-चप्पल आदि लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही कोई इलेक्ट्रिक गैजेट जैसे मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक की, हेडफोन आदि लेकर जाना भी राम मंदिर में वर्जित है। राम मंदिर में श्रद्धालुओं का सामान सुरक्षित रखने के लिए लॉकर की निःशुल्क सुविधा भी मुहैया करवायी जाएगी।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+