Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम नाम के भक्ति सागर में गोते लगा रही है अयोध्या, देखें तस्वीरें

राम नाम के भक्ति सागर में गोते लगा रही है अयोध्या, देखें तस्वीरें

22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का उद्घाटन और मंदिर के भूतल के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। करीब 500 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार राम मंदिर का निर्माण संभव हो पा रहा है। पूरी दुनिया की नजरें इस समय अयोध्या पर टिकी हुई है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस भव्य समारोह में कोई कसर ना रह जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए आज (30 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या का दौरा करने वाले हैं।

ram tilak ayodhya

इस दिन पीएम मोदी राम मंदिर समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ नवनिर्मित महर्षी वाल्मीकि इंटरनेशन एयरपोर्ट अयोध्या धाम और पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरी अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़ी सभी तैयारियों की निगरानी खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। इस समय अयोध्या भगवान श्रीराम के नाम के भक्तिसागर में मानों गोते लगा रही है। अयोध्या के हर एक चौक-चौराहे से लेकर दुकान तक और लोगों के चेहरों पर भगवान राम के नाम और प्रतिक चिन्ह ही सिर्फ नजर आ रहे हैं।

आइए तस्वीरों में देखते हैं, किस तरह राम नाम के भक्तिसागर में गोते लगा रही है उनकी अयोध्या नगरी :-

ayodhya ram name tilak

महिला हो या पुरुष अयोध्या में इन दिनों हर किसी के माथे पर भगवान श्रीराम के नाम का तिलक ही सुशोभित हो रहा है।

cm yogi adityanath selfie

अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर सेल्फी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

ayodhya dham airport

अयोध्या एयरपोर्ट की बाहरी वास्तुकला राम मंदिर से प्रेरित है।

inauguration of ayodhya dham airport

नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशन एयरपोर्ट अयोध्या धाम की वास्तुकला पूरी तरह से रामायण से ही प्रेरित है।

maharishi valmiki international airport ayodhya dham

एयरपोर्ट के अंदर दिवारों पर रामायण से जुड़ी घटनाओं का चित्रण किया गया है।

ayodhya dham jn.

उद्घाटन से ठीक पहले रंगीन रोशनी से जगमगा रहा नवनिर्मित अयोध्या धाम जं. रेलवे स्टेशन। इस स्टेशन की बाहरी वास्तुकला भी राम मंदिर से प्रेरित है।

tilak ram name

अयोध्या भगवान श्रीराम के नाम का तिलक लगवाता एक व्यक्ति।

mural painting at nadia

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का टेराकोटा कलाकार विश्वजीत मजूमदार अपनी कार्यशाला में रामायण के आधार पर एक विशाल मुराल तैयार कर रहा है। इस मुराल को अयोध्या के राम मंदिर के प्रवेश द्वार की सजावट के लिए लगाया जाएगा।

surya stambha ayodhya ram path

अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाले 'राम पथ' को सूर्य स्तंभ से सजाया गया है।

ram marks at the shutter of shops in ayodhya

अयोध्या के हर दुकान का शटर भगवान राम के प्रतिक चिन्हों से सजा है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+