Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम से इन मेमोरियल, तारामंडल और संग्रहालय को मिली है पहचान

पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम से इन मेमोरियल, तारामंडल और संग्रहालय को मिली है पहचान

14 नवंबर 1889 को मोतीलाल नेहरू के इलाहबाद (प्रयागराज) में स्थित घर में जब नन्हें जवाहर का जन्म हुआ, तब हर पिता की तरह शायद उन्होंने भी सोचा होगा कि यह बच्चा उनका नाम जरुर रोशन करेगा। यह बात आज किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि स्वतंत्र की लड़ाई में महात्मा गांधी के कदम से कदम मिलाकर चलने से लेकर आजादी के बाद देश का पहला प्रधानमंत्री बनकर विभाजन की आग में जल रहे देश को संभालने में पंडित नेहरू की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Nehru ji

वहीं दूसरी तरफ प्रिय चाचा नेहरू बनकर भी पंडित नेहरू ने बच्चों के बीच कम लोकप्रियता अर्जित नहीं की थी। पंडित नेहरू के इस जन्म दिवस पर आइए जानते हैं कि देश को एक नयी पहचान दिलाने के साथ-साथ कौन सी ऐसी जगहें भी हैं जिन्हें पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम से ही पहचान मिली।

1. नेहरू चिल्ड्रेंस म्यूजियम, कोलकाता

childrens museum

कोलकाता में बच्चों की सबसे पसंदीदा जगहों में नेहरू चिल्ड्रेन म्यूजियम है। इसे आम लोगों के लिए साल 1972 में खोला गया था। खास तौर पर बच्चों के लिए बनाए गये इस म्यूजियम को एक ऐसी जगह के तौर पर बनाया गया था, जहां बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिले। म्यूजियम में कई गैलरी हैं, जिनमें डॉल्स गैलरी, टॉयज गैलरी, रामायण गैलरी और महाभारत गैलरी प्रमुख हैं। खास बात है कि यहां करीब 88 देशों की गुड़ियाओं को सजाया गया है।

2. जवाहर लाल नेहरू संग्रहालय, इटानगर

pt. nehru with indira gandhi

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में स्थित एक राज्य संग्रहालय है, जिसकी स्थापना 1980 में की गयी थी। यह मुख्य रूप से अरुणाचल प्रदेश के आदिवासी जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करता है। यहां पारंपरिक हथियार, गहने, वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प के सामान व रोजमर्रा की जिंदगी और संस्कृति से जुड़ी अन्य कलाकृतियां भी शामिल हैं। साल 2011 में अरुणाचल प्रदेश से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति तपी म्रा ने अभियान से जुड़े सभी सामानों को इस म्यूजियम को दान में दिया था, जो आज भी यहां सुरक्षित रखी हुई है।

3. नेहरू मेमोरियल (प्रधानमंत्री संग्रहालय), दिल्ली

pm museum

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में स्थित आधिकारिक आवास को संग्रहालय में बदल दिया गया था। इस संग्रहाल लंबे समय तक मुख्य तौर पर पंडित नेहरू को ही समर्पित रही थी। उस समय इस संग्रहालय का नाम नेहरू मेमोरियल एंड लाइब्रेरी रखी गयी थी। लेकिन साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित संग्रहालय बनाने का फैसला लिया और इस साल अगस्त में इस संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय कर दिया गया।

4. नेहरू तारामंडल

nehru planetarium

पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर देश के कई शहरों में तारामंडल (Planetariums) मौजूद हैं जिनमें दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर प्रमुख हैं। इनमें दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड से इस तारामंडल की स्थापना की गयी थी। इस तारामंडल में हर साल लगभग 2 लाख खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोग आते हैं।

इसके अलावा विज्ञान शिक्षा के लिए बैंगलोर एसोसिएशन की तरफ से जवाहरलाल नेहरू तारामंडल की स्थापना की गयी है जिसमें अंग्रेजी और कन्नड़ भाषाओं में शो चलते हैं। नेहरू सेंटर, मुंबई में भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर नेहरू तारामंडल की स्थापना की गयी है। यह जगह मुल रूप से एस्ट्रोनॉमी और विज्ञान में रूचि रखने वाले छात्रों व लोगों को ध्यान में रखकर ही बनायी गयी है।

5. नेहरू जूलॉजिकल पार्क, हैदराबाद

hyderabad zoo

हैदराबाद के चिड़ियाघर का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के नाम पर रखा गया है। करीब 380 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह चिड़ियाघर 193 प्रजाति की पक्षियों, पशुओं और सरीसृपों का घर है। इस चिड़ियाघर की स्थापना 1959 में की गयी थी। यहां भारतीय गैंडा, हाथी, नीलगिरी लंगूर, शेर, टेल्ड मकाउ, सारस क्रेन, पेंटेड स्टॉर्क, भारतीय पाइथन, भारतीय कछुआ, ओरंउटांग, दरियाईघोड़ा, अफ्रिकी शेर, जैगुआर, शुतुर्मुर्ग, मकाउ आदि पशु रखे गये हैं और इनमें से कई का प्रजनन भी करवाया जाता है।

इसके अलावा भारत के विभिन्न शहरों पंडित नेहरू के नाम पर 'नेहरू पार्क', 'नेहरू बोटानिकल गार्डन' समेत और भी कई जगहें हैं, जिनका नाम हम अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी अक्सर सुनते रहते हैं।

More News

    Read more about: mumbai delhi kolkata karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+