क्रिसमस का खुमार सबसे सिर चढ़कर बोल रहा है। लाल-सफेद सांता क्लाज की टोपी लगाकर हर कोई क्रिसमस का जश्न मना रहा है। जगह-जगह क्रिसमस ट्री लगाये जा रहे हैं जिन्हें रंग-बिरंगे कागजों और लाइट्स से सजाया भी गया है। लेकिन अब तक आपने सबसे अधिक कितना ऊंचा क्रिसमस ट्री देखा है? 6 फीट...10 फीट...25 फीट...। क्या आपने पूरे 100 फीट का क्रिसमस ट्री देखा है? अरे, भई हम जरा भी मजाक नहीं कर रहे हैं।

बैंगलोर में 100 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है। 16 दिसंबर से दर्शक इस क्रिसमस ट्री को देख पा रहे हैं। क्या कहा, आपने अभी तक नहीं देखा है इसे? अरे देर मत किजीए। क्रिसमस तो बस 1 दिन बाद ही है। क्रिसमस के समय भारत का सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री जरूर देख ले। कहां चल दिए...अभी तक तो हमने इसका पता ही नहीं बताया है।
इस शानदार क्रिसमस ट्री को देखने के लिए आपको जाना होगा फिनीक्स मॉल ऑफ एशिया, जो येलहंका में है। जी हां, यह वहीं मॉल है जिसका उद्घाटन इस साल 27 अक्टूबर को बड़े ही धुमधाम से किया गया था। कहा जा सकता है कि नया मॉल खुलने के जश्न के तौर पर इस विशाल क्रिसमस ट्री को यहां लगाया गया है।

इस साल बैंगलोर में क्रिसमस का मुख्य आकर्षण 100 फीट ऊंचा यह क्रिसमस ट्री ही बन गया है। रंग-बिरंगे कागजों, लाइट्स, बॉल और हैंगिंग से सजाए इस क्रिसमस ट्री को देखकर ही लोग खुश हो रहे हैं। फेस्टिव फील के साथ काफी संख्या में लोग मॉल में इस ट्री को देखने पहुंच भी रहे हैं। ट्री के आसपास सांता क्लाज के परिधान में मॉल के कर्मचारी लोगों और खासतौर पर बच्चों को खुब एंटरटेन कर रहे हैं।
मॉल में यूरोपीय क्रिसमस मार्केट के तर्ज पर मार्केट तैयार किया गया है जिसका लुत्फ भी आप उठा सकते हैं। अगर आप इस क्रिसमस ट्री को दूर से देखते हैं तो आपको कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। लेकिन आप अगर इस क्रिसमस ट्री को पास से जाकर देखना चाहते हैं या इस ट्री के साथ फोटो-वीडियो बनाना चाहते हैं तो ₹200 का शुल्क चुकाना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications














