Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो का किराया 50 प्रतिशत बढ़ा : स्मार्ट कार्ड को विशेष छूट, जानिए किराए की नई लिस्ट

बेंगलुरु मेट्रो का किराया 50 प्रतिशत बढ़ा : स्मार्ट कार्ड को विशेष छूट, जानिए किराए की नई लिस्ट

बेंगलुरु मेट्रो के किराए में वृद्धि की घोषणा काफी पहले ही कर दी गयी थी। बाकी था तो बढ़े हुए किराए को लागू करना, जिसे अब लागू भी कर दिया गया है। 9 फरवरी से मेट्रो में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना पड़ रहा है। बेंगलुरु मेट्रो के बढ़े हुए किराए को फेयर फिक्सेशन कमेटी (FFC) की सिफारिश के आधार पर ही लागू किया गया है।

इस कमेटी की अध्यक्षता कर्नाटक हाई कोर्ट के जज ने की थी, जिन्होंने अपनी सिफारिश दिसंबर 2024 को ही जमा कर दी थी, जिसके आधार पर बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने मेट्रो रेलवे अधिनियम 2002 (O&M) के तहत बढ़े हुए किरायों को लागू किया है। बता दें, हाल ही में कर्नाटक सरकार ने बस के किरायों में भी लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि की है।

bangalore metro fare hike

कितना बढ़ा किराया?

The Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार किराए में वृद्धि के बाद बेंगलुरु में मेट्रो से सफर करने का न्यूनतम किराया ₹10 और अधिकतम किराया ₹90 हो गया है। वृद्धि की वजह से अधिकतम किराए में लगभग 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अधिकतम किराया पहले जहां ₹60 हुआ करता था, वहीं अब ₹90 हो गया है।

क्या है नया किराया?

दूरी किराया (रुपए में)
2 किमी तक 10
2-4 किमी 20
4-6 किमी 30
6-8 किमी 40
8-10 किमी 50
10-15 किमी 60
15-20 किमी 70
20-25 किमी 80
25 किमी से ज्यादा 90

स्मार्ट कार्ड पर मिलेगी छूट

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जो यात्री मेट्रो से यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड का उपयोग करते हैं, उन्हें अपनी हर यात्रा पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, पिक आवर के दौरान मेट्रो से यात्रा के लिए अगर स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जाता है, तो 5 प्रतिशत का अतिरिक्त छूट दिया जाएगा, जिसके बाद पिक आवर के दौरान स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ता यात्रियों को मिलने वाला छूट कुल मिलाकर 10 प्रतिशत का हो जाएगा।

यह छूट सप्ताह के सामान्य दिनों के लिए है। वहीं रविवार और राष्ट्रीय छुट्टी के दिनों में (National Holidays) जैसे 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्तूबर को स्मार्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। स्मार्ट कार्ड में न्यूनतम ₹90 का बैलेंस रखना अनिवार्य है।

पिक आवर और ऑफ पिक आवर!

बता दें, सप्ताह के सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक और रात को 9 बजे के बाद के समय को ऑफ पिक आवर बताया गया है। यानी सुबह 8 से 12 और शाम को 4 से रात 9 बजे तक के समय को सामान्य दिनों में पिक आवर बताया गया है।

टूरिस्ट पास और ग्रुप टिकट में भी बदलाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सामान्य यात्रियों के साथ-साथ टूरिस्ट पास में भी बदलाव किया गया है। नए पास होंगे -

  • एक दिन का पास - ₹300
  • तीन दिन का पास - ₹600
  • 5 दिन का पास - ₹800

ग्रुप टिकट पर 15 से 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जो समूह के आकार पर निर्भर करता है। बता दें, BMRCL वर्तमान में 77 किमी लंबे मेट्रो नेटवर्क का संचालन करती है, जिसमें पर्पल लाइन 43.5 किमी लंबा और ग्रीन लाइन 33.5 किमी लंबा है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+