Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर मेट्रो को 8 कॉरिडोर में किया जाएगा विस्तृत, जानिए कौन-कौन से? BMRCL कर रहा है व्यवहार्यता अध्ययन

बैंगलोर मेट्रो को 8 कॉरिडोर में किया जाएगा विस्तृत, जानिए कौन-कौन से? BMRCL कर रहा है व्यवहार्यता अध्ययन

बैंगलोर की नम्मा मेट्रो का 197 किमी लंबा विस्तार होने वाला है। लेकिन यह विस्तार सिर्फ एक ही कॉरिडोर में नहीं बल्कि 8 अलग-अलग कॉरिडोर में करने की योजना ही मेट्रो प्रबंधन ने बनायी है। इसके तहत ही बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने इसकी व्यवहार्यता अध्ययन का काम शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 8 मेट्रो कॉरिडोर में विस्तार की व्यवहार्यता अध्ययन करने के बाद इस रिपोर्ट को...

BMRCL कर्नाटक सरकार के पास जमा करेगी ताकि वह इसकी जांच-परख अच्छी तरह से कर सकें। जिन 8 कॉरिडोर में मेट्रो का विस्तार करने की योजना BMRCL ने बनायी है, उनमें एयरपोर्ट लाइन का देवनहल्ली तक विस्तार भी शामिल है, जिनकी हाल ही में बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने घोषणा की थी।

bangalore-namma-metro

The Hindu की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 तक BMRCL ने व्यवहार्यता अध्ययन को पूरा कर इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप देने का लक्ष्य बनाया है। बताया जाता है कि जिन 8 नए कॉरिडोर का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया गया है, उन सभी को बेंगलुरु शहर की सीमा से बाहर तक ले जाने की योजना है।

इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य बेंगलुरु के आसपास के उन क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना है, जिनका नेतृत्व राज्य के कई मंत्रियों व विधायकों द्वारा किया जाता है। नम्मा मेट्रो को बेंगलुरु की सीमा से बाहर कनपुरा तालुका में हारोहल्ली, रामनगर जिले में बिदादी, बेंगलुरु ग्रामीण तालुका में देवनहल्ली और टुमकुरु तक विस्तृत करने का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि इसका विरोधी पार्टी भाजपा की तरफ से कड़ा विरोध किया जा रहा है।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और पी.सी मोहन का तर्क है कि नम्मा मेट्रो को शहर के अंदर ही रखना चाहिए। आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों से जोड़ने के लिए उपनगरीय और सर्कुलर रेल सेवाएं हैं। लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नम्मा मेट्रो का बिदादी और कनकपुरा तक विस्तार की पैरवी यह कहते हुए की है कि इससे औद्योगिक विकास होगा।

जिन 8 कॉरिडोर में नम्मा मेट्रो के विस्तार का व्यवहार्यता अध्ययन किया जा रहा है, उनमें शामिल है -

  • चल्लघट्टा से बिदादी (रामनगर जिला) - 15 किमी
  • सिल्क इंस्टिट्यूट से हारोहल्ली (कनकपुरा) - 24 किमी
  • कलेना अग्रहारा-बनेरघट्टा नेशनल पार्क-जीगनी-अनेकल-अत्तीबेले-सारजापुर-वर्तुर-कडुगोडी ट्री पार्क - 68 किमी
  • बोम्मसांद्रा से अत्तीबेले - 11 किमी
  • मदावरा से टुमकुरु - 52.41 किमी
  • कडबगेरे से तवरेकेरे - 6 किमी (मगदी रोड लाइन का फेज 3 के तहत विस्तार)
  • डोड्डाजला से देवनहल्ली (एयरपोर्ट लाइन विस्तार) - 6 किमी
  • के. आर. पुरा से होस्कोट - 15 किमी

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर नम्मा मेट्रो में विस्तार के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो भविष्य बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क बढ़कर करीब 350 किमी लंबा हो जाएगा। इसके साथ ही नए रूट्स का निर्धारण, स्टेशन तैयार करना, रेलवे ट्रैक को बिछाना आदि कार्यों को समयानुसार पूरा किया जाएगा।

FAQs
नम्मा मेट्रो के एयरपोर्ट लाइन का कितना विस्तार होगा?

बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो डोड्डाजला से देवनहल्ली तक विस्तृत होगी, जिसे एयरपोर्ट लाइन का विस्तार ही कहा जा रहा है। इस लाइन को करीब 6 किमी विस्तृत करने की योजना है।

कनकपुरा में नम्मा मेट्रो कहां तक बनेगी?

कनकपुरा में बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का विस्तार सिल्क इंस्टिट्यूट से हारोहल्ली तक होगा, जिसकी लंबाई करीब 24 किमी हो सकती है।

बेंगलुरु मेट्रो का कितने कॉरिडोर में विस्तार होगा?

बेंगलुरु मेट्रो का कुल 8 कॉरिडोर में विस्तार करने का प्रस्ताव दिया है, जिसमें बिदादी, हारोहल्ली, अत्तीबेले, होस्कोट आदि उपनगरीय क्षेत्र शामिल हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+