Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के वो रेस्तरां जहां एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं विराट-अनुष्का 'विरुष्का'

बैंगलोर के वो रेस्तरां जहां एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं विराट-अनुष्का 'विरुष्का'

बेटे अकाय को जन्म देने के बाद अप्रैल में अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ लंदन से भारत आयी। अनुष्का शर्मा IPL मैच के दौरान स्टेडियम में पति और RCB टीम को चियरअप करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान उनके साथ न तो बेटा अकाय और न ही बेटी वामिका नजर आती है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा भी मीडिया के सामने नहीं दिखाया है। अनुष्का शर्मा मूल रूप से बैंगलोर की रहने वाली हैं। इस वजह से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर बैंगलोर आते-जाते भी रहते हैं। पिछले दिनों अनुष्का पति विराट कोहली के साथ बैंगलोर के रेस्तरां में स्पॉट हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं।

virat anushka restaurant bangalore

यह पहला मौका नहीं है जब विराट-अनुष्का यानी विरुष्का को बैंगलोर के रेस्तरां में साथ में समय बिताते हुए देखा गया है। अब तक कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया जा चुका है।

आइए जानते हैं, विरुष्का को किन रेस्तरां में स्पॉट किया जा चुका है -

पति विराट के साथ की ट्विनिंग

पिछले दिनों ही यानी 12 मई को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बैंगलोर के एक चाइनीज रेस्तरां में स्पॉट किया गया था। हालांकि इस दौरान दोनों के साथ परिवार के कई सदस्य जिसमें विराट कोहली की बहन भी शामिल हैं और कई दोस्त भी मौजूद थे। उनकी इस फन पार्टी का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की परिवार के साथ यह डिनर डेट कहां हुई, इसका खुलासा नहीं हो सकता है। लेकिन इन तस्वीरों में फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान काले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते विरुष्का ने खींचा।

विराट ने LUPA में मनाया अनुष्का का जन्मदिन

विराट कोहली ने इस साल अनुष्का शर्मा का जन्मदिन बैंगलोर के एक प्रसिद्ध यूरोपियन रेस्तरां LUPA में मनाया। यह रेस्तरां लोकप्रिय शेफ मनु चंद्रा का रेस्तरां है। विराट कोहली ने इस दिन की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि यह जीवन का सबसे अच्छा फूड एक्सपीरियंस था। शेफ मनु चंद्रा ने भी विराट कोहली का अभिवादन करते हुए एक पोस्ट किया था।

food virushka anushka virat

इन फोटो में ग्लेन मैक्सवेल आदि दोस्त भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे। बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही शाकाहारी हैं। इससे पता चलता है कि LUPA में शाकाहारी व्यंजनों की लंबा मेनू मिलता है, जिसमें से आप अपनी पसंदीदा व्यंजनों को आसानी से चुन सकते हैं।

काम से लिया ब्रेक और पहुंच गये CTR

अप्रैल 2023 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकाला और पहुंच गये बैंगलोर के प्रसिद्ध रेस्तरां CTR यानी सेंट्रल टिफिन रूम। इस दौरान उनके साथ अनुष्का शर्मा के कई रिश्तेदार भी मौजूद थे। अनुष्का ने जैसे ही अपने परिवार और पति के साथ CTR की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की, ये फोटोज तेजी से वायरल हुए। बाद में CTR ने भी इंस्टाग्राम पर विरुष्का के साथ फोटो शेयर किया था।

इन फोटोज में विरुष्का CTR के कर्मचारियों के साथ पोज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने CTR के लिए एक शुभकामना संदेश भी लिखा था। यहां दोनों ने लजीज दक्षिण भारतीय व्यंजनों जैसे डोसा, मिठाई आदि का स्वाद चखा था, जिसकी फोटो अनुष्का शर्मा ने शेयर की थी।

wedding photos of virat kohli anushka sharma

जापानी व्यंजनों का स्वाद लेने पहुंचे विरुष्का

साल 2016 के मई में भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बैंगलोर के एक जापानी रेस्तरां में स्पॉट किया गया था। बैंगलोर में विराट कोहली जब अपने रॉयल चैलेंजर्स टीम के सदस्यों के साथ पार्टी कर रहे थे, तब अनुष्का शर्मा बैंगलोर के जापानी रेस्तरां EDO में पहुंच गयी थी।

बता दें, इस समय तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी नहीं हुई थी। जिस समय अनुष्का शर्मा जापानी रेस्तरां EDO विराट कोहली के साथ गयी थी, उस समय RCB टीम भी वहां मौजूद थी। सभी ने साथ में मिलकर ऑथेंटिक जापानी व्यंजनों का स्वाद चखा।

More News

    Read more about: food films bangalore karnataka travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+