बैंगलोर से महाराष्ट्र के नासिक और मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले लोगों को अब आने-जाने में सुविधा होने वाली है। अब तक इन दोनों शहरों से बैंगलोर के लिए जल्द ही डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने वाली है। उम्मीद की जा रही है दोनों शहरों से बैंगलोर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है।
एयरलाइंस कंपनी Indigo ने बैंगलोर से जबलपुर और नासिक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। Indigo एयरलाइंस ने बैंगलोर से नासिक और बैंगलोर से जबलपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तारीखों की घोषणा भी कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नासिक और जबलपुर, दो नए शहरों के लिए Indigo एयरलाइंस ने डायरेक्ट फ्लाइट की घोषणा की है। बताया जाता है कि बैंगलोर से नासिक के बीच उड़ानों का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
हालांकि संभावना है कि बैंगलोर से जबलपुर के बीच उड़ान दैनिक उपलब्ध न हो। बैंगलोर से जबलपुर के बीच उड़ान सप्ताह में 4 दिन संचालित होने की संभावना है। बताया जाता है कि बैंगलोर और जबलपुर के बीच उड़ानों का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा।
बैंगलोर में काम व नौकरी के सिलसिले में बड़ी संख्या में नासिक व जबलपुर के मूल निवासी रहते हैं। घर आने-जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध न होने की वजह से इन लोगों को वाया हैदराबाद, अहमदाबाद, गोवा या नागपुर लेना पड़ता था। इस वजह से न सिर्फ विमान का किराया ज्यादा होता था बल्कि आने-जाने में समय भी लगभग दोगुना लग जाता था। लेकिन Indigo की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की घोषणा से जबलपुर व नासिक आवाजाही करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

कब से शुरू होगी डायरेक्ट उड़ान?
बैंगलोर से नासिक और जबलपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट इस साल सितंबर से शुरू हो जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा भी कर दी गयी है।
- बैंगलोर-जबलपुर रूट पर डायरेक्ट फ्लाइट 1 सितंबर 2024 से शुरू होगी।
- बैंगलोर-नासिक रूट पर डायरेक्ट फ्लाइट 10 सितंबर 2024 से शुरू होगी।
बता दें, वर्तमान में बैंगलोर से नासिक और बैंगलोर से जबलपुर रूट पर किसी भी एयरलाइंस की डायरेक्ट फ्लाइट सेवा उपलब्ध नहीं है। इन दोनों शहरों से बैंगलोर के लिए अधिकांश उड़ानों का Indigo एयरलाइंस ही करता है। अब दोनों शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट को शुरू करने की घोषणा भी सबसे पहले Indigo ने ही की है। उम्मीद की जा रही है बैंगलोर से नासिक आवाजाही करने वाले सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही नहीं बल्कि ज्योतिर्लिंग दर्शन के इच्छुक भक्तों को भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने से काफी सुविधा मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications













