Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली बसों का आज से रूट परिवर्तित, क्यों? क्या होगा नया रूट?

बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली बसों का आज से रूट परिवर्तित, क्यों? क्या होगा नया रूट?

अचानक अगर कोई काम आ जाए और ट्रेन में टिकट उपलब्ध न हो तो बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु से मुंबई के बीच का सफर बस से तय करना पसंद करते हैं। सिर्फ अचानक काम के लिए ही नहीं बल्कि कई सोलो ट्रैवलर लंबी दूरी की बसों से सफर करना भी बहुत पसंद करते हैं। खासतौर पर जब महाराष्ट्र के घाटों से होकर बसें गुजरती हैं, तो वहां का नजारा ही कुछ ऐसा होता है कि लोग अपना दिल हार बैठते हैं।

लेकिन बेंगलुरु से मुंबई बस से जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली बसों का रूट कल से बदलने वाला है। पर क्यों? क्यों अचानक बेंगलुरु-मुंबई बसों का रूट बदला जा रहा है? कौन से रूट से चलेगी ये बसें? परिवर्तित रूट से कितनी देर में बसें बेंगलुरु से मुंबई पहुंचाएंगी?

bangalore-mumbai-bus route

क्यों बदला जाएगा बेंगलुरु-मुंबई बसों का रूट?

बेंगलुरु से मुंबई तक जाने वाली लंबी दूरी की बसों का रूट कल यानी 11 फरवरी से बदला जा सकता है। इसकी वजह है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का बंद होना। दरअसल, कल से अगले 6 महीने के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का पनवेल में मुंबई की तरफ जाने वाले हिस्से को बंद करने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRDC) ने कालाम्बोली सर्किल पर नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण करने के लिए एक्सप्रेसवे के इस हिस्से को बंद करने की घोषणा की है। इस वजह से बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली बसें, जो पुणे होकर ही आती-जाती हैं, का रूट परिवर्तित करना पड़ रहा है।

क्या होगा नया रूट?

नवी मुंबई के डेप्यूटी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) तिरुपति ककडे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि कालाम्बोली जंक्शन विकास परियोजना के तहत जब तक ये निर्माण कार्य पूरे नहीं हो जाते हैं, तब तक इस एक्सप्रेसवे को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

बताया जाता है कि यशवंतराव च्वहाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की तरफ जाने वाले एक हिस्से को बंद रखने की वजह से बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली सभी बसें जो पुणे होकर मुंबई तक जाती थी, उन्हें अब पनवेल-सायन हाईवे पर 1.2 किमी सीधे जाकर पुरुषोत्तम पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के नीचे से निकलना होगा। इसके बाद वे रोडपली व NH48 (ओल्ड मुंबई-पुणे हाईवे) से होकर मुंबई की ओर जाएंगी।

हालांकि इस एक्सप्रेसवे पर मुंबई से पुणे की तरफ आने वाले रास्ते को बंद नहीं किया जा रहा है, इसलिए मुंबई से बेंगलुरु की ओर आने वाली बसें अपने सामान्य रूट से होकर ही जा सकेंगे।

संभावना जतायी जा रही है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद बेंगलुरु से मुंबई तक बस से आने-जाने में अब तक जहां लगभग 18 घंटों का समय लगता था, अब अगले कम से कम 6 महीनों के लिए यह समय बढ़कर 20 घंटे हो सकता है। लेकिन मुंबई से बेंगलुरु तक जाने वाली बसों को पहले जैसा ही लगभग 18 घंटे का समय लगेगा।

More News

    Read more about: bangalore pune mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+