Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या होगा अगर आपने फर्जी टिकट दिखाकर एयरपोर्ट परिसर में किया प्रवेश तो...!

क्या होगा अगर आपने फर्जी टिकट दिखाकर एयरपोर्ट परिसर में किया प्रवेश तो...!

एयरपोर्ट पर तस्करी की कोशिशें करते देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की खबरें तो आपने खूब पढ़ी और सुनी होगी। कोई नशीले पदार्थों को लाने-ले जाने की कोशिश करता हुआ पकड़ा जाता है तो कोई सोने-चांदी या मूल्यवान वस्तुओं की तस्करी की कोशिशें करता है। ट्रेन में पुरानी टिकट या बिना टिकट खरीदे यात्रा की खबरे भी आपने पढ़ी ही होंगी। अब जरा इन दोनों घटनाओं को मिलाकर एक नयी घटना के बारे में सोचे।

airpirt travel

एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट दिखाकर प्रवेश करने का प्रयास! जी हां, पिछले रविवार को ही बैंगलोर एयरपोर्ट पर एक 26 वर्षीया महिला फर्जी टिकट दिखाकर प्रवेश तो कर जाती है लेकिन जब वह निकलने की कोशिश करती है तब वह पकड़ी जाती है। क्या होगा, अगर आपने कभी फर्जी टिकट दिखाकर एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की तो...?

क्यों महिला फर्जी टिकट से किया था प्रवेश

bangalore airport 2

अगर आपने एयरपोर्ट या फ्लाइट से कभी यात्रा की हो तो आपको पता ही होगा कि एयरपोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर ही सुरक्षाकर्मी आपका टिकट और आपके पहचान पत्र की जांच करते हैं। बैंगलोर में कार्यरत इस महिला की पहचान हरपित कौर सैनी के रूप में हुई है जो झारखंड की रहने वाली हैं। उक्त महिला ने बैंगलोर के टर्मिनल 1 में इंडिगो एयरलाइंस की बैंगलोर से रांची फर्जी ई-टिकट दिखाकर प्रवेश किया था। अपनी दोस्त के साथ कुछ समय बिताने के बाद उक्त महिला एयरपोर्ट पर अपनी दोस्त को सिक्योरिटी चेक-प्वाएंट तक विदा करने गयी थी।

travel airport

वहां तक जाने की अनुमति सिर्फ उन्हीं लोगों को होती है, जिनके पास वैध एयर टिकट होता है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सैनी एयरपोर्ट के गेट नंबर 9 से बाहर निकलने का प्रयास करते समय पकड़ी गयी थी। उनका कहना था कि वह अपना लैपटॉप बाहर ही छोड़ आयी हैं। महिला के खिलाफ बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 465 और 471 के तहत शिकायत दर्ज की गयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को उन्हें जमानत मिल गयी थी।

क्या होगा अगर आपने कभी किया ऐसा?

अब तक तो आपको समझ में ही आ गया होगा कि घरेलु या फिर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसी हरकते माफ नहीं की जाएंगी। फर्जी टिकट के साथ किसी कारणवश अगर आप एयरपोर्ट परिसर में दाखिल होने में सफल भी हो जाते हैं, तब भी आप सिक्योरिटी जांच या फिर बोर्डिंग पास कियोस्क तक पहुंचने पर पकड़े जाएंगे। एयरपोर्ट जैसी जगह पर फर्जी टिकट के साथ पकड़े जाने पर आप निश्चित रूप से बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।

airport problem

फर्जी टिकट के साथ पकड़े जाने पर सबसे पहले आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके बाद कोर्ट में भी पेश किया जाएगा, जैसा इस मामले में भी किया गया था। इस तरह की घटनाओं से एक बात तो साफ हो जाती है कि सबके सामने आपकी इज्जत बुरी तरह से उछल सकती है। अगर एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करना बहुत जरूरी हो, तब भी आपको टिकट खरीदकर ही प्रवेश करना चाहिए। याद रखें, एयरपोर्ट के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी चुटकियों में फर्जी टिकट को पकड़ सकते हैं।

More News

Read more about: bangalore airport
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+