Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपनी ही सिटी में एक टूरिस्ट बन करिये कुछ तूफानी, खोजिये कुछ नया

अपनी ही सिटी में एक टूरिस्ट बन करिये कुछ तूफानी, खोजिये कुछ नया

By Syedbelal

हम सभी को ट्रेवलिंग पसंद है। हममें से बहुतों ने ट्रेवल करके अपेन देश को देखा होगा, हम लोगों में ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्होंने विदेश की यात्रा भी करी होगी। अब जरा ये बताइये, हममें से ऐसे कितने होंगे जिन्होंने कभी अपने शहर की यात्रा कर उसे एक्सप्लोर करने के बारे में सोचा होगा?

ज्यादातर लोग इस बात को केवल एक ख्याल के तौर पर लेंगे और भूल जाएंगे। अब आपके लिए एक खुशखबरी है। आपके अपने ही शहर में ऐसा बहुत कुछ है जिसकी आपने अब तक कल्पना ही नहीं की होगी। अपने शहर में यात्रा करके आप एक तरफ जहां पैसे बचा सकते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ आप उन चीजों को भी देख सकते हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी। पढ़ें - केदारनाथ, जहां महाभारत के युद्ध के बाद अपने पापों से मुक्त हुए थे पांडव

आज हम आपको उन ट्रेवल टिप्स से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने ही शहर में और बेहतर तरीके से घूम सकते हैं।

अपने शहर में बनिए टूरिस्ट

अपने शहर का अंदरूनी जायजा

आपके शहर में कई जगहें ऐसी होंगी जिनके नाम तो आपने जरूर सुने होंगे मगर आप कभी वहां नहीं गए होंगे तो अब आप अपने शहर के उन स्थानों की यात्रा करने निकल जाइये जिनसे अब तक आप अवगत नहीं थे।

कुछ नया ज़ायका चखिए

अगर आप अपने को एक फूडी के तौर पर देखते हैं तो ये काम आपको अवश्य करना चाहिए। जी हां आपने अपने शहर के जिन खानों का जायका अब तक नहीं चखा है अब उसे चखें। ऐसा करके आप अपने ही शहर में कुछ नया पाएंगे।

शहर के नए त्योहारों और उत्सवों में लीजिये भाग

जी हां आपके शहर में अवश्य ही कुछ एक आयोजन ऐसे होते होंगे जिनके बारे में आपने अपने स्थानीय अख़बारों में सुना होगा मगर अब तक आप वहां गए नहीं होंगे तो अब आप उन त्योहारों और उत्सवों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराइये।

यातायात के अलग माध्यमों का करिये इस्तेमाल

ये सुनने में थोडा अटपटा है मगर है बड़ा दिलचस्प। हो सकता है आपके शहर में आज भी घोडागाड़ी, इक्का, तांगा, साइकिल रिक्शा चलता हो तो इस बार आप यातायात के इन साधनों में बैठ के अपने शहर को अवश्य निहारिये।

कुछ नए की तलाश

जी हां इस बार आप ये कोशिश करिये कि अपने शहर से आप कोई नया खज़ाना निकाल लें।

एक रात होटल में गुज़ारिए

हालांकि आप अपने ही शहर की यात्रा कर रहे हैं अब यदि आपको कुछ डिफरेंट फील लें अहै तो एक दिन के लिए किसी होटल में रुकें। ऐसा कर के जहां एक तरफ आप एक टूरिस्ट वाला फील ले पाएंगे तो वहीँ दूसरी तरफ आप अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से अनुभव कर पाएंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+