Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल के इस हिल स्टेशन पर लें खूबसूरत होमस्टेज़ का आनंद

हिमाचल के इस हिल स्टेशन पर लें खूबसूरत होमस्टेज़ का आनंद

वशिष्ठ गांव में होमस्टेज़ का आनंद । amazing homestay experience in vashisht village manali

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर स्थित मनाली भारत के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां न सिर्फ देश बल्कि विश्व के अलग-अलग कोनों से सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। साल के दौरान यहां लाखों की तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं।

लेकिन देखा गया है कि ज्यादातर सैलानी मुख्य शहर का भ्रमण कर ही वापसी कर लेते हैं। आपको बता हैं कि मनाली के आसपास बहुत से ऐसे स्थल मौजूद हैं जहां आप अपने आनंद और रोमांच को दुगना कर सकते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसे ही स्थल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो मलानी के सबसे खूबसूरत निकटवर्ती गंतव्यों में शामिल है।

मुख्य शहर मनाली से लगभग 18.4 किमी की दूरी पर स्थित वशिष्ठ नाम का गांव है जो पर्यटन के लिहाज से बहुत ही खास माना जाता है। यह गांव सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी ज्यादा मायने रखता है। जानिए मनाली का यह गाांव आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

होमस्टेज़ का आनंद

होमस्टेज़ का आनंद

वशिष्ठ दिखने में एक सामान्य का पहाड़ी गांव है, लेकिन अपनी पर्यटन विशेषताओं के कारण यहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। किसी भी खूबसूरत स्थल का मजा तब ज्यादा दुगना हो जाता है, जब वहां आपको ठहरने के लिए आरामदायक स्थल मिल जाएं। बिना किसी आशियाने के आप उस खास स्थल की खूबसूरती का आनंद नहीं ले सकते हैं। वशिष्ठ गांव में आपको आलिशान पांच सितारा होटल्स तो नहीं मिलेंगे लेकिन यहां के होमस्टेज़ किसी आधुनिक होटल से कम नहीं। पर्यटको के लिए बनाए गए यहां के होमस्टेज़ हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधा से लेस हैं।

इन होमस्टेज़ों में बालकॉनी बनी हुई हैं जहां आप सुबह की चाय का मजा शानदार प्राकृतिक दृश्यों के साथ ले सकते हैं। यह होमस्टेज़ पूरे घर जैसा अनुभव देते हैं। खासकर नवविवाहितों के लिए यह स्थल एक आदर्श विकल्प है।

आसपास के आकर्षण - वशिष्ठ मंदिर

आसपास के आकर्षण - वशिष्ठ मंदिर

PC- Balajijagadesh

वशिष्ठ गांव में घूमने-फिरने और देखने के लिए कई खूबसूरत स्थल मौजूद हैं, जिनका भ्रमण आप गांव भ्रमण के दौरान कर सकते हैं। जैसा की आपको बताया गया है कि यह पहाड़ी स्थल अपने सांस्कृतिक महत्व के लिए काफी जाना जाता है। यहां कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, लेकिन इन सब में वशिष्ठ मंदिर सबसे खास माना जाता है। यह एक खास मंदिर है जिसका निर्माण परंपरागत तरीके से किा गया है।

यह प्रसिद्ध मंदिर ऋषि वशिष्ठ को समर्पित है, मंदिर के अंदर आप ऋषि वशिष्ठ के एख प्रतिमा को भी देख सकते हैं। यहां पास में भगवान राम का एक मंदिर भी बना है।

जोगिनी जलप्रपात

जोगिनी जलप्रपात

PC- Aditya verma

धार्मिक स्थलों के अलावा आप गांव के आसपास प्रसिद्ध प्राकृतिक आकर्षणों को भी देख सकते हैं। जोगिनी जलप्रपात यहां के प्रसिद्ध पर्यटन गतव्यों में गिना जाता है, जहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। पहाड़ों से गिरता यह झरना पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करता है। यहां का आसपास का माहौल काफी सुकून भरा है, जहां आप एक क्वालिटी टाइम प्रकृति के साथ बिता सकते हैं। इस झरने के पास जोगिनी माता का एक मंदिर भी स्थित है। अगर आप मनाली/वशिष्ठ गांव भ्रमण के लिए आए तो यहां आना न भूलें।

एडवेंचर गतिविधियां

एडवेंचर गतिविधियां

धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप वशिष्ठ गांव में एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप साहसिक एडवेंचर का शौक रखते हैं तो आप यहां वाटर रॉक क्लाइंबिंग का अनुभव ले सकते हैं। यहां आने वाले बहुत से ट्रैवलर्स इस खास एडवेंचर का आनंद लेना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

आसपास के ऊंचे नीचे स्थल ट्रेकिंग का शानदार अनुभव देने का काम करते हैं। अगर आप फोटोग्राफी का शौकीन है तो यहां के प्राकृतिक नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Madhumita Das

मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत स्थल हिल स्टेशन है, जहां आप तीनों मार्गों से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा भुंतर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से मनाली राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+