Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » दिल्ली से बनाएं हरियाणा के इन पार्क और राष्ट्रीय उद्यानों का प्लान

दिल्ली से बनाएं हरियाणा के इन पार्क और राष्ट्रीय उद्यानों का प्लान

दिल्ली से नजदीक हरियाणा के खास गार्डन और राष्ट्रीय उद्यान । National Park and Gardens of Haryana

हरियाणा उत्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो अपने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह राज्य हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से घिरा हुआ है। हरियाणा कभी वैदिक सभ्यता और सिंधु सभ्यता का मुख्य केंद्र के रूप में भी प्रसिद्ध था। इसके अलावा यह राज्य महाभारत जैसी ऐतिहासिक लड़ाई के लिए भी जाना जाता है। यहां स्थित कुरूक्षेत्र ही वो स्थान था जहां कौरवो और पांडवो के बीच महायुद्ध लड़ा गया था।

इसके अलावा यह राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां बहुत से राष्ट्रीय उद्यान, पक्षी उद्यान और गार्डन है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पर्यटन के लिहाज से ये स्थान आपको लिए कितने खास हैं।

सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य

सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य

यह खूबसूरत पक्षी अभयारण्य दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे पर स्थित है। इस पार्क की स्थापना का श्रेय भारत के मशहूर पक्षी विज्ञानी डॉ. सलिम अली को जाता है। यह अभयारण्य कई देशी और प्रवासी पक्षियों का निवास स्थल है। सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य यहां की सुल्तानपुर झील के आसपास विकसित है, जो काफी खूबसूरत दश्य उत्पन्न करने का काम करती है।

मानसून के दौरान यह झील काफी आकर्षक नजर आती है। साथ ही यह झील कई मछली प्रजातियों का निवास स्थान भी बताई जाती है। यहां प्रवासी पक्षियां यूरोप और साइबेरिया से उड़कर आती हैं। यहां आप 100 से ज्यादा स्थायी पक्षी प्रजातियों को देख सकते हैं।

सरस्वती वन्य जीव अभयारण्य

सरस्वती वन्य जीव अभयारण्य

हरियाणा स्थित सरस्वती वन्य जीव अभयारण्य सोनसर जंगल के नाम से भी जाना जाता है। ये राज्य के कैथल जिले के अंतर्गत आता है। यह अभयारण्य लगभग 11,003.2 एकड़ में फैला हुआ है। कालेसर नेशनल पार्क, मोरनी हिल्स, सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के पहले, दूसरे और तीसरे सबसे बड़े जंगलों में गिने जाते हैं।

सरस्वती वन्य जीव अभयारण्य कुरूक्षेत्र से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है। दिल्ली से काफी नजदीक यह पार्क एक शानदार वीकेंड के लिए जाना जाता है। आप यहां विभिन्न पक्षियों के साथ अन्य वन्य जीवों को भी देख सकते हैं।

कलेसर नेशनल पार्क

कलेसर नेशनल पार्क

हरियाणा में जंगलों से घिरा कलेसर नेशनल पार्क लगभग 53वर्ग किमी में फैला एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है, हालांकि भारत के अन्य बड़े उद्यानों के मुकाबले इसने उतनी प्रसिद्धी नहीं पाई लेकिन आप यहां भी वन्य जीवन एक करीब से देख सकते हैं। यह वन्यजीवों के लिए एक संरक्षित क्षेत्र है जो राज्य के यमुनानगर जिले के अंतर्गत आता है। चंडीगढ़ से यहां तक की दूरी मात्र 122 किमी की रह जाती है। कालेसर तेंदुए, पैंथर्स, हाथी जैसे जानवरों को देखने के साथ-साथ पक्षी विहार का भी सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

यहां का जंगल क्षेत्र शिवालिक पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत आता है। वन्य जीवन को करीब से देखने के लिए यहां जीप सफारी की भी सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली से एक शानदार वीकेंड के लिए जाना जाता है। आप यहां किसी भी महीने सैर के लिए आ सकते हैं।

चंडीगढ़ के गार्डन

चंडीगढ़ के गार्डन

पंजाब-हरियाणा का राजधानी शहर चंडीगढ़ अपनी शहरी सुंदरता के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यह भारत का पहला योजनाबद्ध शहर की जिसकी खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दराज से पर्यटक यहां आते हैं। चंडीगढ़ की सड़के यहां की गलियां काफी खूबसूरत तरीके से निर्मित की गई हैं। यहां घूमने-फिरने के लिहाज से ढेरों जगहें हैं जहां आप एक अच्छा समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं।

आप चंडीगढ़ के विभिन्न पार्क की सैर का प्लान बना सकते हैं। स्मृति उपवन, गार्डन ऑफ फ्रैगरेंस, शांतिकुंज, सुखना झील उपवन, जाकीर हुसैन रोज गार्डन आदि यहां के प्रसिद्ध उद्यान हैं जहां आप एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध रॉक गार्डन की सैर का भी प्लान आप बना सकते हैं।

जूलॉजिकल गार्डन

जूलॉजिकल गार्डन

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप हरियाणा राज्य स्थित जूलॉजिकल गार्डन की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यहां का रोहतक चिड़ियघर हरियाणा के मिनी जू के नाम से जाना जाता है। यह चिड़ियाघर अपने खूबसूरत और जंगली जीवों के लिए जाना जाता है। अकसर शहर के लोग यहां वीकेंड पर जू की सैर के लिए आते हैं। परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए यह स्थल एक आदर्श स्थान माना जाता है।

इसके अलावा आप चंडीगढ़ के छतबीर जू लायन सफारी का भी प्लान बना सकते हैं। ये थे हरियाणा के वे खास स्थान जहां आप एक क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। दिल्ली से नजदीक हरियाणा घूमने-फिरने लायक एक खास स्थान है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+