Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » ठंड का मज़ा ले हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में

ठंड का मज़ा ले हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में

By Rupam

हिमाचल प्रदेश बहुत खूबसूरत व प्राकृतिक सौंदर्य का जीता जागता उदाहरण है। दूर-दूर तक फैली हरी-भरी पहाड़ियां, हरे-भरे नर्म मुलायम घास वाले मैदान, कल कल करती नदियां, चांदी की भांति गिरता झरना हिमाचल प्रदेश को खूबसूरत हिल स्टेशन में शामिल करते हैं। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य देख मन यहीं बस जाने को मजबूर करता है। यहाँ आपको हिमालय प्राकृतिक सौंदर्य, झीलें, नदियां, झरने और जनजीवन आदि देखने को मिलेगा। तो चलिए इस वेकेशन सैर करते हैं इस हसीन वादियों की जिनको देखकर दिल गुनगुनाने को मजबूर हो जाएगा।

मंडी
मंडी हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख्य नगर तो है ही साथ ही यह भव्य मंदिरों के कारण विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ तरना देवी का मंदिर मुख्य है।

mandi

Photo Courtesy: Prasanth Jose

सराहन
सराहन किन्नौर का ऊंचाई वाला स्थान है जो श्रीखंड महादेव की पर्वतमाला के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहाँ का आकर्षक बहुत लुभावना होता है।

sarahan

Photo Courtesy: John Hill

रिवालसर
कहा जाता है कि रिवालसर स्थान पर पुरातन में लोमेश ऋषि ने तप किया था। यहाँ के बौध्द व जैन मंदिर ख़ास करके दखने लायक हैं। यहाँ हर साल वैशाख की पूर्णिमा को मेला लगता है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

rewalsar

Photo Courtesy: Doron

कल्पा
कल्पा किन्नौर का बेहद खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जिसकी खूबसूरती देख आप एक पल के लिए भी पलको को झपकना गवारा नहीं करेंगे।

kalpa

Photo Courtesy: Amareshwara Sainadh

किन्नौर
किन्नौर घाटी को फलों की घाटी भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। किन्नौर जिले के मुख्य गांव कल्पा से 267 किमी की दूरी पर स्थित है। नाको किन्नौर का प्रमुख गांव है जो अपनी आकर्षक झील के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। इस झील का पानी सर्दियों में जम जाता है जिसपर स्केटिंग का अलग ही आनंद होता है।

kinnaur

Photo Courtesy: John Hill

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+