Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत सड़कें, जो अपने आप में एक TRIP है

ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत सड़कें, जो अपने आप में एक TRIP है

दुनिया में खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। विश्व में कई ऐसे देश है, जहां खूबसूरती की भरमार पड़ी है, जिसके बारे में शायद हम सभी जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व के कुछ देश ऐसे भी है, जहां की सड़कें इतनी शानदार और खूबसूरत है कि उस रोड पर चलना भी अपने आप किसी ट्रिप से कम नहीं है। इन देशों की सड़कें को देख आपको लगेगा ही नहीं आप किसी सड़क पर चल रहे हैं बल्कि आप ये कहेंगे कि वाह! क्या सीन है?

चैपमैनस पीक ड्राइव, दक्षिण अफ्रीका

चैपमैनस पीक ड्राइव, दक्षिण अफ्रीका

अगर आप किसी ऐसे रोड ट्रिप का इंतजार कर रहे हैं, जो आपको समुद्री लहरों का आनंद दिलाए, जिससे आपका रास्ता और भी खूबसूरत बन जाए तो दक्षिण अफ्रीका का चैपमैनस पीक ड्रीइव इस मामले में एक परफैक्ट डेस्टिनेशन है। लेकिन यहां के मोड़ काफी खतरनाक है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को गाड़ी आराम से चलाने की सलाह दी जाती है।

वैली ऑफ फायर रोड, नेवाडा

वैली ऑफ फायर रोड, नेवाडा

नेवाडा का वैली ऑफ फायर रोड एक ऐसा सड़क है, जो आपको अद्भुत लाल सैंडस्टोन के अद्भुत नजारे को भी दिखाएगा। ये नजारा आपको बेहद हैरान के कर देगा, इसकी खूबसूरती वाकई में देखने लायक बनती है।

कैलिफोर्निया स्टेट रूट-1, अमेरिका

कैलिफोर्निया स्टेट रूट-1, अमेरिका

अमेरिका में स्थित कैलिफोर्निया स्टेट रूट-1 को रूट-66 के नाम से भी जाना जाता है। ये एक बेहद शानदार रोड है, जो आपको एक खूबसूरत रोड ट्रिप देता है। इस मार्ग से आपको प्रशांत महासागर और गोल्डन गेट ब्रिज के शानदार दृश्यों का नजारा देखने को मिलेगा।

ग्रेट ओशियन रोड, ऑस्ट्रेलिया

ग्रेट ओशियन रोड, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तट के किनारे पर बना ग्रेट ओशियन रोड इतना खूबसूरत है कि आप इसे देखते ही रह जाएंगे। आपको इस रास्ते पर समुद्र तटीय शहर, राष्ट्रीय उद्यान, चट्टानें, लाइट-हाउस के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलता है।

अटलांटिक रोड, नॉर्वे

अटलांटिक रोड, नॉर्वे

नॉर्वे, काफी खूबसूरत देशों की लिस्ट में आता है, यहां की अटलांटिक रोड 8 किमी. लंबी है, जो कारवाग से वेवांग तक बनाई गई है। इस सड़क पर कुल 8 ब्रिज बनाए गए है, जो देखने में किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन से कम नहीं है।

अमाल्फी कोस्ट रोड, इटली

अमाल्फी कोस्ट रोड, इटली

यह रोड अपने रंग-बिरंगे गांव और खूबसूरत कोस्टलाइन के लिए जानी जाती है। इटली का यह रोड ट्रिप आपके सफर को एकदम आसान और खूबसूरत बना देता है। इस रास्ते का व्यू देखने लायक बनता है।

हाना हाईवे, हवाई

हाना हाईवे, हवाई

हवाई के हाना हाईवे पर आपको बहुच कुछ मिलने वाला है। यहां पर आपको समुद्री किनारे से लेकर खूबसूरत नजारे, हरियाली व नमी से भरे वन, झरने देखने को मिलेंगे। यकीन मानिए, इस रोड पर आने के बाद आप यही कहेंगे कि वाह... क्या रोड है!

More News

    Read more about: roads trip
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+