Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की 5 ऐसी जगहें जहां हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे पूरे शहर का अद्भुत नजारा, जानिए कितना है किराया

भारत की 5 ऐसी जगहें जहां हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे पूरे शहर का अद्भुत नजारा, जानिए कितना है किराया

रेगिस्तान हो या गहरे नीले समुद्र, उनका एरियल व्यू काफी शानदार दिखता है। अब इस शानदार नजारे और हेलीकॉप्टर में घूमने का अपना सपना पूरा करने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। देश भर के कई शहरों में पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की गयी है।

helicopter joy ride

चलिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड और उसके किराए के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं

विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम को ज्वेल ऑफ इस्टकोर भी कहा जाता है। यहां हेलीकॉप्टर से सिटी टूर करवाया जाता है। अब विशाखापट्टनम में हेलीकॉप्टर से अराकू वैली का हेलीकॉप्टर टूर करवाने के बारे में भी सोच विचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसका ट्रायल रन भी जल्द शुरू होगा। इसमें अराकू वैली और इस्टर्न घाट का टूर करवाए जाने की योजना है। इसके अलावा विशाखापट्टनम में चार्टड हेलीकॉप्टर राइड की सुविधा भी उपलब्ध है।

उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर के किले और झीलों को बर्ड आई व्यू से आसमान से देखना कितना अद्भुत अनुभव होगा, इसका हम सभी को अंदाजा है। उदयपुर में श्री मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेज के साथ यह हेलिकॉप्टर टूर करवाया जाता है। 5 मिनट के पैकेज में फतेहसागर झील के ऊपर सैर करवायी जाएगी। इस पैकेज का नाम एयर एडवेंचर टूर है।दूसरे पैकेज में 10 मिनट की एयर राइड मिलेगी जिसका नाम सीनिक अरावली टूर रखा गया है।

helicopter

इसमें प्रति व्यक्ति 5500 रुपये की टिकट है। इसमें फतेहसागर झील और सज्जनगढ़ पैलेस के साथ अरावली रेंज की सैर भी करवायी जाएगी। तीसरा पैकेज उदयपुर लेक टूर 7500 रुपये का है, जिसमें 15 मिनट की एयर राइड करवायी जाएगी जो फतेहसागर झील, लेक पैलेस, जग मंदिर के साथ पिछोला झील की सैर भी करवाएगी।

सिक्किम

सिक्किम का टूरिज्म विभाग यहां हेलीकॉप्टर जॉय राइड करवाता है। जिन जगहों पर जाना मुश्किल होता है, हेलिकॉप्टर राइड आपको उन सभी जगहों को दिखाता है। यहां आप अपने बजट के अनुसार हेलीकॉप्टर राइड बुक कर सकते हैं।

गोवा

goa helicopter joy ride

गोवा पर्यटन विकास निगम पवन हंस हेलीकॉप्टर के सहयोग से पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड करवाता है। यहां चर्चों, किलों, मंदिरों और मसालों के बागानों के ऊपर से उड़ते हुए आपको बेहद शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। इसके लिए आपको करीब 3500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया चुकाना होगा।

जयपुर

राजस्थान पर्यटन विभाग ने जयपुर हेलीकॉप्टर्स एजेंसी के साथ मिलकर हेलिकॉप्टर जॉय राइड शुरू किया है। इस हेलीकॉप्टर में 1 क्रू कप्तान समेत कुल 7 लोग एक बार में सवार हो सकते हैं। इस हेलीकॉप्टर जॉय राइड के दो पैकेज हैं। पहला 5 मिनट का जॉय राइड 5000 रुपये का होगा और दूसरा 15 मिनट का जॉय राइड 15000 रुपये का होगा।

FAQs
हेलीकॉप्टर टूर के लिए कितना किराया देना पड़ता है?

अलग-अलग शहरों में होने वाले हेलीकॉप्टर टूर के लिए अलग-अलग किराया होता है। यह किराया 3000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक हो सकता है। इन सभी किरायों में हेलीकॉप्टर से एयर टूर का समय भी अलग-अलग होता है।

एक हेलीकॉप्टर में कितने लोग बैठ सकते हैं?

आमतौर पर हेलीकॉप्टर में 6-8 यात्री बैठ सकते हैं। इसमें एक क्रु का सदस्य (पायलट) और एक गाईड भी शामिल होता है। लेकिन अगर आप अपने साथ गाईड नहीं ले जाते हैं तो परिवार के एक और सदस्य को लेकर जा सकते हैं।

क्या हेलीकॉप्टर टूर पैसा वसूल होते हैं?

पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हेलीकॉप्टर टूर काफी महंगे जरूर होते हैं। अगर आपको हवाई टूर करना पसंद है और आसमान से दिखने वाला एरियल व्यू आपको दिवाना बना देता है तो फिर हेलीकॉप्टर टूर आपके लिए निश्चित रूप से पैसा वसूल होते हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: goa visakhapatnam jaipur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+