बेंगलुरु के येलहंका एयर फोर्स स्टेशन पर आज (10 फरवरी) से शुरू हो चुका है एशिया का सबसे बड़ा एयर शो - एयरो इंडिया (Aero India) 2025। यह एयर शो 14 फरवरी तक चलने वाला है। इस एयर शो की वजह से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ-साथ ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया जा रहा है।
एयरो इंडिया की वजह से बेंगलुरु में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गयी है, जिसके साथ ही पार्किंग आदि की जानकारी भी दी गयी है। बता दें, ट्रैफिक एडवाइजरी अथवा पाबंदी 10 से 14 फरवरी तक सुबह 5 बजे से रात को 10 बजे तक लागू रहेगी।

आइए आपको ट्रैफिक की पाबंदियों, वैकल्पिक रास्तों समेत पार्किंग के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हैं -
ट्रैफिक की पाबंदी
- केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) की तरफ जाने वाले यात्रियों को बल्लारी रोड से बचकर चलना चाहिए।
- बल्लारी रोड पर मेहक्री सर्किल और एमवीटी क्रॉसिंग के बीच निजी बसों और मालावाही वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।
- बगलुर मेन रोड, रेवा कॉलेज रोड और नित्ते मीनाक्षी कॉलेज रोड को वन-वे रास्ता बना दिया गया है।
भारी वाहनों का कहां लगा है प्रतिबंध?
मालवाही भारी वाहनों जैसे ट्रक, लॉरी और निजी बसों आदि को इन रास्तों पर जाने की अनुमति नहीं है -
- बल्लारी रोड पर मेखरी सर्किल से एमवीआईटी क्रॉसिंग
- हेब्बल होकर गोरागुंटेपल्या से हेन्नुर क्रॉसिंग
- नागवरा जंक्शन से रेवा कॉलेज जंक्शन
- हेसारघट्टा, चिक्कबनवारा से बेंगलुरु की ओर
वैकल्पिक रास्ते
मैसूर रोड और उत्तर बेंगलुरु से
बीईएल सर्किल से एमएस पल्या होकर मुनीकृष्णा जंक्शन से राजानकुंते होकर बल्लारी रोड पर एवीटी क्रॉसिंग।
पूर्वी बेंगलुरु से
केआर पुरम से हेन्नुर क्रॉसिंग होकर कोथनुर, बगलुर, बेगुर का दक्षिण पश्चिम गेट होकर एयरपोर्ट।
वन-वे रास्ते
- नित्ते मीनाक्षी कॉलेज रोड - पूर्व से पश्चिम की ओर वन-वे
- बगलुर मेन रोड - पश्चिम से पूर्व की ओर वन-वे

पार्किंग की व्यवस्था
मुफ्त पार्किंग - गांधी कृषि विद्या केंद्र (जीकेवीके) परिसर
एयर डिस्प्ले व्यूइंग एरिया (एडीवीए) पार्किंग - गेट नंबर 8 और 9 से प्रवेश (शुल्क समेत)
घरेलू पार्किंग - गेट नंबर 5 से प्रवेश (शुल्क समेत)
एडीवीए और घरेलू पार्किंग के लिए वैकल्पिक रास्ते -
बेंगलुरु पूर्व से एडीवीए पार्किंग
केआर पुरा-नगवारा जंक्शन से आगे थनीसांद्रा से बाएं मुड़कर नारायणपुर क्रॉसिंग,टेलीकॉम लेआउट से आगे बढ़कर जक्कुर क्रॉसिंग से दाएं मुड़े। फिर येलहंका बाईपास होकर पालनहल्ली गेट सर्विस रोड से आगे बढ़कर फोर्ड शोरुम से बाएं मुड़े और मीनाक्षी कॉलेज रोड पर आगे बढ़े।
बेंगलुरु पूर्व से घरेलू पार्किंग
केआरपुरम से हेन्नुर क्रॉसिंग होकर कोथनुर, गब्बी क्रॉसिंग, कन्नुर, बगलुर लेआउट होकर राजक पल्या, विद्यानगर क्रॉसिंग होकर हुनासमरनहल्ली होकर आगे बढ़े।
बेंगलुरु पश्चिम से घरेलू पार्किंग
गोरागुंटेपल्या-बीईएल सर्किल-गंगाम्मा सर्किल-एमएस पल्या सर्किल-उन्नीकृष्णन रोड-मदर डेयरी जंक्शन-उन्नीकृष्णन जंक्शन पर बाएं-डोड्डाबल्लपुर रोड-राजानुकुंते पर दाएं-अद्वीगनहल्ली-थीम्मसांद्रा-एवीआईटी क्रॉसिंग-विद्यासागर क्रॉसिंग पर यू-टर्न-हुनासामरानहल्ली
बेंगलुरु दक्षिण से घरेलू पार्किंग
मैसूर रोड-नयनदानहल्ली-चंद्र लेआउट-गोरागुंटेपल्या-बीईएल सर्किल-गंगाम्मा सर्किल-एमएस पल्या सर्किल-मदर डेयर-उन्नीकृष्णन जंक्शन पर बाएं मुड़े-डोड्डाबल्लपुरा रोड-राजानुकुंते पर दाएं मुड़े-अड्डीगनहल्ली-एवीआईटी क्रॉसिंग-विद्यासागर क्रॉसिंग पर यू टर्न ले-हुनासमरनहल्ली
- निजी वाहन गांधी कृषि विद्या केंद्र (जीकेवीके) परिसर में पार्क करेंगे जहां से एयर डिस्प्ले व्यूइंग एरिया (एडीवीए) के लिए शटल सेवाएं चलायी जाएंगी।
बेंगलुरु एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक रास्ते
पूर्वी बेंगलुरु से
केआरपुरम-हेन्नुर क्रॉसिंग-कोथनुर-गब्बी क्रॉसिंग-कन्नुर-बगलुर-मयलनहल्ली-बेगुर-दक्षिण पश्चिम प्रवेश द्वार
पश्चिम बेंगलुरु से
गोरागुंटेपल्या-बीईएल सर्किल-गंगाम्मा सर्किल-एमएस पल्या सर्किल-मदर डेयरी-उन्नीकृष्णन जंक्शन से बाएं मुड़े-डोड्डाबल्लपुर रोड-राजानुकुंते-अड्डीगनहल्ली-थीम्मसांद्रा-एवीआईटी क्रॉसिंग-विद्यासागर क्रॉसिंग।

कहां लगी है पार्किंग पर प्रतिबंध (सड़क के दोनों तरफ)
- नगेनहल्ली गेट से फोर्ड शोरुम क्रॉसिंग (बीबी रोड)
- मेखरी सर्किल (बेंगलुरु-बल्लारी रोड) से देवनहल्ली
- बगलुर क्रॉसिंग जंक्शन से सथनुर (बगलुर मेन रोड होकर)
- नगावारा जंक्शन से रेवा कॉलेज जंक्शन (थनीसांद्रा मेन रोड होकर)
- एफटीआई जंक्शन से हेन्नुर क्रॉसिंग जंक्शन
- हेन्नुर क्रॉसिंग से बेगुर पीछे वाला गेट
- नगेनहल्ली गेट जंक्शन से येलहंका सर्किल
- एमवीआईटी क्रॉसिंग से नारायणपुर रेलवे क्रॉसिंग
- कोगीलु क्रॉसिंग जंक्शन से कन्नुर जंक्शन
- मथीकेरे क्रॉसिंग से उन्नीकृष्णन जंक्शन (डोड्डाबल्लपुल मेन रोड)
- जलहल्ली क्रॉसिंग जंक्शन से गंगाम्मा सर्किल जंक्शन
BMTC के मुफ्त पिकअप प्वाएंट्स -
- हेब्बल
- केम्पेगौडा बस स्टेशन
- शिवाजीनगर
- बनशंकरी बीडीए कॉम्प्लेक्स
- कोरमंगला
- विजयनगर टीटीएमसी
- केन्गेरी
- ओरियॉन मॉल राजाजीनगर
- इंफोसिस कैम्पस
- इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी
- आईटीपीएल
(*Economic Times से मिली जानकारी के आधार पर)



Click it and Unblock the Notifications














