Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के कारण बंद रहेगा KIA, फ्लाईट्स के समय में बदलाव, Details

बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के कारण बंद रहेगा KIA, फ्लाईट्स के समय में बदलाव, Details

अगर आप अगले महीने बेंगलुरु एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले हैं तो ध्यान दें। फरवरी के पहले सप्ताह में बेंगलुरु में आयोजित होगा एयरो इंडिया शो 2025। इस शो की वजह से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) की ओर से ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गयी है। 5 फरवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच KIA पर कमर्शियल विमान सेवाएं प्रभावित होने वाली हैं।

बता दें, एयरो इंडिया शो 2025 का आयोजन बेंगलुरु के येलहंका में मौजूद एयर फोर्स स्टेशन में 10 से 14 फरवरी तक होने वाली है, जिसमें रक्षा तकनीक से संबंधित कई विमानों के परफॉर्मेंस दिखाई जाएंगी।

bangalore aero india show

इस दौरान जो यात्री बेंगलुरु एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले हैं, उनके लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गयी है। एयरो इंडिया शो के अभ्यास के लिए शो के शुरू होने से कुछ दिनों पहले से लेकर एयरो इंडिया शो के दौरान हर दिन कुछ घंटों के लिए बेंगलुरु का एयरस्पेस बंद किया जाएगा।

एयरस्पेस बंद होने की वजह से बेंगलुरु एयरपोर्ट से विमानों के समय में कुछ बदलाव भी किया गया है। इस वजह से यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विमानों के समय में होने वाले समय के बदलावों को जरूर ध्यान में रखें।

कब बंद होगा बेंगलुरु का एयरस्पेस?

5 से 8 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

9 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

10 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक

11 और 12 फरवरी 2025 :

  • दोपहर 12 से 3 बजे तक

13 और 14 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

इसके साथ ही एयरो इंडिया शो 2025, जो बेंगलुरु के येलहंका एयर बेस पर 10 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाला है, की वजह से बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की ओर से एयर बेस से 13 किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की दुकानों व रेस्तरां को बंद करने का फैसला लिया है।

यह बैन 23 जनवरी से 17 फरवरी तक लागू रहेगा। बताया जाता है कि मांस-मछली और मांसाहार जैसे व्यंजन परोसने की वजह से वहां मांसभक्षी पक्षियों का मंडराना बढ़ जाएगा। इस वजह से एयरो इंडिया शो में हिस्सा लेने वाले विमानों से टकराने से दुर्घटना और पक्षियों की मृत्यु की आशंका बढ़ जाएगी।

More News

    Read more about: bangalore airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+