Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस पर बेंगलुरु के इन सालों पुरानी बेकरी का Plum Cake नहीं किया Try तो अधुरा रह जाएगा सेलिब्रेशन

क्रिसमस पर बेंगलुरु के इन सालों पुरानी बेकरी का Plum Cake नहीं किया Try तो अधुरा रह जाएगा सेलिब्रेशन

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म एक कॉफी के साथ पेस्ट्री, कई तरह के कुकिज, रोज़ कुकिज आदि खाना तो हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन बात जब क्रिसमस सेलिब्रेशन की आती है तो उस दिन सबसे ज्यादा होती है प्लम केक (Plum Cake) की डिमांड। घर में पार्टनर के साथ या बच्चों के साथ बेकिंग करना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन ऑफिस की भागादौड़ी के बीच बेकिंग करना बहुत मुश्किल और झंझट का काम लगने लगता है।

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं तो क्यों न इस साल क्रिसमस सेलिब्रेशन (Christmas Celebration) यहां के कुछ बेस्ट बेकरी में मिलने वाले लज़िज प्लम केक के साथ करें। इनमें से कुछ बेकरी तो सालों पुरानी हैं, जहां सिर्फ क्रिसमस के समय ही नहीं बल्कि साल भर केक, पेस्ट्री और कुकिज के शौकिन लोगों की भीड़ लगी रहती है।

best bakeries in bengaluru

तो चलिए डाल लेते हैं बेंगलुरु के कुछ Best और सबसे पुरानी बेकरी (Bakery) पर एक नजर :-

1. एल्बर्ट बेकरी (Albert Bakery)

बेंगलुरु के सबसे पुरानी बेकरी में से एक है एल्बर्ट बेकरी। यह फ्रेजर टाउन में मौजूद है। वर्ष 1902 में इस बेकरी की शुरुआत की गयी थी। एल्बर्ट बेकरी आज एक पारिवारिक व्यापार के तौर चलता है। The Hindu की एक रिपोर्ट में इस परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य मोहम्मद सबीर फैजान ने बताया कि सबसे पहले एक गोदाम में छोटी सी बेकरी को शुरू किया गया था। बाद में 1921 में इसे बड़ी बेकरी बनायी गयी। इस बेकरी की सबसे खास बात है कि यहां प्लम केक में अल्कोहल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

प्लम केक के अलावा आप यहां का मटन समोसा, मीठे कोवा नाम, कुल्कुल्स और रोज कुकिज भी ट्राई कर सकते हैं।

कीमत : ₹750 प्रति किलो

2. कोशेज बेकरी (Koshy's Bakery)

यह बेकरी लगभग 84 साल पुरानी है। 1940 में इसकी शुरुआत की गयी थी लेकिन नए जमाने के साथ कदमताल मिलाते हुए आज यह एक कैफे बन चुकी है। बताया जाता है कि इस बेकरी के केक और दूसरी कई चीजों को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, पंडित जवाहर लाल नेहरु, ब्रिटिश राजघराने के कई अन्य सदस्यों को भी परोसा जा चुका है। बेकरी को चलाने वाली तीसरी पीढ़ी के सदस्य प्रेम कोशे का कहना है कि हम उसी रेसिपी से प्लम केक बनाते हैं, जिससे हमारे दादाजी के समय में बनायी जाती थी।

सभी तरह के ड्राई फ्रुट को सबसे पहले 35 से 40 दिनों तक भीगो कर रखा जाता है और बाद में उससे केक बनाया जाता है। अपने कार्यकाल के दौरान रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नाडिस यहां से प्लम केक खरीदकर सियाचिन में तैनात जवानों को उपहार में भेजा करते थे। यह बेकरी सेंट मार्क्स रोड और शांतला नगर में मौजूद है।

कीमत : ₹870 प्रति किलो

3. एक्सेलसियोर बेकरी (Excelsior Bakery)

पिछले 94 सालों से यह बेकरी बेंगलुरु वालों को शानदार प्लम केक खिला रहा है। शुरुआत में इस बेकरी को भी एक छोटी सी जगह पर खोला गया था लेकिन बाद में इसे बड़ी दुकान बनायी गयी। क्रिसमस के समय लोग यहां प्लम केक के अलावा कुलकुस और रोज कुकी भी खरीदने आते हैं।

यहां भी प्लम केक की वहीं रेसिपी चौथी पीढ़ी इस्तेमाल करती है, जिससे सबसे पहली बार यहां बनाया गया था। करीब 6 से 7 सप्ताह तक सभी ड्राई फ्रुट्स को भीगो कर रखा जाता है, जिसके बाद उनका इस्तेमाल कर बेकिंग की जाती है। कोई व्यक्ति अगर चाहे तो पहले से ऑर्डर कर एगलेस या बिना अल्कोहल वाली प्लम केक भी बनवा सकता है। यह बेकरी शिवाजी नगर में मौजूद है।

कीमत : ₹800 प्रति किलो

bengaluru old bakeries for christmas

4. ऑल सेंट्स बेकरी (All Saints Bakery)

1969 में इस बेकरी को शुरू किया गया था, जहां आज केक, ब्रेड, सुगर डोनट, प्लम केक और भी न जाने कई तरह की चीजें मिलती हैं। दावा किया जाता है कि यहां प्लम केक को इसकी असली पद्धति यानी रेसिपी से बनाया जाता है। यहां प्लम केक दो तरह के मिलते हैं - रिच और मैच्योर्ड। मीडिया से बात करते हुए इस बेकरी की मैनेजर ने बताया कि रिच प्लम केक को बनाने के लिए सभी ड्राई फ्रुट्स को एक महीने तक रम (Rum) में भिगोया जाता है, जिसके बाद उनका इस्तेमाल बेकिंग में किया जाता है।

वहीं मैच्योर्ड प्लम केक को बनाने के लिए सभी ड्राई फ्रुट्स, जैसे सेब, गुलाब की पंखुड़ियां, नारंगी का मुरब्बा, अदरक, एप्रीकोट व मसालों को रम, वाइन और बियर में 6 महीने तक भिगोया जाता है। इन्हें मिलाकर केक को बेक किया जाता है। बेकिंग के बाद केक को ऊपर से ब्रांडी से फिर ब्रशिंग की जाती है। इसके अलावा यहां एगलेस व बिना अल्कोहल वाली प्लम केक का विकल्प भी उपलब्ध है। यह बेकरी अशोक नगर में मौजूद है।

कीमत : ₹990 प्रति किलो

5. फातिमा बेकरी (Fatima Bakery)

1957 में इस बेकरी की शुरुआत की गयी थी और उसके बाद से ही यहां का प्लम केक हिट है। क्रिसमस से लगभग 1 महीना पहले यहां केक मिक्सिंग की जाती है। बताया जाता है कि इस बेकरी की पहली दुकान जॉनसन मार्केट में खोली गयी थी। यहां आपको प्लम केक की कई वेराईटी मिल जाएगी, जिनमें बिना अल्कोहल वाली, एगलेस लेकिन अल्कोहल के साथ, अंडा और अल्कोहल के साथ आदि शामिल है। इस बेकरी की दुकानें आपको अशोक नगर और कोरमंगला में मिल जाएंगी।

कीमत : ₹925 प्रति किलो

6. थॉम्स बेकरी (Thom's Bakery)

इस बेकरी को 1970 के दशक में शुरू किया गया था, जो आज बेंगलुरु का जाना-माना नाम बन चुका है। इस बेकरी की शुरुआत कैफे के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में इसे बेकरी व सुपरमार्केट बनाया गया। यहां प्लम केक बनाने के लिए सभी ड्राई फ्रुट्स को 5 महीने पहले रम और वाइन में भिगोया जाता है। क्रिसमस के समय यहां खासतौर पर प्लम केक के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा होती है। यह बेकरी फ्रेजर टाउन में मौजूद है।

कीमत : ₹860 प्रति किलो

More News

    Read more about: bangalore christmas food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+