Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में बनशंकरी से Nice रोड तक 10 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव, क्या दूर होगी जाम की समस्या?

बेंगलुरु में बनशंकरी से Nice रोड तक 10 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव, क्या दूर होगी जाम की समस्या?

बेंगलुरु के कनकपुरा रोड को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 10 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिया है। कनकपुरा रोड को हाई-टेक सिटी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक माना जाता है। बेंगलुरु में ट्रैफिक की परेशानी को कम करने के लिए कर्नाटक सरकार ने कई फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की है।

कनकपुरा रोड को ट्रैफिक जाम की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए 10 किमी लंबे जिस फ्लाईओवर का प्रस्ताव BBMP ने रखा है, वह इन्हीं फ्लाईओवर का हिस्सा है। मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाईओवर परियोजना को ₹1200 करोड़ में पूरा किया जाएगा।

bangalore kanakpura flyover

कहां से कहां तक जाएगा फ्लाईओवर?

Times Now की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के कनकपुरा रोड को ट्रैफिक मुक्त बनाने के लिए बनशंकरी से नाइस रोड (Nice Road) तक फ्लाईओवर एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला लिया गया है। इस फ्लाईओवर के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार किया जा रहा है। बता दें, कनकपुरा रोड बेंगलुरु शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां दिन-प्रतिदिन ट्रैफिक का घनत्व काफी बढ़ता जा रहा है।

The New Indian Express की रिपोर्ट में BBMP के एक वरिष्ठ इंजीनियर के हवाले से बताया गया है कि कर्नाटक के डेप्यूटी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के निर्देश पर ही इस फ्लाईओवर का DPR तैयार करने के लिए टेंडर बुलाया गया है।

कम नहीं होंगी चुनौतियां

मीडिया रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि कनकपुरा रोड को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनशंकरी से नाइस रोड तक फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तो अच्छा है लेकिन इस प्रस्ताव को वास्तविक रूप देने में काफी चुनौतियां भी आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार BBMP के चीफ कमिश्नर तुषार गिरीनाथ के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार द्वारा लिखे गये पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि यहां से होकर मेट्रो रेल (फ्लाईओवर) गुजरती है, इसलिए यहां एक अलग फ्लाईओवर का निर्माण करना काफी मुश्किल भरा काम होने वाला है।

bangalore flyover travel

लेकिन इस रोड पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है जिस कारण लोगों को आने-जाने में मुश्किलें हो रही हैं। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था करना अनिवार्य है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पत्र में उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि कनकपुरा रोड पर ट्रैफिक का दबाव, बेंगलुरु जलापुर्ति और सिवरेज बोर्ड (BWSSB) पाइपलाइन रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा सकता है। यह रोड इस स्ट्रेच के समानांतर ही चलती है। उपमुख्यमंत्री ने अपने पत्र में यह भी कहा कि उन्होंने चीफ इंजीनियर (BBMP प्लानिंग सेंटर) से जल्द से जल्द इस बारे में आवश्यक कदम उठाने और DPR तैयार करने का निर्देश दिया है।

Take a Poll

मीडिया से बात करते हुए BBMP के वरिष्ठ इंजीनियर ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने रागिगुडा में डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया है, लेकिन इस बावजूद यहां ट्रैफिक की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि क्योंकि यहां पर कोई एंड टू एंड कनेक्शन नहीं है। अब इस सेक्शन (बनशंकरी से नाइस रोड) पर एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव दिया गया है।

BBMP के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही DPR के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि कनकपुरा रूट पर जिस फ्लाईओवर का प्रस्ताव रखा गया है, वह बेंगलुरु में प्रस्तावित 17 फ्लाईओवर का ही हिस्सा है। इन्हें ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के उद्देश्य से बनाने का प्रस्ताव दिया गया है व इन पूरी परियोजना के देखरेख की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने अपने कंधे पर उठा रखी है।

More News

    Read more about: bangalore traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+