Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में असली विमान में बैठकर खाना खाएं - बिल चुकाकर घर चले जाएं, बोर्डिंग पास है पर नहीं भर सकेंगे उड़ान

बेंगलुरु में असली विमान में बैठकर खाना खाएं - बिल चुकाकर घर चले जाएं, बोर्डिंग पास है पर नहीं भर सकेंगे उड़ान

बेंगलुरु में एक ऐसा विमान जिसमें सवार होने के लिए आपको दिया जाता है बोर्डिंग पास, यहां बैठकर आप मजे से खाना भी खा सकते हैं लेकिन इस विमान से आप उड़ान नहीं भर सकेंगे। सुनकर थोड़ा अटपटा लगा न...पर यहीं सच है। दरअसल, हम केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर खड़ी किसी विमान की नहीं कर रहे हैं। हम जिस असली विमान की बात कर रहे हैं वह है बेंगलुरु में हाल ही में खुला एक रेस्तरां है।

इस नए एयरोप्लेन रेस्तरां को एक असली वाले विमान में बनाया गया है। देश की सिलीकॉन घाटी बेंगलुरु को हमेशा से ही कुछ नया और अनोखा करने के लिए जाना जाता है। रेल कोच रेस्तरां के ट्रेंड को पुराना साबित करते हुए बेंगलुरु ने रेस्तरां का नया ट्रेंड शुरू किया है, जो है एक एयरोप्लेन रेस्तरां।

bangalore tiger aero restaurant

जी हां, एक ऐसा रेस्तरां जो बाहर से दिखने में पूरी तरह से किसी विमान जैसा है। सिर्फ इतना ही नहीं रेस्तरां के अंदर की साज-सज्जा भी ऐसी की गयी है कि यहां बैठकर खाना खाते समय आपको लगेगा कि आपका विमान अब बस टेक-ऑफ करने ही वाला है।

restaurant in bangalore

बनता जा रहा है लोकप्रिय स्पॉट

खाने-पीने के शौकीन हो या नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर छा जाना चाहते हैं या फिर बस यूं कि कुछ समय दोस्तों और परिवार के साथ किसी Unique सी जगह पर बिताने का मन है। बेंगलुरु का एयरोप्लेन रेस्तरां में आपको यह सभी खूबियां मिल जाएंगी।

शायद इसी वजह से यह रेस्तरां इन दिनों बेंगलुरु वासियों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इस रेस्तरां का नाम टाइगर एयरो रेस्तरां है, जिसे एक असली विमान के अंदर बनाया गया है। है न बड़ी ही अनोखी जगह!

बोर्डिंग पास से होता है स्वागत

विमान में सवार होना है तो बोर्डिंग पास की जरूरत तो होगी ही न। बेंगलुरु के टाइगर एयरो रेस्तरां में आने वाले हर मेहमान को एक बोर्डिंग कार्ड दिया जाता है। हालांकि बोर्डिंग कार्ड की तरह दिखने वाला यह कार्ड असल में इस रेस्तरां का विजिटिंग कार्ड होता है।

bangalore tiger aero restaurant

इस बोर्डिंग कार्ड पर रेस्तरां का पता, ई-मेल एड्रेस, समय और कौन सी तारीख को आप इस रेस्तरां में गये थे, उसका उल्लेख होता है। इसके साथ ही होता है एक QR कोड, जिसे स्कैन करते ही आपको रेस्तरां का लोकेशन पता चल जाएगा। यह रेस्तरां First come first serve के नियम पर चलता है, यहां पहले से सीट बुक नहीं की जा सकेंगी।

tiger aero restaurant bangalore

कॉकपिट में बैठकर करें डिनर

जैसा कि हमने बताया कि इस रेस्तरां को एक असली विमान से बनाया गया है, इसलिए न सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से भी यह दिखने में एक विमान जैसा ही है। यहां बैठने के लिए सीटिंग अरेंजमेंट ठीक उसी तर्ज पर की गयी हैं, जैसा किसी विमान में होता है - एक के पीछे एक कुर्सियां।

लेकिन इतना ही सिर्फ इसकी खासियत नहीं है। अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां खाना खाने जाने का प्लान बना रहे हैं और भीड़ से अलग शांति में बैठना चाहते हैं तो आप इस विमान के कॉकपिट की बुकिंग कर सकते हैं। यह जगह बच्चों को भी खूब पसंद आने वाला होगा।

dinner in cockpit

क्या है Timing और पता

टाईगर एयरो रेस्तरां दोपहर के 1 बजे से खुलता है और रात को 10 बजे तक खुला रहता है। रेस्तरां में आपको इटैलियन पिज्जा-पास्ता से लेकर बर्गर, चाइनिज व्यंजन और कई तरह के भारतीय पकवान परोसे जाते हैं। खास बात है कि यहां आपको शाकाहारी भोजन भी मिलेगा।

aeroplane restaurant bangalore

पता - 95/2, लक्ष्मीपुरा गांव, जिगनी होब्ली, अनेकल, बेंगलुरु (बनेरघट्टा रोड के पास)

अधिक जानकारी के लिए आप टाईगर एयरो रेस्तरां के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: bangalore food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+