Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के इस रेस्तरां में मात्र ₹90 में Enjoy करें हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक व्यंजन सिड्डू, जानिए Location

बेंगलुरु के इस रेस्तरां में मात्र ₹90 में Enjoy करें हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक व्यंजन सिड्डू, जानिए Location

सोशल मीडिया की बदौलत अलग-अलग राज्यों की परंपराओं और वहां के विशेष व्यंजनों के बारे में लोगों को पता चलता है। बर्फीले राज्य हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक व्यंजन 'सिड्डू' भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अगर आप भी खासतौर पर सिड्डू का स्वाद चखने के लिए शिमला, कुल्लु या मनाली जाने के बारे में सोच रहे हैं, जरा रुक जाइए।

अब आप दक्षिण भारतीय शहर बेंगलुरु में बैठकर हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन गर्मागर्म सिड्डू का स्वाद चख सकते हैं, वह भी बड़े ही किफायती कीमत में। बेंगलुरु के HSR लेआउट पर खुला एक नया स्ट्रीट फुड स्टैंड परोस रहा है हिमाचल प्रदेश का स्वादिष्ट सिड्डू।

क्या होता है सिड्डू?

सिड्डू हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन होता है, जिसे चावल या गेहूं के आटे से बनाया जाता है। सिड्डू के अंदर अखरोट और बादाम को अन्य मसालों के साथ भरा जाता है। बाहर से चावल अथवा गेहूं के आटे की कोटिंग होती है, जिसे भाप पर पकाया जाता है। पक जाने के बाद इसे गर्मागर्म ही मिर्च की हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। यह हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक व्यंजन होने की वजह से समतल के शहरों में यह कहीं भी नहीं मिल पाता है।

बेंगलुरु चखें हिमाचल के सिद्दू का स्वाद

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के HSR लेआउट पर नया खुला हिमाचली रसोई में आपको हिमाचल प्रदेश के कई तरह के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। यह कोई बड़ा रेस्तरां नहीं बल्कि फुड बुथ है, जहां ताजा और गर्मागर्म सिड्डू को चटनी और शुद्ध घी के साथ परोसा जाता है।

यहां आप सिर्फ सिड्डू ही नहीं बल्कि चावल, दाल, राजमा, कढ़ी और खासतौर पर हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में पकने वाले स्थानीय हरी सब्जियों से बनने वाला भोजन जिसे धाम कहा जाता है, को भी बड़े प्यार से परोसा जाता है। जो हिमाचल प्रदेश की परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाता है।

पता - 1195, 22 क्रॉस, 24वां मेन रोड, सेक्टर 2, बीडीए लेआउट, HSR लेआउट, बेंगलुरु
समय - शाम 7 से रात 10 बजे तक
खर्च - ₹90 से शुरू

FAQs
बेंगलुरु में सिड्डू कहां मिलेगा?

बेंगलुरु HSR लेआउट पर नए खुले फुड बुथ हिमाचली रसोई में आपको गर्मागर्म सिड्डू का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

सिड्डू क्या होता है?

सिड्डू पारंपरिक हिमाचली व्यंजन है, जिसे चावल या गेहूं के आटे में अखरोट, बादाम, पनीर और कई तरह के मसाले भरकर भाप में पकाया जाता है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: bangalore food himachal pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+