Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु सारजापुर-हेब्बल मेट्रो फेज 3A में होंगे कौन-कौन से स्टेशन और कितनी लागत? मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

बेंगलुरु सारजापुर-हेब्बल मेट्रो फेज 3A में होंगे कौन-कौन से स्टेशन और कितनी लागत? मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

बेंगलुरु शहर में होने वाला मेट्रो नेटवर्क का विस्तार। सारजापुर को हेब्बल से जोड़ने वाली बेंगलुरु मेट्रो के फेज 3A की रेड लाइन (Red Line) को कर्नाटक मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह मेट्रो लाइन शहर के दक्षिणपूर्व भाग को उत्तर से जोड़ेगी जिससे निश्चित रूप से यात्रियों को आने-जाने में कहीं ज्यादा सुविधा होने वाली है।

अब इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने का इंतजार है, क्योंकि नम्मा मेट्रो के 50 प्रतिशत का साझेदार केंद्र सरकार भी है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के 5 सालों के अंदर मेट्रो के निर्माण का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

bangalore namma metro phase 3A

विस्तृत होगा बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क

Hindustan Times की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नम्मा मेट्रो (बेंगलुरु) के फेज 3A की लंबाई करीब 36.59 किमी होगी। इस मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के साथ ही बेंगलुरु में मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 258.79 किमी लंबा हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मंत्रिमंडल ने मेट्रो फेज 3A के निर्माम से पहले वाली गतिविधियों जैसे भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, डिजाइन का काम आदि के लिए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) को मंजूरी दे दी है। लेकिन वास्तविक निर्माण कार्य सिर्फ तभी शुरू हो सकता है जब मेट्रो के इस कॉरिडोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की भी मंजूरी मिल जाती है।

कितनी लागत और कब तक मिलेगी मंजूरी?

Deccan Herald की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस परियोजना के लिए मंजूरी दिसंबर 2025 तक या उससे पहले मिल जाने की संभावना है। परियोजना को पूरा करने के लिए BMRCL ने साढ़े 5 सालों की समयसीमा निर्धारित की है। इसका मतलब है कि नम्मा मेट्रो के रेड लाइन का काम वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। बताया जाता है कि 36.59 किमी लंबे रेड लाइन मेट्रो के निर्माण के लिए ₹28,405 करोड़ की लागत आने वाली है।

यानी प्रतिकिमी करीब ₹776 करोड़ का खर्च होगा, जो नम्मा मेट्रो के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगी मेट्रो लाइन साबित होगी। बताया जाता है कि कुल लागत का 35% यानी करीब ₹10,485 करोड़ विभिन्न फंडिंग एजेंसियों से आएंगे। बाकी का खर्च समान रूप से राज्य व केंद्र सरकार करेगी। इस परियोजना के लिए सिर्फ भूमि अधिग्रहण में ही लगभग ₹5,000 करोड़ का खर्च होने वाला है जो कर्नाटक सरकार अकेले करेगी।

bangalore metro new phase 3A

स्टेशनों के नाम और कौन एलिवेटेड व कौन भूमिगत?

नम्मा मेट्रो के फेज 3A में बनने वाले स्टेशनों के बारे में विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है -

  • कुल लंबाई - 36.59 किमी
  • कहां से कहां तक - सारजापुर से हेब्बल
  • कुल स्टेशनों की संख्या - 28
  • एलिवेटेड स्टेशनों की संख्या - 17 (22.14 किमी)
  • भूमिगत स्टेशनों की संख्या - 11 (14.45 किमी)
  • इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या - 5

नम्मा मेट्रो फेज 3A के सभी स्टेशनों की लिस्ट

स्टेशनों के नाम भूमिगत/एलिवेटेड
1
सारजापुर एलिवेटेड
2
कडा अग्रहारा रोड एलिवेटेड
3
सोमपुरा एलिवेटेड
4
डोम्मासांद्रा एलिवेटेड
5
मुथनल्लुर क्रॉसिंग
एलिवेटेड
6
गोडाती गेट एलिवेटेड
7
अम्बेडकर नगर एलिवेटेड
8
कारमेलाराम एलिवेटेड
9
डोड्डाकन्नेली एलिवेटेड
10
काईकोन्द्राहल्ली एलिवेटेड
11
बेल्लांदुर गेट एलिवेटेड
12
इबलुर एलिवेटेड
13
अगारा एलिवेटेड
14
जक्कसांद्रा एलिवेटेड
15
कोरमंगला एलिवेटेड
16
कोरमंगला दूसरा ब्लॉक
भूमिगत
17
डेयरी सर्किल भूमिगत
18
निम्हंस भूमिगत
19
शांति नगर भूमिगत
20
टाउन हॉल भूमिगत
21
के आर सर्किल भूमिगत
22
बसवेश्वरा सर्किल भूमिगत
23
बेंगलुरु गोल्फ कोर्स
भूमिगत
24
मेहक्री सर्किल भूमिगत
25
पैलेस गट्टाहल्ली भूमिगत
26
वेटेनरी कॉलेज भूमिगत
27
गंगा नगर एलिवेटेड
28
हेब्बल एलिवेटेड

बता दें, नम्मा मेट्रो के फेज 3A का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) इसी साल RINA कंसल्टेंसी SpA द्वारा तैयार किया गया था। DPR में भूमिगत मेट्रो लाइन को 17 किमी से घटाकर 14.44 किमी का कर दिया गया है।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+