Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में नए साल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए कहां होगी No Parking और कौन से रास्ते बंद!

बेंगलुरु में नए साल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए कहां होगी No Parking और कौन से रास्ते बंद!

नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए हर तरफ तैयारियां की जा रही है। बेंगलुरु में भी नव वर्ष का उत्साह अपने चरम पर पहुंचने वाला है। बेंगलुरु की कई प्रमुख जगहें जैसे एमजी रोड, ब्रिगेड रोड, महादेवपुरा, कोरमंगला और इंदिरानगर हैं, जहां सबसे ज्यादा लोग नव वर्ष की शाम को इकट्ठा होते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक के बहाव व्यवस्थित तरीके से हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए बेंगलुरु पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है।

बेंगलुरु में यह ट्रैफिक एडवाइजरी 31 दिसंबर 2024 की शाम से 1 जनवरी 2025 की सुबह तक जारी रहेगी।

bangalore traffic advisory for new year 2025

सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट की ट्रैफिक एडवाइजरी

कौन से रास्ते रहेंगे बंद

31 दिसंबर 2024 की रात 8 बजे से 1 जनवरी 2025 को सुबह 2 बजे तक इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा -

  • एमजी रोड (अनील कुंबले सर्किल से रेसिडेंसी रोड जंक्शन)
  • ब्रिगेड रोड (कावेरी एम्पोरियम जंक्शन से ओपेरा जंक्शन)
  • चर्च स्ट्रीट (ब्रिगेड रोड जंक्शन से म्यूजियम रोड जंक्शन)
  • म्यूजियम रोड (एमजी रोड जंक्शन से ओल्ड मद्रास बैंक रोड)
  • रेस्ट हाउस रोड (म्यूजियम रोड जंक्शन से ब्रिगेड रोड जंक्शन)
  • रेसिडेंसी क्रॉस रोड से रेसिडेंसी रोड जंक्शन (शंकर नाग थिएटर के पास)

पार्किंग पर पाबंदी

31 दिसंबर 2024 की शाम 4 बजे से 1 जनवरी 2025 की सुबह 3 बजे तक इन जगहों पर होगी No Parking -

  • एमजी रोड (अनिल कुंबले सर्किल से ट्रिनिटी सर्किल)
  • ब्रिगेड रोड (आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स जंक्शन से ओपेरा जंक्शन)
  • चर्च स्ट्रीट (ब्रिगेड रोड जंक्शन से सेंट मार्क्स रोड जंक्शन)
  • रेस्ट हाउस रोड (ब्रिगेड रोड जंक्शन से म्यूजिय रोड जंक्शन)
  • म्यूजियम रोड (एमजी रोड जंक्शन से ओल्ड मद्रास बैंक रोड)

पैदल चलने वालों के लिए निर्देश

ब्रिगेड रोड पर पैदल चलने वाले लोगों को सिर्फ एक दिशा में, एमजी रोड जंक्शन से ओपेरा जंक्शन की ओर, चलने की अनुमति होगी। एमजी रोड से वापस लौटते समय लोगों को शंकर नाग सिनेमा से रेसिडेंसी रोड होकर जाना पड़ेगा।

ट्रैफिक के वैकल्पिक रास्ते

  • क्विंस सर्किल से हालासुरु की ओर जाने वाले वाहन अनिल कुंबले सर्किल से बाएं मुड़कर बीआरवी जंक्शन की ओर आगे बढ़कर कब्बन रोड होकर जा सकते हैं।
  • हालासुरु से कैन्टोंमेंट की ओर जाने वाले वाहन ट्रिनिटी सर्किल पर दाएं मुड़कर हालासुरु रोड और डिक्शन रोड होकर आगे जा सकते हैं।
  • शिवाजी नगर BMTC कॉम्प्लेक्स (प्रथम तल) पर सार्वजनिक पार्किंग मिलेगी।

इंदिरानगर में पार्किंग पर पाबंदी

निम्न सड़क के दोनों तरफ पार्किंग की अनुमति नहीं होगी -

  • 100 फीट रोड (ओल्ड मद्रास रोड जंक्शन से डोमलुर फ्लाईओवर)
  • 12वां मेन रोड (80 फीट रोड से इंदिरानगर डबल रोड जंक्शन)

कोरमंगला में कौन से रास्ते बंद

  • नेशनल गेम्स विलेज से यूको बैंक जंक्शन तक वाहनों की आवाजाही पर 31 दिसंबर 2024 की रात 11 से 1 जनवरी 2025 की आधी रात 2 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
  • वाईडी मठ रोड - सुख सागर जंक्शन से माइक्रोलैंड जंक्शन, कनेक्टिंग साइड रोड समेत पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पार्किंग की नहीं होगी अनुमति

  • 80 फीट रोड (यूको बैंक जंक्शन से एनजीवी बैक गेट जंक्शन)
  • सोमेश्वरा मंदिर रोड

पार्किंग उपलब्ध

  • बेथनी स्कूल के पास BBMP मैदान
  • मुनीरेड्डी कल्याण मंडप के विपरीत BBMP मैदान

महादेवपुरा में पार्किंग की पाबंदी

  • ITPL मेन रोड (बी. नारायणपुरा से गुरुदचार्पल्या डेक्थलॉन)
  • हूडी मेट्रो स्टेशन से ग्रेफाइट इंडिया जंक्शन

मॉल ऑफ एशिया, ऑरियॉन मॉल व अन्य इलाके

  • वाहन प्रतिबंधित
  • ब्यातरायनपुरा सर्विस रोड (कोडिगेहल्ली सिग्नल से अल्ललसांद्रा जंक्शन)
  • डॉ. राजकुमार रोड (नवरंग सिग्नल से ऑरियॉन मॉल)
  • वेस्ट ऑफ कॉर्ड रोड (शेल पेट्रोल बंक से राजाजीनगर 1 ब्लॉक)

पूरे शहर के लिए जारी निर्देशिका

  • एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने वाला फ्लाईओवर के अलावा पूरे शहर के सभी फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही 31 दिसंबर 2024 की रात 11 बजे से 1 जनवरी 2025 की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी।
  • इसी समय के दौरान एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • Drunk & Drive करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी जांच के लिए पूरे शहर में चेकप्वाएंट्स बनाए जाएंगे।
  • जिन जगहों पर पार्किंग की अनुमति नहीं है, वहां गाड़ी पार्क करने पर उसे टो (Tow) कर लिया जाएगा।
  • एमजी रोड और ब्रिगेड रोड जाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे परिवहन का सार्वजनिक वाहन का ही इस्तेमाल करें।
  • भारी वाहनों को CBD में प्रवेश करने से पहले 31 दिसंबर 2024 की रात 8 बजे से 1 जनवरी 2025 की सुबह 6 बजे तक डायवर्ट किया जाएगा।

किसी भी तरह की मदद के लिए पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया जा सकता है।

*The Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+