Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के विधान सौधा के अंदर अब घूमने जा सकेंगे पर्यटक, जानिए क्या होगी Timing और कितनी होगी एंट्री Fees

बेंगलुरु के विधान सौधा के अंदर अब घूमने जा सकेंगे पर्यटक, जानिए क्या होगी Timing और कितनी होगी एंट्री Fees

अगर आपको ऐतिहासिक जगहें आकर्षित करती हैं या आपको यह जानने में बड़ी दिलचस्पी है कि बड़ी-बड़ी सरकारी इमारतें और ऑफिस अंदर से कैसी दिखती होंगी? कर्नाटक के राजनैतिक इतिहास को जानने में आपकी रूचि है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब बेंगलुरु के विधान सौधा के अंदर आप जा सकेंगे, वह भी घूमने के लिए।

लगभग 59 साल पहले वर्ष 1956 में नियो-द्रविड़ियन शैली में बेंगलुरु के विधान सौधा का निर्माण संपन्न किया गया था। अब तक आपने कई बार यहां बैठकर राजनेताओं को विभिन्न मुद्दों पर बहस और कई बार विवाद करते हुए भी देखा होगा। अब आपको भी मौका मिलेगा, कर्नाटक के इस ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण जगह को पास से देखने का।

bangalore vidhan soudha

कब से शुरू होगा यह टूर?

Outlook की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने से बेंगलुरु के विधान सौधा में टूर शुरू करवाया जा सकता है। बताया जाता है कि इस टूर का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से करवाया जाएगा जिसमें यहां आने वाले पर्यटकों को गाईड की मदद से इस ऐतिहासिक जगह के विषय और यहां घूमकर देखने वाली जगहों पर भी घूमाया जाएगा।

खासतौर पर इस शानदार इमारत के अंदर की संरचनाओं और कलाकृतियां, जो वाकई में देखने लायक हैं, उन्हें पर्यटक देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली के राष्ट्रपति भवन से लेकर विदेशों में भी कई जगहों पर ऐसी टूर करवायी जाती हैं, जहां पर्यटक सरकारी इमारतों के अंदर जाकर उन्हें देख पाते हैं और उनके इतिहास से अवगत होते हैं।

गौरतलब है कि ऐसी ही टूर की व्यवस्था मुंबई के ऐतिहासिक बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के मुख्यालय में भी आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक व स्थानीय निवासी हिस्सा लेते हैं।

नहीं होगी धक्का-मुक्की

अगर आप यह सोच रहे हैं कि विधान सौधा जैसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने जाने के लिए लोगों की लाइन लगी रहेगी और भीड़ में आप अच्छी तरह से घूम भी नहीं पाएंगे, तो हम आपको यकीन दिलाते हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। दरअसल, इस गाईडेड टूर के लिए हर समूह में 30 लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक यह टूर दिन भर अलग-अलग कई समूहों में करवाया जाएगा।

हर समूह में 30 पर्यटक होंगे और हर समूह को करीब 1 घंटे का वक्त यहां घूमने और सब कुछ देखने के लिए मिलेगा। इस टूर के दौरान विधान सौधा के कई महत्वपूर्ण कमरों, ऐतिहासिक चीजों, आर्काइव से लेकर उन जगहों पर भी घूमाया जाएगा जहां कर्नाटक सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

सुरक्षा रहेगी सख्त

अगर आप विधान सौधा में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने साथ कोई भी सरकार पहचान पत्र जैसे आधार या वोटर कार्ड लेकर जाना बिल्कुल न भूलें। वरना आपको अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हर दिन पर्यटकों के नामों की सूची को विधान सौधा के सुरक्षा अधिकारियों के पास जमा किया जाएगा।

यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि विधान सौधा में घूमने जाने के लिए आपको कितना प्रवेश शुल्क देना पड़ेगा इस बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गयी है। बताया जाता है कि जल्द इसका फैसला कर लिया जाएगा।

बता दें, विधान सौधा में पर्यटकों को घूमने जाने की अनुमति सिर्फ सरकारी छुट्टियों या सार्वजनिक छुट्टियों के दिन ही मिलेगी। विधान सौधा के अंदर विधायकों के सीट पर बैठने की कोशिश जैसी कोई गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि इसकी अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने पर आप मुश्किलों में पड़ सकते हैं।

हर सप्ताहांत में जगमगाएगा विधान सौधा

हाल ही में हर सप्ताहांत में बेंगलुरु के विधान सौधा को रोशनी से जगमगाने की नई पहल शुरू की गयी है। सार्वजनिक छुट्टियों का दिन हो या सप्ताहांत हो, शाम को ठीक 6.30 और रात को 10 बजे विधान सौधा को रोशनी से सजाकर बिल्कुल मैसूर पैलेस के तर्ज पर रोशन किया जा रहा है। यह न सिर्फ पर्यटकों बल्कि बेंगलुरु वासियों के लिए भी एक शानदार अनुभव है।

इसका उद्घाटन करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बताया कि आम जनता हमें चुनकर विधान सौधा में न्याय और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपकर भेजती है। जनता का हमपर पूरा भरोसा होता है, इसी बात के प्रतीक के तौर पर विधान सौधा में इस नई पहल को शुरू किया गया है।

More News

    Read more about: bangalore travel karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+