Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 6 हिल स्टेशन, जल्दी कर लें टिकट बुक

जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 6 हिल स्टेशन, जल्दी कर लें टिकट बुक

मई और जून की उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए जुलाई में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान है। तो क्यों न जुलाई की गर्मी और बारिश की परेशानी से राहत पाने के लिए किसी हिल स्टेशन का प्लान बनाया जाए। हां, जुलाई में कहीं बर्फ मिलने की संभावना तो नहीं है लेकिन पश्चिमी घाट के हिल स्टेशन जुलाई में घूमने जाने के लिए स्वर्ग माने जाते हैं।

मानसून की बारिश के बाद पहाड़ भी धुले-धुले से दिखाई देते हैं। तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जुलाई में घूमने जाने के लिए आदर्श जगह माना जाता है :-

amarnath yatra 2024

1. अमरनाथ, जम्मू-कश्मीर

इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 29 जून से हो रही है। यानी जुलाई में यह यात्रा जोरो-शोरो से चलेगी। अगर परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान है तो क्यों न इसके लिए अमरनाथ यात्रा के साथ अध्यात्मिक पर्यटन को चुने। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पहलगांव, बालटाल, श्रीनगर जैसी जगहों पर भी घूम लेंगे।

lonavala maharashtra

2. लोनावाला, महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे के पास स्थित लोनावाला मानसून के समय स्वर्ग जितना सुन्दर बन जाता है। पश्चिमी घाट का यह हिल स्टेशन अपनी हरी-भरी पहाड़ियों और मनमोहक नजारों के लिए पर्यटकों में खुब लोकप्रिय है। अगर आप लोनावाला जाते हैं तो यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक लोनावाला वैक्स म्यूजियम, कोरीगढ़ किला और भाजा गुफाएं जरूर देखें। यहां ट्रेकिंग और वाटरफॉल रैपलिंग का भी आनंद उठाया जा सकता है जो खासतौर पर मानसून में किये जाते हैं।

darjeeling rope way

3. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

अपने चाय बागानों और कंचनजंगा चोटी के मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध दार्जिलिंग बैचलर टूर के साथ-साथ परिवार और भाई-बहनों की पूरी पलटन के साथ घूमने के लिए भी आदर्श माना जाता है। बारिश शुरू होने के बाद दार्जिलिंग की सुन्दरता देखते हुए ही बनती है। ऐसा लगता है मानों आसमान के बादल धरती पर उतर आएं है। दार्जिलिंग में हिमालयन रेलवे की सवारी, चाय के बागानों की सैर और शॉपिंग, पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क आदि यहां घूमने की प्रमुख जगहें हैं।

4. नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन जहां साल भर पर्यटकों का जमावड़ा लगा ही रहता है। नैनीताल अपने सुहावने मौसम और खूबसूरत झीलों के लिए पर्यटकों में लोकप्रिय है। यहां घूमने के लिए काफी कुछ है जैसे स्नो व्यू पॉइंट, इको केव गार्डन, रोपवे की सवारी का आनंद उठाना, नैनी झील में बोटिंग और माल रोड पर शॉपिंग कर सकते हैं। नैनीताल में ही 51 शक्तिपीठों में से एक नैना देवी का भी प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यताओं के अनुसार यहां देवी सती के नयन गिरे थे।

wayanad

5. वायनाड, केरल

भारत में मानसून सबसे पहले केरल में ही दस्तक देता है। मानसून की बारिश के बाद पूरा केरल ही हरियाली की चादर ओढ़ लेता है। वायनाड भी इससे अलग नहीं है। यह अपनी हरी-भरी हरियाली, झरनों और ऊंचे पहाड़ों के लिए जाना जाता है। वायनाड के चाय और मसालों के बागान, प्राचीन एडक्कल गुफाएं और वन्यजीव अभयारण्य आपकी छुट्टियों का आनंद दोगुना बना देंगे।

tawang arunachal pradesh

6. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

पूर्वोत्तर भारत का एक शहर जो बेशुमार खूबसूरती से भरा हुआ है। तवांग हरी-भरी पहाड़ियों, बौद्ध मठों और गोम्पाओं से भरा हुआ है। यहां के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं तवांग मठ, नूरानांग झरना, पैराडाइज़ झील, गोरीचेन पीक और बहुत कुछ है। आप चाहे तो तवांग के तिब्बती सेटलमेंट मार्केट में खरीदारी और गोरीचेन पीक पर लंबी पैदल यात्रा भी कर सकते हैं।

More News

    Read more about: nainital lonavala tawang
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+