Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा के अलावा इन बीच की ओर करें रूख, न्यू ईयर पार्टी के लिए शानदार हैं ये समुद्री नजारें

गोवा के अलावा इन बीच की ओर करें रूख, न्यू ईयर पार्टी के लिए शानदार हैं ये समुद्री नजारें

नया साल आने में अब काफी कम समय ही बचा है, ऐसे में सभी कहीं न कहीं जाने के लिए अपनी तैयारियां कर रहे हैं। अधिकतर युवा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गोवा की ओर ही रूख करते हैं, क्योंकि वहां समुद्री नजारों के बीच उन्हें पार्टी सेलिब्रेट करने का एक सुनहरा मौका मिलता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि गोवा के अलावा भी आप कुछ समुद्री किनारों वाली जगहों पर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं और वहां पार्टी कर सकते हैं। जी हां, ऐसी कई सारी जगहें हैं, जहां जाकर आप एक सुकून भरे लम्हों के बीच इस बार का न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां उन चुनिंदा जगहों की लिस्ट दी गई है...

couple at beach

पांडिचेरी - Pondicherry

पांडिचेरी, भारत का एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। यह स्थान न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। चेन्नई से करीब 160 किमी. दूर स्थित पांडिचेरी की सुंदरता देखने लायक बनती है। प्राकृतिक सुंदरता से लबालब ये शहर अपनी आकर्षक समुद्री नजारों से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी पांडिचेरी काफी अच्छा माना जाता है। यहां कई सारे पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद लेते हैं। यह भारत के उन शहरों में से एक है, जो इतिहास व पुराण दोनों से जुड़ाव रखता है। कहा जाता है कि यह स्थान अगस्त्य ऋषि का निवास स्थान हुआ करता है। यहां घूमने के लिए आपको कई मंदिर, चर्च, ऐतिहासिक स्मारक व म्यूजियम मिल जाएंगे।

कन्याकुमारी - Kanyakumari

कन्याकुमारी, भारत के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। इसी स्थान पर आपको 'लास्ट लैंड ऑफ इंडिया' भी देखने को मिल जाएगा। कन्याकुमारी पर्यटन के लिहाज बेहद सुंदर व आकर्षक है। यहां आपको इतिहास, संस्कृति, नैसर्गिक खूबसूरती व आधुनिकीकरण का समायोजन देखने को मिलेगा।

यहां आपको कई किले भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां मंदिर और संग्रहालय भी स्थित है, जिसका भ्रमण आप कर सकते हैं। अब ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए इससे अच्छी जगह कौन सी हो सकती है। यहां आप अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर सभी के साथ आ सकते हैं।

couple at beach

गोकर्ण - Gokarna

गोकर्ण, कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है, जो आज भी अपनी संस्कृति व परम्परा को समेटे हुए है। इस शहर को धार्मिक नगरी के नाम से भी जानते हैं। यहां आपको कई ऐतिहासिक व खूबसूरत मंदिर देखने को मिल जाएंगे। समुद्री तट के किनारे स्थित ये शहर पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है।

यहां आप सुकून के साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट कर सकते हैं। ये स्थान देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के बीच भी खासा लोकप्रिय हो गया है। इस खूबसूरत से स्थान पर आप मंदिरों के साथ-साथ, किलों व समुद्री तटों का भी नजारा ले सकते हैं। यहां आपको गुफाएं भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप यहां वाटर स्पोर्ट्स व ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

लक्षद्वीप - Lakshadweep

अगर आप इस बार का न्यू ईयर अपने पार्टनर के साथ मनाने की सोच रहे हैं और गोवा की भीड़-भाड़ से दूर एकांत सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपको लक्षद्वीप जाना चाहिए। पार्टनर के साथ यहां की सैर करना, समय बिताना और पार्टी सेलिब्रेशन के लिए ये स्थान बिल्कुल परफैक्ट है।

अरब सागर में स्थित ये स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। जैसा कि इसका नाम है, बिल्कुल वैसे ही यहां के द्वीप। द्वीपों के सुंदर नजारों व यहां के नीले पानी को देखकर आप लक्षद्वीप के प्यार में गिर जाएंगे। यहां एक मरीन म्यूजियम भी है। जहां समुद्र से जुड़ी चीजें आपको देखने को मिल जाएंगी।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+