Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन जगहों पर ले सकते हैं स्कीइंग का मजा और बनाइए इस सर्दी को और भी मजेदार

भारत के इन जगहों पर ले सकते हैं स्कीइंग का मजा और बनाइए इस सर्दी को और भी मजेदार

भारत विविधताओं का देश है, इसमें कोई संदेह नहीं है। गर्मी हो या सर्दी.. यहां हर मौसम के अनुरूप आपको घूमने और एडवेंचरस एक्टिविटी करने वाली जगहें मिल ही जाएगी। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, भारत में स्कीइंग करने वाली जगहें..। जहां आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ इस सर्दी मस्ती के कुछ पल बिता सकते हैं। इन जगहों पर न सिर्फ भारत के कोने-कोने से लोग आते हैं बल्कि विदेशी भी यहां जमकर मस्ती करते हैं।

स्कीइंग करने के लिए आप हिमाचल, उत्तराखंड और सिक्किम जैसी जगहों पर जा सकते हैं। इसके लिए दिसम्बर से लेकर फरवरी तक का समय काफी उपर्युक्त माना जाता है। इन महीनों में यहां खूब बर्फबारी होती है, जिससे बर्फ की मोटी-मोटी चादरें जम जाती है और फिर यहां एडवेंचर प्रेमियों के लिए एंजॉयमेंट का द्वार खुल जाता है। सर्दी के मौसम में यहां कई पर्यटक आते हैं और स्कीइंग का लुत्फ उठाते हैं।

skiing

गुलमर्ग, कश्मीर

स्कीइंग करने के लिए भारत की सबसे लोकप्रिय जगह गुलमर्ग मानी जाती है। कश्मीर घाटी में बसे इस स्थान की सुंदरता किसी को अपना बना सकती है। यहां सर्दी के मौसम कई पर्यटक आते हैं और स्कीइंग का जमकर आनंद उठाते हैं।

पहलगाम, कश्मीर

गुलमर्ग की तरह ही पहलगाम में भी स्कीइंग का आनंद लिया जा सकता है। बर्फबारी के समय इस स्थान की सुंदरता देखने लायक होती है।

skiing

सोलांग वैली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रकृति की गोद में बसा एक नायाब बेशकीमती नगीना है, जो अपनी खूबसूरती व सुंदर घाटियों के लिए जाना जाता है। यहां एडवेंचर प्रेमियों के लिए कई सारी जगहें है। इनमें से ही एक है मनाली के पास स्थित सोलांग वैली..। जहां स्कीइंग का आनंद लिया जा सकता है, इसके अलावा यहां और एक्टिविटी की जा सकती है।

कुफरी, हिमाचल प्रदेश

शिमला के पास में स्थित कुफरी अपने आकर्षक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन भी है। यहां पर आपको ओक व पाइन के पेड़ भी दिखने को मिलते हैं। सर्दी के मौसम में हर साल एक फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। यहां स्कीइंग करने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।

skiing

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार औली को भारत का स्विट्रजरलैंड भी कहा जाता है। इसे एडवेंचर प्रेमियों व कपल्स के लिए काफी बेहतर डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां एडवेंचर से संबंधित कई एक्टिविटीज की जा सकती है, यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं और स्कीइंग का लुत्फ उठाते हैं।

मुनस्यारी, उत्तराखंड

हिमालय की तलहटी में बसा मुनस्यारी उत्तराखंड का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आप मानसून को छोड़ किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां गर्मी के मौसम में भी आप घूमने जा सकते हैं और सर्दी के मौसम में भी। दिसम्बर से फरवरी तक यहां बर्फ की मोटी चादरें जम जाती हैं, जो दिखने में किसी स्वर्ग की तरह मालूम पड़ती है। यहां स्कीइंग के साथ-साथ आप कई एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

skiing

युमथांग घाटी, सिक्किम

सिक्किम में स्थित युमथांग घाटी अपने सुंदरता के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो सर्दी के मौसम स्कीइंग का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं। यहां नवम्बर से लेकर फरवरी तक कपल्स भी आते रहते हैं और इस मौसम को काफी एंजॉय करते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+