Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस क्रिसमस लें बर्फबारी का मजा, पार्टनर के साथ मनाए एक HAPPY TRIP

इस क्रिसमस लें बर्फबारी का मजा, पार्टनर के साथ मनाए एक HAPPY TRIP

क्रिसमस का पर्व साल के अंत में आता है, ऐसे में सभी को इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अगर आप क्रिसमस पर बर्फबारी वाले स्थान पर जाने की सोच रहे हैं तो इस लेख में कुछ चुनिंदा जगहों की लिस्ट दी गई है...

दुनिया के लगभग सभी लोगों को साल के अंत का बेसब्री से इंतजार रहता है। पहला तो जबरदस्त ठंडी का और दूसरा पार्टी का, जो हम सभी अपने दोस्तों के साथ करते हैं। ऐसे में साल अंत में 25 दिसम्बर पर क्रिसमस का पर्व आता है, जिसे सभी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, घूमने जाते हैं और घूमने के लिए सभी का मनपसंदीदा डेस्टिनेशन गोवा ही होता है। क्योंकि, ये बैचलर्स के लिए दुनिया का बेस्ट डेस्टिनेशन है।

लेकिन अगर इससे थोड़ा हटकें किसी और डेस्टिनेशन पर जाने की बात हो तो आप क्या करेंगे? अब आफ सोच रहे होंगे कि आखिर पता तो चले तब तो... इस क्रिसमस हम आपको बर्फीले स्थान या बर्फबारी वाले जगहों पर ले जाने की सोच रहे हैं.. अब तो आप जाएंगे। बर्फबारी वाले स्थान पर जाने के लिए हर कपल्स का सपना होता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस क्रिसमस अपने पार्टनर के साथ बर्फबारी का भी मजा ले सकते हैं।

snowfall view

क्रिसमस पर घूमने के लिए बर्फबारी वाले स्थान

1. मनाली

हिमाचल का दिल कहे जाने वाला मनाली अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां घूमने का असली मजा बर्फबारी के समय ही है। ऐसे में अगर इस क्रिसमस मनाली के ट्रिप पर जाना चाहे तो जा सकते हैं। यहां क्रिसमस भी सेलिब्रेट कर पाएंगे और बर्फबारी के मौसम में अपने पार्टनर के साथ थोड़ा टाइम भी स्पेंड कर लेंगे।

2. शिमला

शिमला के बारे में जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। हिमाचल का नायाब नगीना है शिमला, जहां घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक जाते हैं और यहां की पहाड़ियों, झीलों व धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दीदार करते हैं। नवम्बर से लेकर जनवरी तक यहां बर्फबारी का दौर भी होता है। ऐसे में अगर आप शिमला में क्रिसमस मनाने की सोच रहे हैं तो यहां आप बर्फबारी का भी मजा ले पाएंगे।

snowfall view

3. कश्मीर

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर के बारे में क्या कहें? सफेद चादरों से ढका ये शहर किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस धरती के स्वर्ग पर जाने की सोच रहे हैं तो आप क्रिसमस पर अपने पार्टनर के साथ यहां की ट्रिप प्लान कर लीजिए और बर्फबारी का मजे लेते हुए साल को गुडबॉय बोलिए।

snowfall view

4. पटनीटॉप

जम्मू कश्मीर के बर्फबारी की बात जब भी होती है तो उसमें सोनमर्ग व गुलमर्ग के बाद पटनीटॉप का ही नाम आता है। उधमपुर जिले में बसा ये छोटा सा हिल स्टेशन बेहद ही खूबसूरत है, जहां लगभग वैष्णो देवी औऱ शिवखोड़ी जाने वाले जाया करते हैं और ऐसे में घूमने के लिए कई पर्यटक जाते हैं। इस क्रिसमस अगर आप चाहे तो पटनीटॉप के लिए प्लानिंग कर सकते हैं और अपने पार्टनर के कुछ खास लम्हें बिता सकते हैं।

5. तवांग

तवांग, अरुणाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां घूमने का मजा सर्दियों के मौसम में ही है। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस क्रिसमस यहां के लिए भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं और 25 दिसम्बर की शाम बर्फबारी का मजा सकते हैं। गुलमर्ग की तरह ही यहां भी आपको चारों तरफ बर्फ की चादर देखने को मिलेगी जो आपकी ट्रिप को बेहद रोमांचकारी बना देती है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+