Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के दौरान मध्य प्रदेश की इन जगहों का भ्रमण जरूर करें

मानसून के दौरान मध्य प्रदेश की इन जगहों का भ्रमण जरूर करें

मध्य प्रदेश के मानसून डेस्टिनेशन। monsoon destination in madhya pradesh

मध्य प्रदेश अपनी ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक संपदा के लिए दुनिया भरा में जाना जाता है। कई वर्ग कि.मी में फैला यहां का वन क्षेत्र जैव विविधता के मामले में काफी समृद्ध है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक राज्य के कुदरती आकर्षणों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं, जिनमें नदी, झीलें, तालाब और वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। खासकर मानसून के दौरान ये प्राकृतिक आकर्षण मनोरम दृश्य पेश करने का काम करते हैं।

इस दौरान यहां के कई खास स्थलों पर सैलानियों को मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है। मानसून के दौरान मध्य प्रदेश का भ्रमण रोमांच से भरा एक अनोखा अनुभव है, जिसका आनंद आपको भी लेना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानिए इस बारिश के मौसम आप यहां के कौन-कौन से स्थलों की सैर कर मानसून का आनंद ले सकते हैं।

पचमढ़ी

पचमढ़ी

PC- Manishwiki15

मानसून के दौरान अगर आप सतपुड़ा की पहाड़ी खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको पचमढ़ी जरूर आना चाहिए। पचमढ़ी राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो भारत में औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था। वर्तमान में यह मध्य प्रदेश के सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां की सैर करने के लिए दूर-दराज से सैलानी आते हैं। मानसून के दौरान यहां की हरी-भरी पहाड़ी घाटियां काफी खूबसूरत हो जाती हैं, जहां आप इस बारिश के मौसम का जी भरकर आनंद उठा सकते हैं।

हरे-भरे माहौल के बीच मानसून की हल्की बौछारों के साथ भीगना काफी रोमांचक एहसास है। इस दौरान यह पूरा हिल स्टेशन धुल सा जाता है। हर जगह ताजगी ही नजर आती है। आप यहां किसी चट्टानी पहाड़ी पर बैठकर मौसम का आनंद ले सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का यह सबसे आदर्श विकल्प है।

मांडू

मांडू

PC- Abhishek727

मध्य प्रदेश मांडू यहां के चुनिंदा सबसे खास ऐतिहासिक स्थलों में जाना जाता है, जो अपनी प्राचीन संरचानों के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है, पर यहां चारों तरफ फैली प्राकृतिक वनस्पतियां इसे एक शानदार प्राकृतिक स्थल बनाने का काम भी करती हैं। यहां का मौसम साल भर खुशनुमा रहता है, खासकर मानसून के दौरान यहां के नजारे देखने लायक होते हैं। यहां की ऐतिहासिक सरंचनाएं इस मौसम अद्भभुत नजर आती हैं। फोटोग्राफी के शौकीन यहां शानदार दृश्यों को अपने कैमरे में उतार सकते हैं। यह स्थल इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों और प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी खास माना जाता है।

सांची

सांची

PC- Nandanupadhyay

मानसून में कुछ अलग अनुभव के लिए आप यहां के सांची की सैर कर सकते हैं। ऐतिहासिक रूप से यह स्थल न सिर्फ राज्य बल्कि देश का एक महत्वपूर्ण स्थल है। यह एक बौद्ध स्थल जहां आप 12 सदी के बाद बनाए गए प्राचीन स्तूपों को देख सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि मानसून के दौरान यहां के नजारे कुछ अलग ही होते हैं। मानसून की बारिश स्तूप के आसपास के पेड़ों और यहां की हवा को स्वच्छ कर देती है। इस दौरान यहां हरी-भरी वनस्पतियां खुशी से चहक उठती हैं।

आप यहां स्तूप के पास एख छोटी झील को भी देख सकते हैं। जो बारिश में पूरी भर सी जाती है। यहां का नजारा देखने लायक है,अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस मौसम यहां जरूर आना चाहिए।

धुंआधार फॉल्स

धुंआधार फॉल्स

PC- The.chhayachitrakar

मानसून के दौरान कुछ रोमांचक एहसास के लिए आप यहां के धुंआधार फॉल्स की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह जलप्रपात राज्य के खूबसूरत और आकर्षक झरनों की श्रृंखला में आता है। धुंआधार फॉल्स को जल पवित्र नर्मदा नदी के प्राप्त होता है। एक शांत बहती हुई यह नदी यहां के चट्टानी सफर के दौरान अद्भुत रूप धारण कर लेती है।

पानी नीचे गिरते ही तेज बहाव में बदल जाता है, जिसकी आवाज आप दूर से भी सुन सकते हैं। इस जलप्रपात की आवाज किसी जंगल के शेर जैसी लगती है। इसे धुंआधार इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि चट्टानों से गिरता तेज पानी अपने चारों तरह पानी की हल्की बौछारों का धुंध पैदा करता है। एक रोमांचक एहसास के लिए आप यहां आ सकते हैं।

भोपाल

भोपाल

PC- Deepak sankat

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप मानसून का आनंद लेने के लिए भोपाल का सफर कर सकते हैं। भोपाल राज्य का राजधानी शहर है जो अपनी ऐतिहासिक विरासतों, कला-लोक संस्कृति और प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां की दो झीले शहर को कुदरती रूप से खास बनाने के काम करती है। मानसून के दौरान आप इन झीलों की सैर कर सकते हैं।

इस मौसम आप इन झीलों की खूबसूरती के उच्चतम रूपों को देखने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। इनके अलावा आप इस दौरान यहां के महलों और खूबसूरत मस्जिदों को देखना न भूलें। 50 किमी की रेंज में आप यहां के खूबसूरत दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+