Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पचमढ़ी

पचमढ़ी  – प्रकृति का आवास

27

पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। पचमढ़ी सतपुड़ा की रानी या क्वीन ऑफ सतपुड़ा के रूप में लोकप्रिय है। यह सतपुड़ा की श्रेणियों में स्थित है। यह 1110 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

पचमढ़ी – जनजातीय इतिहास

पचमढ़ी गौंड जनजाति के आदिवासी वंश की राजधानी थी। गौंड आदिवासियों के राजा भावुत सिंह थे। सन 1857 में ब्रिटिश सेना के कैप्टन जेम्स फोरसिथ ने पचमढ़ी हिल स्टेशन की खोज की और इसका परिचय विश्व से करवाया।

पचमढ़ी में आधुनिक विकास का श्रेय जेम्स फोरसिथ को जाता है। उनके उत्साह ने इसे एक प्रतिष्ठित हिल स्टेशन में परिवर्तित कर दिया। मध्य भारत का उच्चतम बिंदु होने के कारण ब्रिटिशों ने इसे सैनिक छावनी का केंद्र बना दिया। वर्ष 2009 में यूनेस्कों ने पचमढ़ी को जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया।

पचमढ़ी तथा इसके आस पास के पर्यटन स्थल

पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए कई स्थान है। पचमढ़ी में स्थित धूपगढ़ विंध्य सतपुड़ा श्रेणी का और मध्य भारत का सबसे उच्चतम बिंदु है। रोचक रूप से पचमढ़ी तश्तरी के आकार का हिल स्टेशन है। पचमढ़ी पचमढ़ी सैनिक छावनी के लिए भी प्रसिद्ध है। पचमढ़ी अपनी प्राचीन गुफाओं, स्मारकों, जलप्रपातों, प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और वनस्पतियों और जीव जंतुओं के लिए प्रसिद्ध है।

चट्टानी पहाड़ियां, हरी भरी घाटी, घने जंगल, जलप्रपात और आरामदायक मौसम इसे प्रकृति की देवी का आवास बनाते हैं। सूर्यास्त की सुन्दरता का आनंद उठाने के लिए पचमढ़ी एक उचित स्थान है। हांड़ी खोह, जटा शंकर गुफा, पांडव गुफाएं, अप्सरा विहार, बी फॉल, डचेस फॉल आदि पचमढ़ी के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से हैं।

पचमढ़ी की यात्रा के लिए उत्तम समय

पचमढ़ी का मौसम पूरे वर्ष खुशनुमा रहता है। अत: इसकी सैर किसी भी समय की जा सकती है, हालाँकि अक्टूबर से जून का समय सबसे अच्छा माना जाता है। यहाँ का खुशनुमा मौसम पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देता है।

पचमढ़ी कैसे पहुंचे

इस हिल स्टेशन तक पहुँचने के लिए आप भोपाल तक हवाई यात्रा या रेल यात्रा द्वारा पहुँचकर बची हुई दूरी को रास्ते द्वारा तय कर सकते हैं।

 

पचमढ़ी इसलिए है प्रसिद्ध

पचमढ़ी मौसम

घूमने का सही मौसम पचमढ़ी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पचमढ़ी

  • सड़क मार्ग
    पचमढ़ी मध्य प्रदेश के पड़ोसी स्थानों से रास्ते द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पचमढ़ी तक पहुँचने के लिए निजी बसें तथा साथ ही साथ महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें भोपाल, पिपरिया या नागपुर से नियमित अंतराल पर चलती हैं। पचमढ़ी के लिए लक्ज़री बसें भी उपलब्ध हैं। इन स्थानों से टैक्सियां भी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    निकटतम रेलवे स्टेशन पिपरिया है जो हावड़ा – मुंबई ट्रैक पर जबलपुर रेल लाइन पर पड़ता है। यह पचमढ़ी से 47 किमी. की दूरी पर स्थित है। भोपाल और पचमढ़ी के बीच की दूरी लगभग 200 किमी. है। नागपुर से भी पचमढ़ी तक पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पचमढ़ी का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल में स्थित राजा भोज हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा पचमढ़ी से लगभग 195 किमी. की दूरी पर स्थित है। दिल्ली, ग्वालियर और मुंबई हवाई अड्डे से यहाँ के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं। इस हिल स्टेशन तक पहुँचने के लिए नियमित समय अंतराल पर बसें और टैक्सियां उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat