Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विशिष्ट और लज़ीज़ व्यंजनों का पवित्र महीना रमज़ान

विशिष्ट और लज़ीज़ व्यंजनों का पवित्र महीना रमज़ान

By Tripti

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है जो कि पूरी दुनिया में स्वादिष्ट और तरह तरह के व्यंजनों का भी महीना कहलाता है। कबाब, श्वारमा, बिरयानी, हारीस, अतायेफ़, कुनाफ़ा, जेल्लाब आदि जैसे सुनने में ही स्वादिष्ट लगने वाले व्यंजन आपको इस महीने में ज़रूर ही मिलेंगे। तरह तरह के व्यंजन और त्यौहार सबों के लिए बहुत सारी खुशियां लाते हैं और अपनों के लिए दुआएं। एक पूरे दिन के रोज़े(व्रत) के बाद सबसे शानदार होता है, रोज़े को कुछ विशिष्ट व्यंजनों से तोड़ना।

हमारे देश भारत में अलग अलग शहरों के बहुत सारी ऐसी ख़ास जगहें और चौराहें हैं जहाँ खासतौर पर इस महीने में जाये जाते हैं। क्युं न इस पवित्र मौके पर इन जगहों पर जाया जाये और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया जाए?

Ramzan

Image Courtesy : Orchidgalore

कौसार बाग़, कोंढवा, पुणे
अगर आप चिकन चकोरी का मज़ा लेना चाहते हैं तो इस इफ्तार कौसार बाग जाना न भूलें। एक पारिवारिक व्यवसाय जो कि पिछले 13 सालों से रमज़ान के समय आपको अलग अलग तरह के स्वादिष्ट वय्ंजनों के मज़े देने का आपको वादा करता है। और अगर आप पुणे में हैं तो इस समय(रमज़ान के समय), 30 मिनट का समय निकाल कर इस जगह के मज़े लेना मत भूलिए।
पता:कौसार बाग़, कोंढवा, पुणे, महाराष्ट्र-411048
खासियत:चिकन लॉलीपॉप्स, फिरनी, चिकन बिरयानी।

Ramzan

Image Courtesy :flydime

मॉस्क रोड, फ्रेज़र टाउन, बैंगलुरु
शानदार जगमगाती स्ट्रीट लाइट्स की चमचमाहट में आपको मॉस्क रोड, बैंगलुरु में व्यंजनों की हर दुकानों में इधर से उधर मज़ा लेते हुये लोग रमज़ान में मिल जायेंगे। इस जगह पे व्यंजनों की कई वैरायटीज़ देख आपका मन लालच से भर जायेगा और खुद को इनके मज़े लेने से रोक नहीं पाएंगे। यहाँ हर जगह मांसाहारी व्यंजन, मिठाईयां और दिलखुश कर देने वाले व्यंजन बिकते हैं। अगर आप यहां आए हैं , तो पैराडाइज़ की हलीम का लुत्फ़ उठाना ना भूलें।
पता:मॉस्क रोड, फ्रेज़र टाउन, बैंगलुरु
खासियत:डबल का मीठा, मटन कीमा, मटन बिरयानी

Ramzan

Image Courtesy : Hill93

बड़ा हान्डी, मुंबई
अगर आप मुंबई में है और आपको पाया खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप इसी वक्त बड़ा हान्डी ज़रूर ही जाएं। बड़ा हान्डी का मतलब है, 12 बरतन जिनका इस्तेमाल अलग अलग तरह के व्यंजनों को पकाने के लिए किया जाता है। इस जगह का अपना ही 150 सालों को इतिहास है।
पता:शॉप नम्बर: 261, नागादेवी स्ट्रीट, लोहार चॉल, कल्बादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र-400003
खासियत:यहाँ पिचोता पाया खाना ना भूलें।

Ramzan

Image Courtesy : Hill93

करीम्स, नई दिल्ली
जामा मस्जिद के पास ही करीम्स का शाही व्यंजन बेचने का अपना ही एक इतिहास है, खासतौर पर मुगलई व्यंजनों के लिए। करीम्स अपने कुछ खास, मन को संतुष्ट कर देने वाले व्यंजनों के लिए मशहूर है और पूरे देश में इसकी गुणवत्ता की तारीफ़ होती है। अगर आपको कुछ ख़ास पुराने ज़माने के तरीके से बनाये हुए कबाबों के मज़े लेने हैं तो करीम्स जाना न भूलें।
पता:कालन महल, चाँदनी चौक, नई दिल्ली, दिल्ली-110002
खासियत:मटन बुर्रा, मटन कोरमा, ब्रेन करी, चिकन मुगलई

Ramzan

Image Courtesy : Miansari66

चारमीनार फूड स्टॉल्स, हैदराबाद
देश के राजसी स्थान, हैदराबाद में भी रमज़ान का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। व्यंजनों की अलग अलग किस्में जो आपने पहले कभी चखे भी नहीं होंगे, आपको इनके स्वाद का मज़ा लेने को आकर्षित करेंगी। अगर आप रमज़ान के मौके पर हैदराबाद में हैं तो, चारमीनार के इन फूड स्टॉल्स पर ज़रूर ही जाएं। स्वादिष्ट कबाबों और परांठों के स्टॉल्स आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेंगे और आपको बेहतरीन स्वाद के ज़बरदस्त मज़े दिलायेंगे।
पता:चारमीनार फूड स्ट्रीट, हैदराबाद
खासियत:चिकन स्टीक, पत्थर का गोश्त, फ्राइड फिश

अगर आप इनमें से किसी भी शहर में हैं इस रमज़ान के मौके पर, तो इन विशिष्ट और मन को संतुष्ट करने वाले व्यंजनों के मज़े लेना ना भूलें।

अपने कमेंट्स द्वारा अपने अनुभव को नीचे व्यक्त करें।

रमज़ान की हार्दिक शुभकामनायें।।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+