Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन शहरों में मनाइए अपनी NEW YEAR PARTY...

भारत के इन शहरों में मनाइए अपनी NEW YEAR PARTY...

भारत के इन शहरों में मना सकते हैं न्यू ईयर की पार्टी... जानिए आपके नजदीक कौन सा शहर और कहां के लिए आप ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं।

दिसम्बर का महीना चल रहा है और कुछ दिनों ये साल भी जाने वाला है और नया साल भी आने वाला है। ऐसे में पार्टी-शार्टी न हो, ऐसा थोड़ी न है। ऐसे में हम आपको कुछ शहरों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप न्यू ईयर पार्टी कर सकते हैं। इन सभी शहरें अपनी नाइट लाइफ और पार्टी के लिए पूरे भारत में मशहूर है। तो आप पार्टी के इन जगहों को अपनी न्यू ईयर पार्टी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और नए साल की शुरुआत तड़क-भड़क के साथ कर सकते हैं।

गोवा

भारत के अधिकांश लोगों की पसंद कहे जाने वाली गोवा अपनी नाइट लाइट, बीचों व पब्स के लिए जानी जाती है। यहां साल के हर महीने पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है और क्रिसमस व दिसम्बर के समय तो यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। तो अगर आप भी गोवा के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसके लिए अभी ही बुकिंग कर लीजिए।

new year celebration

बैंगलोर

बैंगलोर भारत के सबसे फेमस शहरों की लिस्ट में शामिल है, जिसे भारत का आईटी शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी नाइट लाइफ, पब्स और रेस्तरां के लिए जाना जाता है। यहां न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए आपको काफी ऑप्शन मिल जाएंगे।

मुंबई

भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध मुंबई अपने दार्शनिक स्थलों के लिए जाना जाता है। इसे फिल्म नगरी के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई शहर भी न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए काफी अच्छा शहर है।

new year celebration

गुलमर्ग

कश्मीर की वादियों में बसा गुलमर्ग सर्दी के मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। ऐसे में यहां कपल्स खूब घूमने आते हैं। अगर आप चाहे इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन यही कर सकते हैं। बर्फ की चादर के बीच पार्टी मनाने का एक अलग ही एक्सपीरियंस आपको मिलेगा।

पांडिचेरी

दक्षिण की शोभा बढ़ता पांडिचेरी अपनी बीचों और सनराइज व सनसेट के लिए जाना जाता है। इन प्राकृतिक दृश्यों के बीच अपनों के साथ समय बिताना बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस बार की न्यू ईयर पार्टी आप पांडिचेरी में सेलिब्रेट कर सकते हैं।

new year celebration

दिल्ली

दिल्ली दिलवालों का शहर कहा जाता है। यहां आपको कई ऐतिहासिक व धार्मिक भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा अपनी नाइट लाइफ, पब्स के लिए भी दिल्ली जाना जाता है। न्यू ईयर पार्टी के लिए ये शहर बिल्कुल ही उपर्युक्त है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+