Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नॉर्थ गोवा की वो जगहें, जहां घूमें बिना गोवा की ट्रिप रह जाएगी अधूरी

नॉर्थ गोवा की वो जगहें, जहां घूमें बिना गोवा की ट्रिप रह जाएगी अधूरी

सर्दियों का मौसम हो या गर्मी या फिर मानसून...गोवा का प्लान हर मौसम में ऑन ही रहता है। लेकिन गोवा का प्लान बनाते समय सबसे बड़ा कंफ्यूजन यह रहता है कि कौन से गोवा में जाएं - नॉर्थ गोवा या साउथ गोवा। आज हम आपको नॉर्थ गोवा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां मानसून के मौसम में भी आप आराम से घूम सकते हैं।

हम आपको नॉर्थ गोवा के बीच, फोर्ट और मार्केट के बारे में बता रहे हैं, जिनपर आमतौर पर मानसून की बारिश का ज्यादा असर नहीं होता है। मानसून में गोवा घूमने जाने वालों को अक्सर अफसोस रहता है कि बारिश में कहीं घूमने का मौका ही नहीं मिला। तो इस तरह के किसी भी अफसोस से बचने के लिए नॉर्थ गोवा की ट्रिप बनाते समय इन जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर रखें।

best places to visit in goa

1. फोर्ट अगुआड़ा

फोर्ट के एक किनारे पर खड़े होकर दूर-दूर तक फैले अरब सागर को निहारना...कितना अच्छा लगता होगा। है न...! फोर्ट अगुआड़ा 17वीं शताब्दी में बना एक ऐतिहासिक जगह है, जिसे पुर्तगालियों ने डच और मराठियों से बचने के लिए बनवाया था। समुद्र के किनारे किसी शानदार जगह से नजारों को एंजॉय करने के लिए फोर्ट अगुआड़ा बिल्कुल सही जगह है।

यहां लाइट हाउस, पुराने जमाने में पानी इकट्ठा करने के तालाब आदि को सुरक्षित रखा गया है जिसे पर्यटक देख कर उस समय के इतिहास को समझ सकते हैं। लेकिन इस फोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसके आसपास का नजारा है, जिसे बिल्कुल मिस मत करें।

2. कैलांगुट बीच

यूं तो मानसून के समय बीच पर समुद्र के ज्यादा किनारे जाने की अनुमति नहीं होती है लेकिन दूर से समुद्र को निहारने में तो कोई बुराई नहीं है। कैलांगुट बीच को गोवा में क्विन ऑफ बीचेज कहा जाता है। दूर-दूर तक फैला अरब सागर, समुद्र किनारे रेत और डूबता सूरज...इससे ज्यादा शानदार कोई शाम कहां हो सकती है। लेकिन आसमान में अगर बादल छाये हो तो समुद्र की सुन्दरता ही कुछ अलग हो जाती है।

travel to goa

इसे सिर्फ निहारा जा सकता है शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। इस बीच पर कई Shacks और कैफे-रेस्तरां भी हैं। मानसून में Shacks को बंद कर दिया जाता है लेकिन कैफे रेस्तरां में कॉफी या फिर ड्रिंक का लुत्फ उठाते हुए यहां की प्राकृतिक सुन्दरता का उपभोग जरूर किया जा सकता है। गोवा की ट्रिप पर कैलांगुट बीच एक मस्ट वीजिट डेस्टिनेशन है।

3. चापोरा फोर्ट

चापोरा नदी के किनारे, ऊंची जगह पर बना यह किला एक पहाड़ी किला जैसा लगता है। इस फोर्ट से एक ओर चापोरा नदी तो दूसरी तरफ अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है। इसी किले पर फिल्म 'दिल चाहता है' की शूटिंग भी हुई थी। चापोरा फोर्ट का निर्माण 17वीं शताब्दी में करवाया गया था। इसका निर्माण पुर्तगालियों ने अपने आउटपोस्ट के तौर पर किया था।

अगर आपको किले की सबसे ऊपरी मंजिल पर जाकर वहां से एक शानदार नजारा का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको पत्थरों से बनी थोड़ी टूट चुकी सीढ़ियों से होकर ऊपर जाना होगा। पर्यटक उससे होकर किले में आसानी से चढ़ सकते हैं। किले की सबसे ऊपरी मंजिल से समुद्र किनारे का जो नजारा दिखाई देता है, उसे आप लंबे समय तक जरूर याद रखना चाहेंगे।

beach party at goa

4. बागा बीच

बागा बीच स्वच्छ पानी, शानदार नाइट लाइफ और सुनहरे रेत की वजह से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर नॉर्थ-गोवा में आपको बीच पार्टी का लोकेशन चाहिए तो बागा बीच पर आपको अपनी पसंद के अनुसार बीच पार्टी जरूर मिल जाएगी। सामान्य दिनों में इस बीच पर कई तरह के वाटर एक्टिविटी भी होते हैं लेकिन मानसून के समय उन्हें बंद कर दिया जाता है। लेकिन सूर्यास्त के समय बीच और समुद्र के खुबसूरत नजारों को एंजॉय तो किया ही जा सकता है।

5. अंजुना फ्ली मार्केट

हर बुधवार को गोवा का शांत गांव अंजुना जिंदादिल हो उठता है, जब अंजुना फ्ली मार्केट लगता है। यह मार्केट हैंडिक्राफ्ट, कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कई दूसरी तरह की चीजों की शॉपिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। अगर आप दोस्तो, परिवार या फिर खुद के लिए ही शॉपिंग करने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो अंजुना फ्ली मार्केट में आना तो बनता है। यहां स्थानीय लोग अपनी दुकानें सजाते हैं, जहां खरीदारी करने के लिए आपकी बार्गेनिंग करने की कला काम आ सकती है।

मूल रूप से नॉर्थ गोवा उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है, जो गोवा में सिर्फ रिलैक्स और फन के लिए ही नहीं बल्कि इसके ऐतिहासिक महत्व को भी जानने में रुचि रखते हैं। नॉर्थ गोवा में सूर्यास्त को एंजॉय करने वाले बीच, समुद्र तट पर मौजूद कैफे जहां बैठकर बारिश को एंजॉय किया जा सकें, ऐतिहासिक किले और शानदार परिदृश्य सभी मौजूद हैं।

More News

    Read more about: goa monsoon travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+