Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बौद्ध संस्कृति से घिरा है पाक्योंग, प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर

बौद्ध संस्कृति से घिरा है पाक्योंग, प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर

सिक्किम, भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां बर्फीली पहाड़ियां होने के बावजूद पर्यटक यहां सर्दी में ही जाना ज्यादा अच्छा समझते हैं। अपनी दिलकश वादियों और सर्द मौसम के चलते सिक्किम दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां जाने के बाद आप खुद को प्रकृति की गोद में पाएंगे। इनमें से ही एक है - पाक्योंग शहर।

पूर्वी हिमालय की तलहटी में 3670 फीट की ऊंचाई पर स्थित पाक्योंग अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। गंगटोक से 30 किमी. की दूरी पर स्थित यह शहर अपने नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर ऑर्किड्स के लिए खासा प्रसिद्ध है। ऐसे में यहां पार्टनर के साथ जाना और भी हसीन साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि पाक्योंग में कहां-कहां घूमा जा सकता है...

नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर ऑर्किड्स - National Research Center for Orchids

पाक्योंग में स्थित नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर ऑर्किड्स में खूबसूरत ऑर्किड के फूलों को देख सकते हैं। अब ऑर्किड के फूलों का बगीचा हो तो साथ में पार्टनर न हो तो फिर घूमने का क्या मजा? यहां के खूबसूरत नजारों के बीच आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार भी कर सकते हैं और यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

Pakyong

कार्तिक मठ - Kartik Math

कार्तिक मठ, पाक्योंग के सबसे प्रसिद्ध मठों में से एक है। यहां संत काथोग कुंटू जांगपो के वंशजों को सौंपे गए अवशेष रखे हुए हैं। इस मठ की स्थापना 1840 ईस्वी में की गई थी। झीलों, पर्वत चोटियों और आकर्षक धान के खेतों के बीच स्थित ये मठ बेहद सुंदर दिखाई पड़ता है।

चांगे गुंपा - Change Gumpa

पहाड़ी चोटी पर स्थित चांगे गुंपा एक छोटा सा मठ है, जहां पहुंचने के बाद आपको जो सीनिक व्यू देखने को मिलेगा, उसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे। पहाड़ी नजारों का शानदार अनुभव करने के लिए बौद्ध संस्कृति को समझने के लिए आप यहां जा सकते हैं। और हां, सीनिक व्यू अच्छा मिलता है तो फोटो खींचना बिल्कुल मत भूलिएगा।

Pakyong

सरमसा गार्डन - Saramsa Garden

अगर आप पाक्योंग की सैर पर निकले हैं और आपको हाथों में आपके पार्टनर का हाथ हैं तो थोड़ा समय आप सरमसा गार्डन में भी बिता सकते हैं। इसके नजारें बेहद आकर्षक है, यह पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए एक अच्छा स्थान है। यहां आप अपने साथी के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। इस पार्क को इपेका गार्डन भी कहा जाता है।

बॉटनिकल गार्डन - Botanical Garden

हिमालयी पहाड़ियों की बात हो रही है और बॉटनिकल गार्डन की सैर न हो तो यात्रा अधूरी मानी जाती है। पाक्योंग में आपको बॉटनिकल गार्डन भी देखने को मिलेगा, जो हिमालयी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस गार्डन में आप फूल और जीव-जंतुओं की प्रजातियां देख सकते हैं। पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिताने के लिए आप यहां आ सकते हैं और यहां के सीनिक नजारों का दीदार कर सकते हैं।

Pakyong

चाम फेस्टिवल - Cham Festival

हर साल चांगे गुंपा मठ में चाम फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान लोग नकाब पहनकर डांस करते हैं। इस पर्व के दौरान पारंपरिक अनुष्ठानों और लोक नृत्यों का मंचन किया जाता है। यह आमतौर पर दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाता है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+