Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आप घूमने के शौकिन हैं तो दिल्ली के आसपास के इन जगहों पर जरूर जाए

अगर आप घूमने के शौकिन हैं तो दिल्ली के आसपास के इन जगहों पर जरूर जाए

By Rupam

आज मैं अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको दिल्ली शहर के आस-पास के डेस्टिनेशंस के बारे में बताऊंगी जो हर तरह से एकदम परफेक्ट है। जहाँ आप अपनों के साथ खूब सारी मस्ती कर सकते हैं। हम काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि ना खुद के लिए समय निकाल पाते हैं ना ही अपनो के लिए ।
दिल्ली दिलवालों की नगरी है और दिल्ली के आसपास बहुत से ऐसे जगह है जो आपके मन को तरोताज़ा कर देगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में,

आगरा
आगरा, दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है। जो अपने आलीशान ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाने वाला ताज महल इसी शहर की सर ज़मीं पर है।

agra

Photo Courtesy: KD7827

देहरादून
देहरादून की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों से घिरा शहर अपनी विरासत और संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ के लोग गहरी आस्थाओं से जुड़े हुए हैं। पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षक हैे जो दूर से ही पर्यटकों को लुभाता है। यहाँ आकर आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके आलावा अगर आप खेलों के शौक़ीन हैं तो यहाँ आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

dehradoon

Photo Courtesy: Christine Palamidessi

फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा में स्थित है। जहाँ से मुग़ल बादशाह अकबर ने बहुत से ऐतिहासिक फैसले लिए थे। 1571 और 1583 में 16 वीं सदी में अकबर द्वारा निर्मित की गई थी। जो मुग़ल संस्कृति और सभ्यता का प्रतिक है।

fatehpur sikri

Photo Courtesy: Bruno Girin

अलवर
अरावली की पथरीली चट्टानों में बसा यह ऐतिहासिक शहर अलवर राजस्थान के मुख्य आकर्षणों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने इसी स्थल पर 13 साल भेष बदलकर बिताया था। इतिहास में यह स्थान मेवाड़ के नाम से भी जाना जाता था। यहाँ आकर आप अलवर की खूबसूरती को सही से देख सकते हैं। यहाँ के किले, झील और यहाँ का अद्भुत दृश्य देखने लायक होता है।

alwar

Photo Courtesy: Astoriajohn

शिमला
यह जगह अपने समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और कुछ अच्छी फोटोग्राफी में लिप्त करने योग्य खूबसूरत स्थल भी हैं। शिमला हनीमून कपल्स के लिए एक स्वर्ग हैजहां वह ज्यादा से ज्यादा तस्वीर लेकर अपने ट्रीप को कैप्चर कर सकते हैं।

shimla

Photo Courtesy: ShashankSharma2511

More News

Read more about: delhi दिल्ली travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+