Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिक्किम की हसीन वादियों का मजा उठाने के लिए घूमें इन जगहों पर

सिक्किम की हसीन वादियों का मजा उठाने के लिए घूमें इन जगहों पर

By Rupam

सिक्किम माउंट कनचेंडज़ोंगा के पास स्थित है, जो एक बहुत ही सुंदर घूमने लायक जगह है। बड़े-बडे पहाड़, बर्फ से ठकी चोटियां और स्पार्कलिंग ऑर्किड लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सिक्किम भारत का लैंड लौक्ड स्टेट के नाम से भी जाना जाता है।

इसकी ताजा हवा, वन, पहाड़, घाटियां और बर्फ से ढकी चोटियां आपके मन को बहुत ही राहत पहुचाएगी। सिक्किम भारत में सबसे अच्छी छुट्टी बिताने वाली जगह में से एक है। सिक्किम देश के सबसे अच्छे ट्रेकिंग स्पाट के लिए प्रसिद्ध है।

सिक्किम को भारत के सुन्दर शहरों में से एक माना जाता है और प्रकृति के वरदान से भरी यह जादुई जगह हिमालय पर्वत क्षेत्र में स्थित है। ऐसी कई जगहों में यह जगह भी कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए मशहूर है और यह कहा जाता है कि अपने जीवनकाल में आप यहाँ नहीं गए तो आपने कुछ खोया है।

गंगटोक

गंगटोक

गंगटोक सिक्किम की राजधानी है जो एक आकर्षक और खूबसूरत शहर भी है। यह शहर अपनी पारंपरिक रीति रिवाजों के फ्यूजन और आधुनिक तरीको के लिए प्रसिद्ध है। यहां सभी आधुनिक सुविधाए होती हैं जो इस शहर को और भी सुंदर बनाता है।

Photo Courtesy: Kailas98

मोनास्टरीज़

मोनास्टरीज़

सिक्किम में लगभग 200 मठ हैं जो आपके ध्यान के लिए एक अद्भुत जगह भी है। रूमटेक, पेमायांगत्से और टासहाइडिंग यह तीन मठ सिक्किम में सबसे ज्यादा घूमने वाले मठों में से है। यहां के मठों में बहुत तरह के त्योंहार मनाए जाते हैं खास तौर पर फरवरी मार्च के समय।

Photo Courtesy: Kothanda Srinivasan

Tsomgo झील

Tsomgo झील

यह झील लगभग कुछ किलोमीटर लंबी है और अंडाकार के आकार में है। यहां के लोग इस झील को बहुत ही पवीत्र मानते है। Tsongmo झील चांगू झील के नाम से भी जाना जाता है और यह सिक्किम के पूर्व में है जो सिक्किम लगभग 40 किमी की दूरी प स्थित है। मई से अगस्त के बीच यह झील आईरिस और तरह-तरह के खूबसूरत फूलों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Photo Courtesy: Indrajit Das

यमथांग घाटी

यमथांग घाटी

यमथांग घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसके पास गर्म पानी के झरने हैं एक बहुत ही सुंदर आर्किड गार्डन भी है जो आपको इसके पास जाने के लिए मजबूर कर देगा। यहां जाने के लिए अप्रैल और मई का समय बेस्ट है।

Photo Courtesy: Joginder Pathak

नाथूला दर्रा

नाथूला दर्रा

नाथूला गंगटोक से लगभग तीन घंटे पूर्व मे है और चीनी सीमा पर स्थित है। भारत और तिब्बत के बीच पुराने सिल्क रूट पर एक बड़ा दालान है और 1962 में इसे बंद कर दिया गया था। इसकी यात्रा बहुत ही अद्भुत है। जीगजैग सड़के और गर्जन झरने के साथ बहुत ही कमाल का रास्ता है।

Photo Courtesy: Ambuj.Saxena

नामची

नामची

नामची अपने विशाल मूर्तियों को लिए प्रसिद्ध है। अभी यहां पर दो मूर्तियां हैं- एक हिन्दूओं की और दूसरी बौद्ध की और तीसरी बनाने की योजना की जा रही हैं। यह समुद्र स्तर से लगभग 7,000 फीट ऊपर है।

Photo Courtesy: Yasho99

रावांगला

रावांगला

रावांगला अपने बुद्ध पार्क के लिए पर्सिद्ध है जहां बुद्ध की लगभग 30 फीट ऊची मूर्ति है और चारों तरफ से मैनिक्योर गार्डन से घिरी हुई है। नामची और रावांगला के बीच बहुत सारे टी गार्डन है।

Photo Courtesy: Soumya Kundu

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+