Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की ये खूबसूरत जगहें बनाएंगी आपके प्री-वेडिंग फोटोशूट को हॉट एंड सिजलिंग

भारत की ये खूबसूरत जगहें बनाएंगी आपके प्री-वेडिंग फोटोशूट को हॉट एंड सिजलिंग

अगर आप भी शादी से पहले प्री वेडिंग फोटोशूट कराने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले जाने भारत की बेस्ट प्री वेडिंग फोटोशूट लोकेशन

By Goldi

सर्दियों का दौर शुरू होते ही उत्तर भारत में शादियों का दौर भी शुरू हो जाता है। कहा जा सकता है कि सुखद मौसम के चलते सर्दियां हमेशा से ही शादियों के लिए परफेक्ट रही हैं। शादी हर किसी की जिन्दगी का बेहद अनमोल पल होता है, और इस पल को हर कोई जी भरकर एन्जॉय करने की कोशिश करता है।

यूं तो शादी के पलों को खुशनुमा बनाने के लिए कई चीजें हैं, लेकिन जो इन दिनों मॉडर्न कपल्स के बीच प्रसिद्ध है वह है प्री वेडिंग फोटोशूट। वेडिंग फोटोशूट तो शादी के दौरान होता है, और प्री वेडिंग फोटोशूट होता है शादी से पहले, इस दौरान दोनों के ही कुछ खुशनुमा पलों को कैमरे में कैद किया जाता है। जो उनकी शादी की एल्बम को और भी खूबसूरत बना देते हैं।

जिस तरह कपल्स शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव बेहद सोच समझकर करते हैं, ठीक वैसे ही कपल्स प्री वेडिंग फोटोशूट डेस्टिनेशन भी काफी सोच विचार कर ही चुनते हैं। यूं तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहे हैं, जहां आप अपने प्री वेडिंग फोटोशूट कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी जगहे हैं, जहां की अपार सुन्दरता और मनोरम नजारे आपके प्री वेडिंग फोटोशूट में चार चांद लगा सकते हैं। तो आइये जानते हैं-

राजस्थान

राजस्थान

जब बात प्री वेडिंग फोटोशूट की हो रही है तो राजस्थान का नाम ना लिया जाए ये तो मुमकिन ही नहीं है।यहां स्थित खूबसूरत हवेलियां, मीलों दूर तक फैला रेगिस्तान,मीनारे आदि आपके फोटो शूट को खूबसूरत बना देंगे।

स्पीती

स्पीती

स्पीती की वादियों के बीच रोमांटिक फोटोशूट आपकी शादी की यादों और एल्बम में चार चांद लगा देगी।

केरला

केरला

दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन केरला सिर्फ हनीमून डेस्टिनेशन ही नहीं बल्कि प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी परफेक्ट जगह है।केरला के खूबसूरत बैकवाटर हाउस, नारियल के पेड़, और समुद्री तट के किनारे आपका प्री वेडिंग फोटोशूट कमाल लगेगा।

पंजाब

पंजाब

अगर आप एक संजीदा और रोमांटिक फोटोशूट कराना चाहते हैं, तो जनाब पंजाब से अच्छी कोई जगह नहीं है, सरसों के लहलाहते खेतों के बीच एकदम पंजाबी स्टाइल में फोटोशूट आपकी शादी की एल्बम को और भी खूबसूरत बना देगा।

बैंगलोर

बैंगलोर

कर्नाटक की राजधानी आईटी हब के नाम से विखाय्त बैंगलोर में भी कई प्री वेडिंग लोकेशन है, जहां आप अपनी कैंडिड तस्वीरों को क्लिक करवा सकते हैं। साथ ही आप बैंगलोर के आसपास स्थित खूबसूरत जगहों की साईं कर वहां के खूबसूरत नजारों के बीच परफेक्ट फोटो निकलवा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+