Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » महाराष्ट्र : जानिए क्यों इन स्थलों को माना गया है 'बेस्ट सनसेट डेस्टिनेशन'

महाराष्ट्र : जानिए क्यों इन स्थलों को माना गया है 'बेस्ट सनसेट डेस्टिनेशन'

महाराष्ट्र के सनसेट डेस्टिनेशन । best sunset destination in maharashtra

सूर्योदय और सूर्यास्त दिन के सबसे खूबसूरत क्षणों में माने जाते हैं। ये वो समय होता है जब सूर्य अपनी हल्की रोशनी के साथ प्रकृति को जगाने और आराम करने का संकेत देता है। दिन के इन पहरों में सबसे अधिक मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव किया जा सकता है।

इसलिए लोग चहलकदमी भी करने की भी सूर्योदय और सूर्यास्त का समय का चुनाव करते हैं। फोटोग्राफर्स के लिए दिन ये दो वक्त सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। प्राकृतिक सौंदर्यता के बेहतरीन छायाचित्र इस दौरान लिए जा सकते हैं। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको उन स्थानों की सैर का आनंद जरूर लेना चाहिए जो सनसेट और सनराइज के लिए ज्यादा जाने जाते हैं।

इस खास लेख में हमारे साथ जानिए महाराष्ट्र के चुनिंदा 'बेस्ट सनसेट डेस्टिनेशन' के बारे में, जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ अपने फोटोग्राफी के शौक को भी पूरा कर सकते हैं। पहाड़ियों, जंगलों, झीलों, समुद्री तटों और उद्यानों के साथ आप यहां बेस्ट फोटोग्राफी का अनुभव ले सकते हैं।

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

PC- Dinesh Valke

अगर आप महाराष्ट्र में आकर सूर्योदय और सूर्योस्त के दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महाबलेश्वर की सैर का प्लान जरूर बनाएं। मंदिरों, झीलों, झरनों और पहाड़ों के साथ यह राज्य का एक शानदार पर्यटन स्थल है। महाबलेश्वर के प्राकृतिक खूबसूरती के साथ सूर्योदय और सूर्योस्त के दृश्य शरीर में अद्भुत उर्जा का संचार करते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। महाबलेश्वर की खूबसूरत वेन्ना झील शाम के समय काफी आकर्षक नजर आती है।

सूरज की हल्की किरणों के साथ चमकता झील का पानी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। पश्चिमी घाटों में स्थित महाबलेश्वर अपने प्राचीन मंदिरों के लिए हिंदू भक्तों के बीच एक तीर्थ स्थल भी माना जाता है।

माथेरान

माथेरान

PC- Shubham848

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान ऑफबीट यात्रियों और स्थानीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह प्रत्येक यात्री के लिए एक आदर्श गंतव्य है जो प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने की उत्सुकता रखते है। ट्रेकिंग ट्रेल्स, जंगल, झीलों से लेकर यहां सूर्यास्त प्वाइंट तक मौजूद हैं जहां आप शानदार प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

यह स्थल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। सूर्यास्त के वक्त यहां बेहतरीन छायाचित्रों को कैमरे मं उतारा जा सकता है। महाराष्ट्र यात्रा के दौरान आप यहां की सैर का आनंद ले सकते हैं।

तारकरली

तारकरली

PC- Lalit.aphale

अपने समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध तारकरली महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य है। यह भारत की उन खास जगहों में शामिल है जहां स्कूबा डाइविंग की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। तारकल्ली मुख्यत: अपने समुद्री तटों और वाटर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है। तारकरली की समद्री आबोहवा सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करने का काम करती है। तारकरली के समुद्री तटों में आप आरामदायक समय बीता सकते हैं।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, यहां हल्की शाम के वक्त तटों के शानदार दृश्यों को कैमरे में उतार सकते हैं। सूर्य की धीमी होती रोशनी में समुद्र का पानी सुनहरे रंग सा प्रतीत होता है। इसके अलावा आप यहां शाम के वक्त समुद्री तटो पर चहलकदमी का आनंद ले सकते हैं।

लोनर झील

लोनर झील

PC- Pranabk

महाराष्ट्र के सनसेट डेस्टिनेशन में आप यहां की लोनर झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। माना जाता है कि इस झील का निर्माण 1000 साल पहले उल्कापिंड के द्वारा हुआ था। यह झील दुनियां की चुनिंदा उल्का झीलों में गिनी जाती है। यह झील प्राचीन मंदिरों के कारण हिन्दुओं के बीच प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के रूप में भी जाना जाता है।

लोनर झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां शानदार सूर्योस्त के दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो इस खास स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।

पंचगनी

पंचगनी

PC- Akhilesh Dasgupta

पंचगनी महाराष्ट्र के सतारा जिले का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो कभी ब्रिटिश अधिकारियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश स्थल हुआ करता था। आज यह स्थल राज्य के चुनिंदा सबसे खास टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लि यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां से समृद्ध पश्चिमी घाटों की सौदर्यता को करीब से निहार सकते हैं। पहाड़ी, जंगल और घास के मैदानों से घिरा यह स्थल पूरे विश्व भर में जाना जाता है।

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को आकर्षित करने का काम करती है। इसके अलावा यह पहाड़ी गंतव्य शानदार सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए भी प्रसिद्ध है। अगर आप महाराष्ट्र आएं तो इस स्थल की सैर करना न भूलें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+