Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के कुछ दिलचस्प रेस्टोरेंट्स, जो अपने नाम के साथ आपको अपनी ही दुनिया में ले जाएँगे!

दिल्ली के कुछ दिलचस्प रेस्टोरेंट्स, जो अपने नाम के साथ आपको अपनी ही दुनिया में ले जाएँगे!

घर के खाने से बोर और इस वीकेंड पर नये स्वाद के अनुभव के साथ साथ कुछ अलग अनुभव चाहते हैं, तो आइए हम आपके स्वाद को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसे ही दिलचस्प दिल्ली के रेस्टोरेंट्स से अवगत कराते हैं जहाँ जाकर आप वहाँ की यूनीक थीम को खुद से महसूस करने लगेंगे और वहाँ के खाने के लाजवाब स्वाद में डूब जाएँगे।

1. 21 गन सल्यूट, गुड़गाँव(एन सी आर दिल्ली):
जैसा की नाम से ही ज़ाहिर है, 21 गन सल्यूट( 21 तोपों की सलामी) रेस्टोरेंट आपको पुराने ज़माने के राजा महाराजाओं के समय में ले जाता है। पुराने महलों की तरह किया गया इंटीरियर और पुराने ज़माने की (वींटेज) गाड़ियाँ इस रिटोरेंट को अलग ही शानदार लुक देते हैं जहाँ आप खुद को राजा महाराजा की तरह ही समझने लगेंगे।

21 Gun Salute Restaurant

21 गन सल्यूट रेस्टोरेंट
Image Courtesy:
21 Gun Salute

मेनू में इनके पास भारत के लोकल व्यंजनों से लेकर दुनिया के हर भाग के व्यंजन आपको मिल जाएँगे जहाँ आप अपने मन के हिसाब से कुछ भी ऑर्डर करवा सकेंगे।
लोकेशन: एस.सी.ओ 35-36, फर्स्ट फ्लोर, लीज़र वैली रोड, ऑपोसिट बीकानेर वाले, सेक्टर, 29 गुड़गाँव, एन सी आर दिल्ली
समय: सोमवार-रविवार, सुबह 11:30 बजे से रात के 11:30 बजे तक।

Chor Bizzare Cafe

चोर बिज़्ज़ार केफे
Image Courtesy: Chor Bizzare Cafe

चोर बिज़्ज़ार केफे:
अपने नाम के अनुसार ही यूनीक रेस्टोरेंट जहाँ की इंटीरियर में आपको कुछ भी मिलता जुलता नहीं मिलेगा। ऐंटिक चीज़ों को जमाँ कर सजाया गया यह रेस्टोरेंट आपको चीज़ों की प्रदर्शिनी का भी अनुभव देता है। यहाँ आप उत्तरी भारत के व्यंजन के ज़ायके का भरपूर मज़ा ले सकते हैं।
लोकेशन: होटल ब्रॉडवे, 4/15 ए, असफ़ अली रोड(दिल्ली गेट के पास) , न्यू दिल्ली
समय: सोमवार से रविवार, लंच:दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक, डिनर: शाम के 7:30 बजे से रात के 11 बजे तक।

Howzatt, The Galaxy Hotel

हाउज़ैट, द गॅलक्सी होटल
Image Courtesy: Howzatt, The Galaxy Hotel

हाउज़ैट, द गॅलक्सी होटल:
क्रिकेट के शौकीनों के लिए ये रेस्टोरेंट सबसे सटीक जगह है जहाँ आप क्रिकेट के स्टेडियम पर बैठने के साथ वहाँ के ऐंटिक ड्रिंक्स का भी अनुभव ले सकते हैं। अगर टीवी पर क्रिकेट का लाइव मैच आ रहा हो तो, यहाँ पर भी आप बड़े से पर्दे में उसका मज़ा ले सकेंगे जिससे की मैच सामने होता हुआ आपको नज़र आएगा। अपने अलग और यूनीक पेय पदार्थों के लिए ये रेस्टोरेंट दिल्ली में सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है। युरोपियन व्यंजन का मज़ा लेने यहाँ ज़रूर आएँ।
लोकेशन:गैलक्सी होटल, नैशनल हाइवे 8, सेक्टर 15, पार्ट-2, गुड़गाँव-122001, एन सी आर दिल्ली
समय: दोपहर के 1 बजे से रात के 1 बजे तक।

Sea Food

ज़ाम्बर में परोसा जाने वाला समुद्री व्यंजन
Image Courtesy: Zambar restaurant

ज़ाम्बर रेस्टोरेंट:
केरला के प्रसिद्ध हाउस्बोट में बैठ आपको अगर दिल्ली में ही ठेठ दक्षिण भारत और सामुद्री खाने का मज़ा लेना है तो ज़ाम्बर रेस्टोरेंट आपके लिए बिल्कुल पर्फेक्ट जगह है जहाँ आप दक्षिण की सभ्यता के अनुसार वहाँ के इंटीरियर का मज़ा ले सकेंगे।
लोकेशन: 3 फ्लोर, आंबियेन्स माल, वसंत कुंज, न्यू दिल्ली/ 19 ग्राउंड फ्लोर, साइबर हब, डी एल एफ, साइबर सिटी, गुड़गाँव
समय: सोमवार से रविवार दोपहर 12 बजे से रात के 11 बजे तक।

Tabula Beach Cafe

तबूला बीच केफे
Image Courtesy: Tabula Beach Cafe

तबूला बीच केफे:
समुद्र के किनारे से दूर अगर आपको दिल्ली में ही समुद्री तट का मज़ा लेना है तो तबूला बीच केफे चले जाइए जहाँ आप इनडोर और आउटडोर दोनो ही जगहों पर वहाँ के व्यंजन का मज़ा ले पाएँगे और साथ ही साथ समुद्र से दूर होने पर भी समुद्री बीच का अनुभव भी। थीम सामुद्री बीच का है तो व्यंजन भी उससे मिलता जुलता ही होगा और साथ ही इटैलियन और अमेरिकन व्यंजनों का भी मज़ा आपके लिए वहाँ परोसा जाएगा।
लोकेशन: एशिया विलेज, सिरी फ़ोर्ट कॉंप्लेक्स, न्यू दिल्ली
समय: दोपहर के 12 बजे से रात के 1 बजे तक।

अपने सुझाव और टिप्पणियाँ नीचे व्यक्त करें।

More News

    Read more about: delhi gurgaon india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+