Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ऐतिहासिक धरोहर का केंद्र माना जाता है राजस्थान, देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी पहली पसंद

ऐतिहासिक धरोहर का केंद्र माना जाता है राजस्थान, देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी पहली पसंद

राजस्थान, धार्मिक और सांस्कृतिक सभ्यता का एक समागम है। जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। लेकिन कोरोना काल के समय में यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई थी, इसके विपरीत साल 2021 में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा गया है। राजस्थान, खासतौर पर यहां के किलों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए खासा प्रसिद्ध है। यहां देसी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी खूब आते हैं।

जयपुर

राजस्थान की गुलाबी नगरी यानी कि पिंक सिटी जयपुर, पर्यटन का खास केंद्र माना जाता है। यहां का दाल बाटी चूरमा और प्रसिद्ध घेवर पर्यटकों को खूब पसंद आता है। यहां का हवामहल, आमेर का किला, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, जलमहल, पिंक सिटी बाजार, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, बिरला मंदिर व अंबेर किला काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां का झालाना लियोपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व काफी अच्छा जगह माना जाता है। यहां आप खुली जिप्सी में सफारी का आनंद ले सकते हैं।

hawa mahal

उदयपुर

झीलों की नगरी उदयपुर, उत्कृष्ट और शानदार महलों के लिए जाना जाता है। यहां घूमने वाले हर व्यक्ति को राजशाही ठाठ जैसा महसूस होता है। यहां का पिचोला झील, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, फतेह सागर झील, विंटेज कार म्यूजियम, दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन, जैसामंद झील व वन्यजीव अभयारण्य और जगदीश मंदिर खासा लोकप्रिय है। जहां हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

city palace

जैसलमेर

गोल्डन सिटी जैसलमेर, पूरे राजस्थान का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जैसलमेर का किला यहां का सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसके अलावा यहां जैन मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान, गदीसर झील जैसे स्थान भी है। यहां ऊंट की सवारी करना और रात के वक्त आसमान के नीचे कैंपिंग करना भी पर्यटकों को काफी रास आता है।

jaisalmer fort

जोधपुर

सूर्य नगरी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर भी पर्यटन के लिहाज से काफी मशहूर है। जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटकों को यहां का मेहरानगढ़ किला खूब भाता है। अलावा यहां कायलाना झील, मसूरिया हिल, खेजड़ला किला, उमेद भवन पैलेस भी काफी फेमस है।

mehrangarh fort

बीकानेर

राजस्थान का दिल कहे जाने वाला बीकानेर राजपूताना सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक किलो के इतिहास का समायोजन है। यहां का जूनागढ़ का किला, करणी माता मंदिर, लालगढ़ पैलेस, रामपुरिया हवेली काफी फेमस है। इसके अलावा यहां ऊंट की सवारी करते हुए इन आलीशान इमारतों के निहारना बेहद शानदार अनुभव देता है।

junagarh fort

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+