Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विजयवाड़ा से बनाएं इन निकटवर्ती पर्यटन स्थलों का प्लान

विजयवाड़ा से बनाएं इन निकटवर्ती पर्यटन स्थलों का प्लान

आंध्र प्रदेश राज्य स्थित विजयवाड़ा एक प्राचीन शहर है, जो अपने ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है।

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य स्थित विजयवाड़ा एक प्राचीन शहर है, जो ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप में काफी महत्वपूर्ण है। अपने समृद्ध इतिहास के साथ यह शहर राज्य के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां साल भर पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। कृष्णा नदी की किनारे बसे इस प्राचीन शहर को इंद्रकीलाद्री की पहाड़ियां और बुदामेरु खास बनाने का काम करते हैं। आसपास इस शहर को घेरे हुए ये पहाड़ियां और नदी इसे प्राकृतिक रूप से संवाराने का काम करते हैं।

यह शहर लंबे समय से सांस्कृतिक, राजनीतिक और व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है, इसलिए इसे आंध्र प्रदेश का ह्रदय भी कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने के लिए बहुत से स्थल मौजूद हैं, जिनमें कोंडापल्ली का किला, प्रकाशम बैराज, भवानी द्वीप, अंडवल्ली गुफाएं, मोगमराजपुरम गुफाएं आदि खास हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख में विजयवाड़ा के सबसे शानदार निकटवर्ती पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

अमरावती

अमरावती

PC-Poreleeds

विजयवाड़ा के निकटवर्ती पर्यटन स्थलों में आप अमरावती आ सकते हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले स्थित यह एक छोटा मगर खूबसूरत नगर है। कृष्णा नदी के किनारे बसे होने के कारण यह नगर प्राकृतिक रूप से भी खास माना जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह नगर काफी ज्यादा मायने रखता है। यह एक प्राचीन स्थल है, जो कभी दक्षिण के राजवंशों के साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। यहां मौर्य से लेकर सातवाहन, पल्लव, चोल, दिल्ली सलत्नत, विजयनगर आदि के शासक राज कर चुके हैं। ऐतिहासिक पर्यटन के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां दक्षिण के अतीत संबंध कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। आप यहां अमरावतीहेरिटेज कॉम्प्लेक्स, अमरावती महाचैत्य और प्रसिद्ध अमरलिंगेश्वर मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।

श्रीशैलम

श्रीशैलम

PC-Chintohere

श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक नगर है, जो राज्य के कुरनूल जिले में स्थित है। यहा काफी खूबसूरत और आकर्षक नगर है, जहां देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक यह नगर दोनों रूपों में महत्व रखता है। यह नगर अपने मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर के लिए काफी लोकप्रिय है, आप नगर भ्रमण के दौरान यहां दर्शन के लिए जरूर आएं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। इसके अलावा आप यहां श्रीशैलम डैम, श्रीशैलम टाइगर रिजर्व आदि पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

गुंटूर

गुंटूर

PC-Bhaskaranaidu

विजयवाड़ा से आप राज्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक गुंटूर की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक प्राचीन शहर है, जो बंगाल की खाड़ी से 64 कि.मी की दूरी पर स्थित है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से यह शहर काफी ज्यादा मायने रखता है। इसके अलावा गुंटूर व्यावसायिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र भी माना जाता है। आप यहां कई खास पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं, जिसमें अमरावती, प्रकाशम बैराज, भट्टीप्रोलु, कोंडविडु, आदि स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

नालगोंडा

नालगोंडा

PC-Devadaskrishnan

आंध्र प्रदेश स्थित नालगोंडा एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसका अतीत कई साल पुराना है। इतिहास से जुड़े साक्ष्य बताते हैं कि यहां दक्षिण के कई शक्तिशाली राजवंश राज्य कर चुके है। आज भी यहां कई प्राचीन संरचनाओं को देखा जा सकता है। प्राचीन महत्व के अलावा यह शहर प्राकृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। यहां और आसपास के पर्यटन स्थलों में आप डेवरकोंडा का किला, भोंगीर फोर्ट, रोचाकोंडा फोर्ट, मेल्लाचेखृ व पिल्लाइमारी आदि स्थलों की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां चेनाकेशव स्वामी मंदिर के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं।

नागार्जुन सागर डैम

नागार्जुन सागर डैम

PC-Sumanthk

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप विजयवाड़ा से नागार्जुन सागर डैम का प्लान बना सकते हैं। यह बांध राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जो कृष्णा नदी पर बनाया गया है। इस बांध का निर्माण 1955 से 1967 के बीच किया गया था। बांध बनने के कारण यहां खूबसूरत जलाशय का निर्माण भी हुआ है, जो पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्व रखता है। वीकेंड पर पर्यटक मौज-मस्ती करने के उद्देश्य यहां आते हैं। एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+