Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नैनीताल के भीमताल और सत्ताल झील!

नैनीताल के भीमताल और सत्ताल झील!

महाभारत के प्रसिद्ध नायक पांडवों को बहुत सारी परेशानियों से गुज़रना पड़ा था। पचिसी के खेल में अपना सब कुछ हारकर उन्हें निर्वासित ज़िंदगी जीना पड़ा था। कहा जाता है की इस दौरान पांडवों ने भारत के कई जगहों की यात्रा की और हमारे देश के कई जगहों से महाभारत की पौराणिक कथाएँ भी जुड़ी हैं।

Bhimtal Lake

भीमताल झील
Image Courtesy:
genobz

चलिए ऐसे ही पौराणिक क्षेत्र की यात्रा पर चलते हैं, जो है भीमताल। आज के समय में भीमताल नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थानों में आता है। यह लगभग नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यात्री नैनीताल से कोई टैक्सी या कार किराए पर करके इस जगह पर पहुँच सकते हैं। इस झील के तट पर ही बना है भिमेशवर मंदिर, जिसे कहा जाता है की पांडवों में से एक भाई भीम ने ही खुद बनाया था।

Bhimtal lake

भीमताल झील
Image Courtesy: Raja Harjai

इसकी और अलग खास बात है, यहाँ का अद्वितीय मछली संग्रहालय जो छोटे से चट्टानों के द्वीप में स्थित है। यहाँ तक की कई सरकारी कार्यालय भी यहाँ पर शिफ्ट किए गये हैं और यहाँ की पर्यटन प्रसिद्धि भी तेज़ी से बढ़ रही है। भीमताल और उसके साथ दो और जगह वहाँ के लोकल निवासियों के मनपसंद पिकनिक स्थान हैं।

भीमताल के पास ही एक और प्रसिद्ध स्थान है, नल दमयंती झील। ऐसा कहा जाता है की राजा नाला एक बार इस झील में डूब गए थे।

Sattal Lake

सत्ताल झील
Image Courtesy: draskd

इसके बाद बस 5 किलोमीटर की दूरी पर ही आप एक और सुंदर झील के नज़ारे ले सकते हैं, जो है सत्ताल झील। यह भी नैनीताल के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। प्रकृति का यह उपहार, सत्ताल कई प्रजातियों की चिड़ियों का घर भी है। यह कहना ग़लत नहीं होगा की सत्ताल फ़ोटोग्राफ़रों के लिए भी सबसे उत्तम स्थान है।

Sattal Lake

सत्ताल झील
Image Courtesy: Alosh Bennett

नैनीताल के अन्य पर्यटन स्थल

नैनीताल उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध पहाड़ी इलाक़ा है।इसकी खूबसूरती और आकर्षण हर साल कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। भीमताल और सत्ताल के अलावा यहाँ पर कई प्रसिद्ध स्थान हैं जहाँ आप नैनीताल की यात्रा पर ज़रूर जाएँ। ये हैं नैना देवी मंदिर, नैनीताल झील, कैंची बाँध, स्नो व्यू पॉइंट, किलबूरी पक्षी अभ्यारण्य, सरिया ताल और कुरपा ताल।

नैनीताल कैसे पहुँचें

पर्यटक नैनीताल सरकारी या निजी बस से पहुँच सकते हैं

बस द्वारा: निजी वॉल्वो बसों की सुविधा दिल्ली से नैनीताल के लिए उपलब्ध हैं। सेमी-डिलक्स बसों की सुविधा भी अल्मोड़ा, रानीखेत और बद्रीनाथ से नैनीताल तक के लिए उपलब्ध हैं।
ट्रेन द्वारा: काठगोदाम नैनीताल पहुँचने के लिए सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है।
हवाई जहाज़ द्वारा: दिल्ली एयरपोर्ट सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व टिप्पण्णियाँ नीचे व्यक़त करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+