सालों से यात्री रेलवे से अपने लिए जिस चीज का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार भारतीय रेलवे ने यात्रियों को वह तोहफा दे ही दिया। एक ओर भीषण गर्मी से देश का आधा हिस्सा जल रहा है वहीं दूसरी ओर अभी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। लेकिन भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को एक ऐसी खुशखबरी सुनाई है जिसकी वजह से यात्रियों के कलेजे को बड़ी राहत मिली है।
काफी ज्यादा समय हाथ में रहते हुए भी मांग अधिक होने की वजह से कई बार ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है। कई बार टिकट RAC का मिलता है और कभी नाम वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। एक तो कंफर्म टिकट न मिलने का दुःख और दूसरी ओर यात्री हमेशा इस बात की शिकायत करते दिखते थे कि अगर किसी कारणवश यात्री टिकट रद्द किया जाता है तो उस पर रेलवे काफी अधिक कैंसिलेशन चार्ज वसूल लेती है। लेकिन...

अब वो दिन गये। अब यात्रियों को वेटिंग लिस्ट, RAC या कंफर्म टिकट कैंसिल करवाने पर जो रिफंड मिलेगा, उसे देखकर वे खुश हो जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलने का यह फैसला गिरिडीह के एक सामाजिक सह सूचनाधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवार की शिकायत पर आया है। बताया जाता है कि खंडेलवाल ने शुल्क के नाम पर ज्यादा रकम काटे जाने की शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा था कि अगर यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करता है और टिकट कन्फर्म न होकर वेटिंग लिस्ट में रहती है व ट्रेन खुलने तक अगर टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो रेलवे उन टिकटों को स्वतः रद्द कर देती थी। उन्होंने अपने एक मित्र की टिकट का हवाला देते हुए कहा कि 190 रुपए का वेटिंग लिस्ट टिकट जब खुद से रद्द हुआ तो रेलवे ने बाकी सारी रकम काट कर सिर्फ 95 रुपए ही लौटाया।
वेटिंग लिस्ट टिकट कैंसिल करवाने पर इतनी रकम कटेगी

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे नये नियमानुसार अगर कोई RAC या वेटिंग लिस्ट टिकट को कैंसिल करता है तो प्रति व्यक्ति ₹60 शुल्क काटी जाएगी। अगर कोई कंफर्म टिकट ट्रेन खुलने से 48 घंटे पहले तक कैंसिल करवायी जाती है तो एसी फर्स्ट क्लास या एग्जीक्यूटिव श्रेणी के लिए ₹240, 2 टियर एसी श्रेणी के लिए ₹200, 3 टियर एसी/एसी चेयरकार के लिए ₹180, शयनयान श्रेणी के लिए ₹120 और द्वितीय श्रेणी के कंफर्म टिकट के लिए ₹60 का शुल्क रेलवे वसूलेगी। (IRCTC से मिली जानकारी के आधार पर)
अगर यात्री अपनी कंफर्म टिकट ट्रेन खुलने के 48 से 12 घंटे पहले तक कैंसिल करता है तो टोटल अमाउंट का 25% शुल्क बतौर कैंसिलेशन शुल्क काट लिया जाएगा। अगर टिकट ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले कैंसिल किया जाता है तो कुल अमाउंट का 50% शुल्क कैंसिलेशन शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा।
तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर भी मिलेगा रिफंड
मिली जानकारी के अनुसार अब रेल यात्रियों को तत्काल टिकट रद्द करवाने पर भी रिफंड देने की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि इस बारे में भारतीय रेलवे की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अगर कोई यात्री तत्काल कोटे से टिकट बनवाता है लेकिन किसी कारणवश अगर वह यात्रा नहीं कर पाता है या टिकट रद्द करवा देता है तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलता है।
लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार अब यात्रियों को ₹150 के मामूली खर्च पर यह सुविधा दी जाएगी जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि यह सुविधा यात्रियों को कैसे मुहैया करवायी जाएगी, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।



Click it and Unblock the Notifications














