Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज ही करना ना भूलें, दिल्ली से इन जगहों तक की रोमांचक बाइक यात्रा!

आज ही करना ना भूलें, दिल्ली से इन जगहों तक की रोमांचक बाइक यात्रा!

रेल और हवाई जहाज़ में तो हम खूब यात्रा करते हैं अपने गंतव्य तक के लिए. कभी सोचा है बाइक की यात्रा कैसी होती होगी? वो खुली सड़क, दाएँ बाएँ प्रकृति की खूबसूरती, जहाँ मन किया अच्छा लगा रुक गये, आराम किया फोटोज़ क्लिक किए फिर यात्रा शुरू कर दी कुछ देर बाद। कोई समय की पाबंदी नहीं, समय सीमा नहीं जो रेल, बसों में होती है। अपनी यात्रा, अपने मर्ज़ी के मालिक और साथ में गुनगुनाते चलें 'ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना, यहाँ कल क्या हो किसने जाना'।

तो चलिए तैयार कर लीजिए अपनी बाइक को और अगर आपके पास अपनी नहीं है तो, घबराने की ज़रूरत नहीं अब कई सारे ऐसे दुकान खुल चुके हैं जो आपको आपके ट्रिप को पूरा करने के लिए सही मूल्य पर किराए में बाइक उपलब्ध कराएँगे।

Bike Trip

लेह हाइवे
Image Courtesy: Kondephy

तो चलिए हम आपको दिल्ली से कुछ क्षेत्रों तक की बाइक की आभासी यात्रा का रोमांच और हल्का सा आनंद यहीं करा देते हैं:

दिल्ली से लेह

लेह तक की बाइक यात्रा किसी भी प्रबल बाइकर्स के लिए सबसे बड़ा प्रलोभन है। चुनौतीपूर्ण रास्ते, संकीर्ण गुजरता रास्ता, तूफ़ानी क्षेत्र और अपना रास्ता खुद बनाने का रोमांच बाइकर्स में एक नया जोश और यात्रा को और भी रोमांचक बना देता है। लेह तक का यह रोड ट्रिप बाइकर्स के लिए सबसे उत्कृष्ट यात्रा है।
दूरी: यह आपकी बाइक यात्रा की सबसे लंबी यात्रा होगी इसलिए आराम से सारे कामों से समय निकाल कर आप इस यात्रा पर निकलें। कम से कम 1000 किलोमीटर तक की लंबी यात्रा आपको बाइक और नये नये रास्तों का एक अलग ही अनुभव दिलाएगी।

Bike Trip

शिमला हाइवे
Image Courtesy: Darshan Simha

दिल्ली से शिमला

खूबसूरत वादियाँ और प्रकृति के निर्मल दृश्य लोगों के दिलों में खुशी की बहार लाते हैं। और ऐसे में यहाँ की बाइक ट्रिप, ठंडी ठंडी हवा द्वारा हमारे बलों को सहलाते हुए हमें धरती पर ही स्वर्ग का अनुभव कराती है। दिल्ली से शिमला तक की बाइक ट्रिप इसी ही कल्पना का एक जीता जागता नमूना है। अपने कल्पनाओं से भी परे ये यात्रा आपकी अंतरात्मा को पूर्ण संतुष्ट करेगी।
दूरी: दिल्ली से शिमला तक का यह 360 किलोमीटर का सफ़र, प्राकृतिक सुखों से परिपूर्ण होगा।

Bike Trip

जयपुर हाइवे
Image Courtesy: Dinesh Bareja

दिल्ली से जयपुर

अरावली के पहाड़ों के साथ भारत के सबसे अच्छे राष्ट्रीय राजमर्ग पर यात्रा आपको देश के रंगबिंरगे संस्कृति की ओर ले जाता है, जहाँ आप देश की पुरानी संस्कृतियों से रूबरू होते हैं जिन्हें आप अब तक नहीं जानते होंगे।
दूरी: अरावली के पहाड़ों के साथ की यात्रा आपको 268 किलोमीटर दूर दिल्ली से कब ले जाएगी आपको पता ही नहीं चलेगा।

Bike Trip

दिल्ली से आगरा यमुना एक्सप्रेसवे
Image Courtesy: Ian Brown

दिल्ली से आगरा

हाल ही में बना यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली से आगरा की दूरी को कम करता हुआ देश का सबसे अच्छा रास्ता है।अगर आपके पास सिर्फ़ एक ही दिन हैं छुट्टी के और आप बहुत ज़्यादा उत्सुक हैं अपने बाइक से किसी दूर जगह की यात्रा करने को तो यह रास्ता आपके लिए सबसे उचित है। एक दिन में ही देश की धरोहर और आर्किटेक्चर की सबसे खूबसूरत रचना ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी की यात्रा आपके यादगार पलों में शामिल हो जाएगी।
दूरी: इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से आगरा तक की बीच की दूरी इतनी कम हुई है कि लोग आसानी और आराम से एक दिन में ही आगरा की यात्रा कर अपने घर को लौट सकते हैं। दूरी घट कर सिर्फ़ 183 किलोमीटर ही रह गयी है। यह रास्ता इतना सुगम बनाया गया है कि, जिस यात्रा को आप पहले 4 घंटों में पूरा करते थे अब वो सिर्फ़ कम से कम 2 घंटों में ही पूरी हो जाती है।

Bike Trip

दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे
Image Courtesy: V Malik

दिल्ली से चंडीगढ़

देश के सबसे स्मार्ट, मॉडर्न आर्किटेक्ट और अर्बन डिज़ाइन्स से परिपूर्ण शहर तक की यात्रा आपके मन के साथ आपके खाने के प्रेम को भी एक नया और उत्तम अनुभव देगी। दिल्ली से चंडीगढ़ राष्ट्रीय राज्य मार्ग से गुज़रते हुए आप यहाँ पर हर थोड़ी थोड़ी दूरी पर बसे ढाबों के लाजवाब खानों का मज़ा ले सकते हैं और अपनी इस यात्रा को शानदार के साथ साथ लज़ीज़ बना सकते हैं।
दूरी: 246 किलोमीटर की आपकी यह यात्रा खाते पीते कब ख़त्म हो जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा।

तो देर किस बात की, सोचना बंद करिए और निकल पड़िए दिल्ली से अपनी इन यात्राओं को रोमांचक बनाने और अपने ज़िंदगी के सबसे अच्छे पल बनाने।

अपने सुझाव और रोमांचक अनुभव नीचे व्यक्त करना ना भूलें।

"आपकी यात्रा मंगलमय हो!!"

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X