आर्किड के खिले हुए फूल, बर्फ से ढंकी पहाड़ों की चमचमाती चोटी, खूबसूरत वादियां, जंगल के पत्तों की सरगोशियां, तंग जगहों से पानी का घुमावदार बहाव, बौद्ध साधुओं के भजन की पावन ध्वनि और उनका अतिथि-सत्कार...। अगर वाकई आप इन सब चीजों के बीच हैं, तो यकीन जानिए, आप अरुणाचल प्रदेश में हैं। विविध प्रकार की वनस्पति और जीव-जंतु अरुणाचल प्रदेश की मुख्य विशेषता है। वास्तव में इस प्रदेश की यात्रा एक जादुई एहसास कराती है और दिल में हमेशा-हमेशा के लिए जगह बना लेती है।
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश की भौगोलिक बनावट का भी पर्यटन में अहम योगदान है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के हर पहलू से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है। भारत के पूर्व में बसे होने के कारण इसे उगते सूरज का प्रदेश भी कहा जाता है। यहां के ज्यादातर भाग पर हिमालय पर्वत श्रृंखला के पहाड़ देखे जा सकते हैं। यदि बात अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन की हो तो आपको बता दें कि अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो फिर अरुणाचल प्रदेश में आपके लिए काफी अवसर हैं।
Read : तेलेंगाना के वो टॉप 7 किले जिनकी सुंदरता,वास्तु एक ट्रैवलर को हैरत में डाल दे
ट्रेकिंग, रीवर राफ्टिंग और एंगलिंग यहां की तीन प्रमुख एडवेंचर गतिविधियां हैं। तो इसी क्रम में आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिये आपको कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में कराने जा रहे हैं अरुणाचल प्रदेश की सैर। आइये निहारें अरुणाचल प्रदेश को कुछ दिलकश तस्वीरों में।

ईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य
ईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य में उड़ते हुए गिद्ध की एक दुर्लभ तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Stefan van Bremen

ईटा किला
किले की दीवारों पर रख रखाव के चलते लगी हुई काई की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - आशीष भटनागर

गंगा झील
गंगा झील में बोटिंग का मज़ा लेते पर्यटक।
फोटो कर्टसी - Kumar Chitrang

जवाहर लाल नेहरू संग्रहालय
राज्य के अतीत को बताती संग्रहालय में लगी एक दुर्लभ तस्वीर।
फोटो कर्टसी - AshLin

ईटानगर वन्यजीव अभ्यारण्य
ज्ञात हो कि ईटानगर वन्यजीव अभ्यारण्य अरुणाचल प्रदेश के आठ अभ्यारण्यों में से एक है।
फोटो कर्टसी - Lip Kee

बोंगबोंग (नुरानंग) जलप्रपात
वो झरना जिसका शुमार भारत के सबसे खूबसूरत झरनों में होता है।
फोटो कर्टसी - Easyvivek

सोंगा-त्सेर झील
तवांग से 42 किमी दूर स्थित इस झील का निर्माण 1950 में आए भूकंप के परिणामस्वरूप हुआ था।
फोटो कर्टसी - Kumar Chitrang

सेला पास
अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह सेला माउंटेन पास है। यहां की सुंदरता को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकते हैं।
फोटो कर्टसी - rajkumar1220

तवांग मठ
तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ है।
फोटो कर्टसी - rajkumar1220

ग्लो झील
ग्लो झील के पास अस्त होते हुए सूरज की एक मन मोह लेने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Michael Coghlan

गर्म पानी का झरना
अरुणाचल प्रदेश में मौजूद गर्म पानी के झरने में नहाते हुए बच्चे।
फोटो कर्टसी - Tezu Tourism

टैली घाटी
टैली घाटी में मौजूद एक खूबसूरत तेंदुआ।
फोटो कर्टसी - Charles Barilleaux



Click it and Unblock the Notifications
















